Jaydev Unadkat बेस प्राइस पर बिके, फिर भी तेज गेंदबाज ने रचा इतिहास, IPL में कोई भी प्लेयर नहीं कर पाया ये कारनामा
Jaydev Unadkat जयदेव उनादकट की हैदराबाद में वापसी हो गई है। हैदराबाद ने उन्हें बेस प्राइस 1 करोड़ में खरीदा। इसके साथ ही उनादकट ने इतिहास भी रच दिया। वह आईपीएल ऑक्शन इतिहास में 7 बार बिकने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। जयदेव उनादकट 2010 से आईपीएल का हिस्सा हैं। वह लीग में अब तक 8 फ्रेंचाइजी के लिए खेल चुके हैं।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2025 से पहले साउदी अरब के जेद्दा में हो रहे मेगा ऑक्शन में भारतीय तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट ने इतिहास रच दिया। वह आईपीएल ऑक्शन इतिहास में 7 बार बिकने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें 1 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा। उनका बेस प्राइस भी 1 करोड़ रुपये ही था। किसी अन्य फ्रेंचाइजी ने जयदेव पर बोली नहीं लगाई।
2010 से खेल रहे हैं आईपीएल
जयदेव उनादकट 2010 से आईपीएल का हिस्सा हैं। वह लीग में अब तक 8 फ्रेंचाइजी के लिए खेल चुके हैं। IPL 2010 से IPL 2012 तक वह कोलकाता नाइटराइडर्स का हिस्सा थे। इसके बाद 2013 सीजन वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से खेले थे। अगले 2 सीजन वह दिल्ली डेयरडेविल्स की ओर से खेले थे।
इन फ्रेंचाइजी के लिए भी खेले जयदेव
IPL 2017 में जयदेव उनादकट राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स की ओर से खेलते हुए नजर आए थे। इसके बाद IPL 2018 से IPL 2021 तक वह राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेले थे। आईपीएल 2022 से पहले हुए मेगा ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने उन्हें खरीदा था। IPL 2023 से पहले वह लखनऊ सुपर जायंट्स से जुड़ गए थे। उनादकट IPL 2024 में सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेले थे। अब वह एक बार फिर हैदराबाद में आ गए हैं।
ये भी पढ़ें: KKR squad for IPL 2025 Live: अजिंक्य रहाणे और उमरान मलिक बने नाइटराइडर्स, अब ऐसा है कोलकाता नाइटराइडर्स का स्क्वाड
आईपीएल में उनादकट का प्रदर्शन
इंडियन प्रीमियर लीग में जयदेव उनादकट के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने अब तक 105 मैच खेले हैं। इस दौरान भारतीय तेज गेंदबाज ने 32.21 की औसत और 8.98 की इकॉनमी से 99 विकेट अपने नाम किए हैं। 5/25 लीग में उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन है। लीग के पिछले सीजन में उन्होंने 11 मैच खेले थे। इस दौरान उनादकट ने 8 विकेट अपने नाम किए थे।
IPL में जयदेव उनादकट का प्रदर्शन
- IPL 2024: 8 विकेट
- IPL 2023: 0 विकेट
- IPL 2022: 6 विकेट
- IPL 2021: 4 विकेट
- IPL 2020: 4 विकेट
- IPL 2019: 10 विकेट
- IPL 2018: 11 विकेट
- IPL 2017: 24 विकेट
- IPL 2016: 0 विकेट
- IPL 2015: 0 विकेट
- IPL 2014: 9 विकेट
- IPL 2013: 13 विकेट
- IPL 2012: 0 विकेट
- IPL 2011: 6 विकेट
- IPL 2010: 4 विकेट
ये भी पढ़ें: दिल्ली के 'सिक्सर किंग' Priyansh Arya हुए मालामाल, 13 गुना ज्यादा कीमत देकर प्रीति जिंटा की टीम ने खरीदा
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।