विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

LLC 2024: फिर एक्‍शन में नजर आएंगे शिखर, रैना, भज्‍जी और गेल, जानें कब से शुरू हो रही लीजेंड्स लीग

Published: Tue, 17 Sep 2024 07:00 AM (IST)

Legends League Cricket 2024 इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह चुके आपके स्‍टार खिलाड़ी एक बार फिर एक्‍शन में नजर आने ...और पढ़ें

20 सितंबर से हो रहा आगाज। इमेज- LLC
20 सितंबर से हो रहा आगाज। इमेज- LLC

HighLights

  1. 20 सितंबर से होगा लीग का आगाज
  2. 6 टीमों के बीच होगी खिताबी टक्‍कर
  3. 16 अक्‍टूबर को खेला जाएगा फाइनल

 स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह चुके आपके स्‍टार खिलाड़ी एक बार फिर एक्‍शन में नजर आने वाले हैं। 20 सितंबर से लीजेंड्स लीग क्रिकेट का आगाज होने जा रहा है।

टूर्नामेंट में क्रिस गेल जैसे कई विदेशी दिग्गजों के साथ सुरेश रैना, शिखर धवन, दिनेश कार्तिक और हरभजन सिंह जैसे पूर्व भारतीय खिलाड़ी एक्‍शन में नजर आएंगे। शिखर धवन ने तो इसकी तैयारी भी शुरू कर दी है।

यह लीग 16 अक्‍टूबर तक खेली जाएगी। टूर्नामेंट में 6 टीमें खिताब के लिए टकराएंगी। लीग के सभी मुकाबले 3 वेन्‍यू (जोधपुर, जम्मू और कश्मीर और सूरत।) पर खेले जाएंगे। पहले मैच में कोणार्क सूर्यास का सामना मणिपाल टाइगर्स से होगा।

लीजेंड्स लीग क्रिकेट की 6 टीमें

  • इंडिया कैपिटल्‍स
  • गुजरात जायंट्स
  • कोणार्क सूर्यास
  • मणिपाल टाइगर्स
  • सदर्न सुपरस्टार्स
  • अर्बनराइजर्स हैदराबाद

गुजरात

क्रिस गेल, शिखर धवन, लियाम प्लंकेट, मोर्ने वान विक, लेंडल सिमंस, असोहर अफोहान, जेरोम टेलर, पारस खाडा, सीकुगे प्रसन्ना, कमाउ लेवररॉक, साइब्रांड एनोएलब्रेक्ट, शैनन गेब्रियल, समर क्वाड्री, मोहम्मद कैफ, श्रीसंत।

मणिपाल टाइगर्स

हरभजन सिंह, रॉबिन उथप्पा, थिसारा परेरा, शेल्डन कॉटरेल, डैन क्रिश्चियन, एंजेलो परेरा, मनोज तिवारी, असेला गुणरत्ने, सोलोमन मिरे, अनुरीत सिंह, अबू नेचिम, अमित वर्मा, इमरान खान, राहुल शुक्ला, अमितोज सिंह, प्रवीण गुप्ता, सौरभ तिवारी।

इंडिया कैपिटल्स

ड्वेन स्मिथ, एशले नर्स, बेन डंक, कॉलिन डी ओरांडहोम, नमन ओझा, धवल कुलकर्णी, क्रिस मपोफू, फैज फजल, इकबाल अब्दुल्ला, किर्क एडवर्ड्स, राहुल शर्मा, पंकज सिंह, ज्ञानेश्वर राव, भरत चिपली, परविंदर अवाना, पवन सुयाल, मुरली विजय, इयान बेल।

कोणार्क सूर्यास

इरफान पठान, यूसुफ पठान, अंबाती रायडू, केविन ओ ब्रायन, रॉस टेलर, विनय कुमार, रिचर्ड लेवी, दिलशान मुनावीरा, शाहबाज नदीम, फिदेल एडवर्ड्स, बेन लॉफलिन, राजेश बिश्नोई, प्रवीण तांबे, दिवेश पठानिया, केपी अपन्ना, नवीन स्टीवर्ट।

सदर्न सुपरस्टार्स

दिनेश कार्तिक, नाथन कूल्टर नाइल, एल्टन चिगुंबुरा, हैमिल्टन मसाकाद्जा, पवन नेगी, जीवन मेंडिस, सुरंगा लकमल, श्रीवत्स गोस्वामी, हामिद हसन, चिराग गांधी, सुबोथ भाटी, रॉबिन बिस्ट, जेसल कारी, चतुरंगा डी सिल्वा, मोनू कुमार।

अर्बनराइजर्स हैदराबाद

सुरेश रैना (कप्तान), स्टुअर्ट बिन्नी, गुरकीरत सिंह, पीटर ट्रेगो, समीउल्लाह शिनवारी, जॉर्ज वर्कर, इसुरु उदाना, रिक्की क्लार्क, जसकरन मल्होत्रा, चैडविक वाल्टन, बिपुल शर्मा, नुवान प्रदीप, योगेश नागर।

ये भी पढ़ें: LLC 2023 Winner: मणिपाल टाइगर्स ने पहली बार जीती लीजेंड्स क्रिकेट लीग, रैना की टीम को फाइनल में मिली शिकस्त

LLC 2024 की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?

फैंस स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लीजेंड्स लीग क्रिकेट का लाइव प्रसारण देख सकते हैं। साथ ही डिज्नी + हॉटस्टार, फैन कोड पर लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं।

ये भी पढ़ें: Shikhar Dhawan संन्‍यास के बाद फिर मैदान में लौटे, जमकर बहाया पसीना; टी20 लीग में चौके-छक्‍के की बरसात करने को बेताब