Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Mitchell Marsh गाबा में बने 'सुपरमैन', जबरदस्त छलांग लगाकर लपका Shubman Gill का कैच; VIDEO मचा रहा तबाही

    Updated: Mon, 16 Dec 2024 08:28 AM (IST)

    मिचेल मार्श (Mitchell Marsh) के कैच पकड़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि पारी के तीसरे ओवर की पहली गेंद मिचेल स्टार्क ने डाली। इस गेंद पर गिल ने शॉट लगाया और छलांग लगाकर मिचेल मार्श ने उनका कैच लपक लिया। मिचेल मार्श गेंद से दूर थे लेकिन उन्होंने शानदार डाइव लगाकर कैच लपक लिया।

    Hero Image
    IND Vs AUS: Mitchell Marsh ने 'सुपरमैन' बनकर लपका गिल का कैच

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Mitchell Marsh Flying Catch: ऑस्ट्रेलिया के मिचेल मार्श ने गाबा में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट के तीसरे दिन कमाल की फील्डिंग का नजारा पेश किया। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहली पारी में 445 रन का विशार स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में भारतीय टीम की पहली पारी में शुरुआत खराब रही। मिचेल स्टार्क ने दूसरी गेंद पर यशस्वी को चलता किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यशस्वी का कैच मिचेल मार्श ने लपका। इसके बाद स्टार्क ने गिल को अपना शिकार बनाया। गिल का कैच भी मिचेल मार्श ने पकड़ा। उन्होंने जिस तरह से गिल का कैच लपका, उसकी हर कोई तारीफ कर रहा है। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

    IND Vs AUS: Mitchell Marsh ने 'सुपरमैन' बनकर लपका गिल का कैच

    दरअसल, मिचेल मार्श (Mitchell Marsh) के कैच पकड़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि पारी के तीसरे ओवर की पहली गेंद मिचेल स्टार्क ने डाली। गिल ने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की। गेंद ऑफ स्टंप के बाहर पिच की ओर गई और बाएं ओर छलागं लगाते हुए मिचेल मार्श ने दोनों हाथों से पकड़ लिया। इस कैच लेने के बाद मार्श खुशी से दौड़े, क्योंकि वह अपने प्रयास से खुश नजर आ रहे थे।

    देखा जा रहा है कि मिचेल मार्श गेंद से दूर थे, लेकिन उन्होंने शानदार डाइव लगाकर कैच लपक लिया। मार्श की डाइव देखकर आप उन्हें सुपरमैन बोल सकते हैं। मिचेल मार्श का कैच वाकई देखने लायक था, जिसकी खूब तारीफ की जा रही है, जबकि गिल महज 1 रन बनाकर सस्ते में पवेलियन लौटे।

    यह भी पढ़ें: IND vs AUS: ब्रिस्बेन टेस्ट के बीच BCCI का बड़ा फैसला, 3 खिलाड़ियों को भारत वापस भेजा

    IND Vs AUS 3rd Test Day 3: भारतीय टीम की खराब शुरुआत

    ऑस्ट्रेलियाई टीम की पहली पारी 445 रन पर सिमटी। इसके बाद भारतीय टीम की पहली पारी शुरू हुई। भारत की तरफ से यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने पारी का आगाज किया। पहली गेंद पर जायसवाल ने चौका लगाया, लेकिन दूसरी गेंद पर मिचेल स्टार्क ने उन्हें चलता किया। जायसवाल फ्लिक शॉट खेलने गए और स्टार्क ने उन्हें मिचेल मार्श के चलते कैच आउट किया। इसके बाद स्टार्क ने गिल को मार्श के हाथों ही कैच आउट कराया। वहीं, विराट कोहली भी महज 3 रन बनाकर चलते बने। लंच ब्रेक तक भारतीय टीम का स्कोर 22/3 रहा।

    यह भी पढ़ें: IND Vs AUS 3rd Test Day 2: ट्रेविस-स्टीव ने बल्ले से किया हल्ला, बुमराह ने खोला पंजा; दूसरे दिन तक कंगारुओं का पलड़ा भारी