विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 21, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND vs ENG 4th Test: मैनचेस्‍टर में तबाही मचाएंगे जसप्रीत बुमराह! निशाने पर पाकिस्‍तानी दिग्‍गज के 2 रिकॉर्ड

Published: Mon, 21 Jul 2025 03:27 PM (IST)

भारत और इंग्‍लैंड के बीच चौथा टेस्‍ट 23 जुलाई से मैनचेस्‍टर के ओल्ड ट्रैफर्ड ग्राउंड में खेला जाएगा। भारतीय तेज ...और पढ़ें

12 विकेटे चटका चुके हैं जसप्रीत बुमराह। इमेज- बीसीसीआई
12 विकेटे चटका चुके हैं जसप्रीत बुमराह। इमेज- बीसीसीआई

HighLights

  1. शानदार फॉर्म में चल रहे जसप्रीत बुमराह
  2. पहले और तीसरे टेस्‍ट में खोला था पंजा
  3. 2 टेस्‍ट में 12 विकेट चटका चुके हैं

 स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत और इंग्‍लैंड के बीच चौथे टेस्‍ट मैच का 23 जुलाई से आगाज हो रहा है। मैनचेस्‍टर के इस ओल्ड ट्रैफर्ड ग्राउंड में भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के पास इतिहास रचने का मौका है।

उनके निशान पर पाकिस्‍तान दिग्‍गज वसीम अकरम के 1 नहीं 2 रिकॉर्ड हैं। बुमराह जिस लय में नजर आ रहे हैं उसको देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि चौथे टेस्‍ट में भी वह रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा देंगे।

5 विकेट चटकाने होंगे

बुमराह इंग्लैंड में किसी एशियाई द्वारा सर्वाधिक टेस्ट विकेट लेने के वसीम अकरम के लंबे समय से चले आ रहे रिकॉर्ड को तोड़ने से सिर्फ 5 विकेट दूर हैं। बुमराह ने इंग्लैंड में 11 टेस्ट मैचों में 49 विकेट लिए हैं। वहीं अकरम ने 14 मुकाबलों में 53 सफलताएं प्राप्‍त की थीं। पहले और तीसरे टेस्‍ट में पंजा खोलने वाले बुमराह को मैनचेस्‍टर में भी इसी कारनामे को दोहराना होगा।

बुमराह की जिम्‍मेदारी बढ़ी

चौथे टेस्‍ट से पहले भारतीय तेज गेंदबाजी को बड़ा झटका लगा है। आकाश दीप और अर्शदीप सिंह दोनों चोट के कारण बाहर हो गए हैं। ऐसे में बुमराह की जिम्‍मेदारी बढ़ गई है। वर्कलोड मैनेजमेंट के चलते बुमराह चौथे टेस्‍ट से बाहर हो सकते थे। हालांकि, अब इसकी संभावना काफी कम नजर आती है।

एक और रिकॉर्ड पर नजर

जसप्रीत बुमराह SENA देशों (दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) में किसी एशियाई गेंदबाज द्वारा सर्वाधिक बार पांच विकेट लेने के एक और बेंचमार्क के बेहद करीब हैं। बुमराह और अकरम दोनों के नाम इन देशों में अब तक 11 बार पांच विकेट लेने का रिकॉर्ड दर्ज है। बुमराह ने 33 मैचों में और अकरम ने 32 मैचों में यह कारनामा किया है। मैनचेस्‍टर में बुमराह अकरम के एक और रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं।

SENA कंट्री में एशियाई खिलाड़ियों द्वारा सर्वाधिक पांच विकेट हॉल

जसप्रीत बुमराह (भारत): 33 मैच, 157 विकेट, 11 बार 5 विकेट हॉल

वसीम अकरम (पाकिस्तान): 32 मैच, 146 विकेट, 11 बार 5 विकेट हॉल

मुथैया मुरलीधरन (श्रीलंका): 23 मैच, 125 विकेट, 10 बार 5 विकेट हॉल

यह भी पढ़ें- IND vs ENG: भारतीय टीम मैनचेस्‍टर टेस्‍ट से पहले बुरी तरह परेशान, 4 खिलाड़ी चोटिल; प्‍लेइंग 11 में ऐसे होगी भरपाई!

यह भी पढ़ें- IND vs ENG: नीतीश रेड्डी हुए सीरीज से बाहर, प्रमुख खिलाड़ी चौथे टेस्‍ट में नहीं कर पाएगा डेब्‍यू; BCCI ने जारी किया नया स्‍क्वॉड

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।