विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 21, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

15 महीने बाद वापसी को लेकर Mohammed Shami हुए इमोशनल, बोले- जैसे ही मैंने क्रिकेट छोड़ा तो मुझे दोबारा....

Published: Tue, 21 Jan 2025 04:09 PM (IST)

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने साल 2023 में भारत में हुए वनडे वर्ल्ड कप में ...और पढ़ें

15 महीने बाद वापसी को लेकर Mohammed Shami हुए इमोशनल
15 महीने बाद वापसी को लेकर Mohammed Shami हुए इमोशनल

HighLights

  1. इंग्लैंड के खिलाफ वापसी करेंगे मोहम्मद शमी
  2. भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जाएगी पांच मैचों की टी20I सीरीज
  3. मोहम्मद शमी टीम इंडिया में वापसी को लेकर हुए भावुक

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Mohammed Shami: भारत और इंग्लैंड के बीच 22 जनवरी से पांच मैचों की टी20I सीरीज का पहला मैच खेला जाएगा। इस टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में मोहम्मद शमी को जगह मिली है। बता दें कि मोहम्मद शमी काफी लंबे समय से टीम से बाहर चल रहे हैं। अब वह 15 महीने बाद टीम इंडिया की जर्सी पहनेंगे। इससे पहले कोलकाता में वह अपने बाएं घुटने पर पट्टी बांधकर प्रैक्टिस के लिए उतरे।

Mohammed Shami टीम इंडिया में वापसी को लेकर हुए भावुक

दरअसल, टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने साल 2023 में भारत में हुए वनडे वर्ल्ड कप में 19 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल मुकाबला खेला था। उसके बाद से वह चोट की वजह से इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर चल रहे। उन्होंने कुछ महीने पहले रणजी ट्रॉफी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी और विजय हजारे ट्रॉफी मैच खेला था। वहीं, अब शमी को चैंपियंस ट्रॉफी के लिए चुनी गई भारतीय टीम में भी जगह मिली है।

यह भी पढ़ें: India vs England 1st T20I Pitch: ईडन गार्डन्स की पिच पर टॉस जीतकर बैटिंग या बॉलिंग, क्या चुनें? जान लीजिए काम के आकंड़े

शमी ने अपने कमबैक को लेकर कहा कि ये देश के लिए खेलने की भूख ने ही उन्हें आगे बढ़ाया है। अनुभवी तेज गेंदबाज ने माना कि उन्हें पता है कि जल्द ही एक समय आएगा जब वह राष्ट्रीय टीम के लिए नहीं खेल पाएंगे और वह रिटायर होने से पहले जितना संभव हो सके उतना खेलना चाहते हैं।

34 साल के तेज गेंदबाज ने आगे कहा,

"देश के लिए जो खेलने की भूख है वो कभी खत्म नहीं होनी चाहिए। अगर हमें प्यार है तो आप हमेशा लड़ते रहेंगे, इंजर्ड चाहे आप 10 बार हो जाए (पहली बात जो मुझे महसूस होती है वो है देश के लिए खेलने की भूख। कभी खत्म नहीं होना चाहिए। अगर आपमें वह भूख है, तो आप हमेशा लड़ेंगे, चाहे आप कितनी भी बार घायल हों)। मेरे दिमाग में हमेशा यही रहता है कि मैं कितना भी मैच खेलूं वो मेरे लिए कम है, क्योंकि एक बार अगर मैंने क्रिकेट छोड़ तो शायद वो दोबारा ना होगा। मैं क्रिकेट छोड़ रहा हूं, हो सकता है कि मुझे यह मौका दोबारा कभी न मिले)"

यह भी पढ़ें: IND vs ENG: टी20 सीरीज से पहले भारतीय टीम ने की प्रैक्टिस, शमी ने दिखाया रफ्तार का जादू