विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 21, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND vs ENG: भारतीय टीम मैनचेस्‍टर टेस्‍ट से पहले बुरी तरह परेशान, 4 खिलाड़ी चोटिल; प्‍लेइंग 11 में ऐसे होगी भरपाई!

Published: Mon, 21 Jul 2025 01:08 PM (IST)

भारतीय क्रिकेट टीम और इंग्‍लैंड के बीच तीसरे और चौथे टेस्‍ट के बीच 8 दिन का अंतराल था। ऐसे में ...और पढ़ें

सीरीज में वापसी करना चाहेगी टीम। इमेज- बीसीसीआई
सीरीज में वापसी करना चाहेगी टीम। इमेज- बीसीसीआई

HighLights

  1. 23 जुलाई से खेला जाएगा चौथा टेस्‍ट मैच
  2. मैनचेस्‍टर के ग्राउंड में टकराएंगी दोनों टीम
  3. सीरीज में वापसी पर होगी भारत की नजर

 स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत और इंग्‍लैंड के बीच तीसरे और चौथे टेस्‍ट के बीच 8 दिन का गैप था। ऐसे में लग रहा था खिलाड़ियों को वर्कलोड मैनेजमेंट के लिए पर्याप्‍त समय मिल जाएगा। हालांकि, भारतीय टीम के साथ इसका उल्‍टा हुआ है। टीम इंडिया की तैयारियों को गहरी चोट पहुंची है। चोट ने शुभमन गिल के सामने 11 खिलाड़ी चुनने तक का संकट पैदा कर दिया है।

तीसरे टेस्‍ट में चोटिल हुए पंत

तीसरे टेस्‍ट के पहले दिन ऋषभ पंत की उंगली में चोट लग गई थी। ऐसे में उन्‍होंने लॉर्ड्स में विकेटकीपिंग नहीं की थी। मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड पर बुधवार (23 जून) से शुरू होने वाले चौथे टेस्ट से पहले उनकी फिटनेस की स्थिति एक रहस्य बनी हुई है।

चौथे टेस्‍ट में डेब्‍यू की बाट जोह रहे अर्शदीप सिंह को नेट सेशन के दौरान हाथ में कट लग गया। ऐसे में उनके हाथ पर टांके लगे हैं। एजबेस्टन में भारत की जीत के स्टार आकाश दीप को भी लॉर्ड्स में चोट लगी। वह ग्रोइंग इंजरी से जूझ रहे हैं।

नीतीश हुए बाहर 

भारत के लिए हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। स्टार ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी को ट्रेंनिंग के दौरान घुटने में चोट लग गई है और वह बाकी सीरीज से बाहर हो गए हैं। इससे ओल्ड ट्रैफर्ड टेस्ट से पहले भारत के सामने सिलेक्‍शन को लेकर बड़ी दुविधा खड़ी हो गई है। जसप्रीत बुमराह के खेलने के लिए फिट होने के बावजूद शुभमन गिल की अगुवाई वाली टीम को कम से कम तीन बदलाव करने पड़ सकते हैं।

भारत की प्लेइंग इलेवन के विकल्प

लाइक टू लाइक चेंज

जैसा कि नाम से ही साफ अगर गेंदबाज बाहर हुआ तो गेंदबाज की एंट्री और अगर चोटिल बल्‍लेबाज बाहर हो रहा है तो उसकी जगह एक बैटर को प्‍लेइंग 11 में शामिल किया जाए। जिसका मतलब होगा कि पंत, नीतीश और आकाश बाहर होंगे और उनकी जगह ध्रुव जुरेल, शार्दुल ठाकुर और प्रसिद्ध कृष्णा को शामिल किया जाएगा।

ध्रुव जुरेल एक बल्लेबाज के रूप में

पंत भले ही विकेटकीपिंग न कर रहे हों पर वह बल्‍ले से अभी भी आक्रामक हैं। इसकी बानगी लॉर्ड्स में देखने को भी मिली थी। पंत टेस्‍ट के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं। भले ही वह विकेटकीपिंग न करें पर बल्‍ले से कमाल कर सकते हैं।

इसका मतलब यह हो सकता है कि पंत को एक विशेषज्ञ बल्लेबाज के रूप में टीम में शामिल किया जाए और जुरेल को विकेटकीपिंग का जिम्मा सौंपा जाए। टीम में करुण नायर की जगह जुरेल को मौका दिया जा सकता है। अगर नायर टीम में रहते हैं तो नीतीश की जगह जुरेल ले सकते हैं। इससे भारत की बल्‍लेबाजी मजबूत होगी। या फिर तीसरे नंबर पर साई सुदर्शन को वापस बुलाया जा सकता है।

कुलदीप यादव

भारत ने अब तक सीरीज में जो सबसे साहसिक फैसले लिए हैं, उनमें से एक यह फैसला है कि एजबेस्टन और लॉर्ड्स दोनों में दो स्पिनरों के साथ खेलने के बावजूद किसी भी मैच में कुलदीप यादव को प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया। इसमें कोई संदेह नहीं है कि बुमराह के बाद कुलदीप भारत के दूसरे सबसे अच्छे विकेट लेने के विकल्प हैं।

हालांकि, टीम ने बल्‍लेबाजी में गहराई पर जोर दिया। नीतीश की चोट कुलदीप को अंतिम 11 में जगह दिला सकती है। ऐसे में 3 स्पिनर टीम में होंगे। अगर भारत नीतीश की जगह एक विशेषज्ञ बल्लेबाज (जुरेल या सुदर्शन) को खिलाने का फैसला करता है तो कुलदीप वाशिंगटन की जगह आ सकते हैं।

अंशुल कंबोज का डेब्‍यू

अर्शदीप और आकाश दीप के चोटिल होने के बाद भारत ने तुरंत अंशुल कंबोज को टीम में बुलाया। घरेलू क्रिकेट में रिकॉर्ड तोड़ गेंदबाजी और पिछले महीने 'ए' टीम के दौरे में प्रभावशाली प्रदर्शन के बाद इस तेज गेंदबाज को नेशनल टीम में पहली बार शामिल किया गया है।

पहले दो मैचों में प्रसिद्ध महंगे साबित हुए थे, ऐसे कम्बोज के डेब्‍यू की संभावना बढ़ जाती है। कम्बोज की गेंदबाजी शैली न केवल अंग्रेजी परिस्थितियों के अनुकूल है, बल्कि वह नियंत्रण भी बनाए रखेंगे। वह बल्‍लेबाजी में भी योगदान दे सकते हैं।

मैनचेस्टर में कैसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन?

  • केएल राहुल, यशस्वी जयसवाल, करुण नायर, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा/अंशुल कंबोज।
  • केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमरा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्द कृष्णा/अंशुल कंबोज।
  • केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, करुण नायर/साईं सुदर्शन/ध्रुव जुरेल, शुभमन गिल (कप्‍तान), ऋषभ पंत, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा/अंशुल कंबोज।
  • केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, करुण नायर/साईं सुदर्शन/ध्रुव जुरेल, शुभमान गिल (कप्‍तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।

यह भी पढ़ें- IND vs ENG 4th Test Pitch Weather: ओल्ड ट्रैफर्ड की पिच किसका देगी साथ, गेंदबाज या बल्‍लेबाज जानें कौन करेगा राज

यह भी पढ़ें- IND vs ENG 4th Test: 'इन्हें IPL के लिए बचाकर रखो', चौथे टेस्ट से पहले Rishabh Pant को मिली कड़ी चेतावनी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।