विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 21, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND vs ENG: नीतीश रेड्डी हुए सीरीज से बाहर, प्रमुख खिलाड़ी चौथे टेस्‍ट में नहीं कर पाएगा डेब्‍यू; BCCI ने जारी किया नया स्‍क्वॉड

Published: Mon, 21 Jul 2025 01:38 PM (IST)

मैनचेस्‍टर टेस्‍ट से पहले भारतीय टीम की चोट ने टेंशन बड़ा दी है। टीम के 4 खिलाड़ी इस समय चोट ...और पढ़ें

तेज गेंदबाज की टीम में हुए एंट्री। इमेज- बीसीसीसीआई
तेज गेंदबाज की टीम में हुए एंट्री। इमेज- बीसीसीसीआई

HighLights

  1. अंशुल कंबोज को टीम में मिली जगह
  2. 23 जुलाई से शुरू हो रहा चौथा टेस्‍ट
  3. भारतीय टीम अभी 1-2 से पीछे

 स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। मैनचेस्‍टर टेस्‍ट से पहले तो मानो भारतीय टीम को किसी की नजर ही लग गई। सीरीज में पहले ही 1-2 से पीछे चल रही भारतीय टीम की चोट ने टेंशन बड़ा दी है। टीम के 4 खिलाड़ी इस समय चोट से जूझ रहे हैं।

इनमें विकेटकीपर बल्‍लेबाज ऋषभ पंत, तेज गेंदबाज आकश दीप, अर्शदीप सिंह और नीतीश कुमार रेड्डी शामिल हैं। पंत तीसरे टेस्‍ट के पहले दिन ही चोटिल हो गए थे। ऐसे में उन्‍होंने विकेटकीपिंग नहीं की थी। हालांकि, वह बल्‍लेबाजी के लिए आए थे। अर्शदीप सिंह को नेट सेशन के दौरान चोट लगी। आकाश दीप भी तीसरे टेस्‍ट में कुछ तकलीफ में नजर आए थे।  

बीसीसीआई ने अब साफ कर दिया है कि कौन सा प्‍लेयर चौथे टेस्‍ट से और कौन पूरी सीरीज से बाहर हो गया है। साथ ही बोर्ड ने नया स्‍क्वॉड भी जारी किया है।

बीसीसीआई ने दी जानकारी

बीसीसीआई की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी बाएं घुटने में चोट के कारण बाकी बचे दो टेस्ट मैचों से बाहर हो गए हैं। नीतीश स्वदेश लौट जाएंगे और टीम उनके जल्‍द स्वस्थ होने की कामना करती है। अर्शदीप सिंह इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में होने वाले चौथे टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं।

बेकेनहैम में एक ट्रेनिंग सेशन के दौरान नेट्स पर गेंदबाजी करते समय उनके बाएं अंगूठे में चोट लग गई थी। बीसीसीआई की मेडिकल टीम उन पर नजर रख रही है। मेंस सिलेक्‍शन कमेटी ने अंशुल कंबोज को टीम में शामिल किया है। कंबोज मैनचेस्टर में टीम से जुड़ गए हैं। चौथा टेस्ट मैच 23 जुलाई, 2025 से शुरू होगा।

चौथे टेस्ट के लिए भारत की टीम

शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (उपकप्तान और विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, कुलदीप यादव, अंशुल कंबोज।

यह भी पढ़ें- IND vs ENG 4th Test: 'इन्हें IPL के लिए बचाकर रखो', चौथे टेस्ट से पहले Rishabh Pant को मिली कड़ी चेतावनी

यह भी पढ़ें- IND vs ENG: भारतीय टीम मैनचेस्‍टर टेस्‍ट से पहले बुरी तरह परेशान, 4 खिलाड़ी चोटिल; प्‍लेइंग 11 में ऐसे होगी भरपाई!

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।