विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND vs ENG 4th Test: 'इन्हें IPL के लिए बचाकर रखो', चौथे टेस्ट से पहले Rishabh Pant को मिली कड़ी चेतावनी

Published: Sun, 20 Jul 2025 03:30 PM (IST)

भारत और इंग्‍लैंड के बीच मैनचेस्‍टर में होने वाले चौथे टेस्‍ट की 23 जुलाई से शुरुआत हो रही है। इससे ...और पढ़ें

शानदार फॉर्म में चल रहे पंत। इमेज- पीटीआई
शानदार फॉर्म में चल रहे पंत। इमेज- पीटीआई

HighLights

  1. शानदार फॉर्म में चल रहे हैं पंत
  2. तीसरे टेस्‍ट में पंत को लगी चोट
  3. 23 जुलाई से शुरू होगा मैच

 स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारतीय क्रिकेट टीम और इंग्‍लैंड के बीच मैनचेस्‍टर के अमीरात ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान में होने वाले चौथे टेस्‍ट की 23 जुलाई से शुरुआत हो रही है। इससे पहले विकेटकीपर बल्‍लेबाज ऋषभ पंत को कड़ी चेतावनी मिली है।

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर फारुख इंजीनियर ने ऋषभ पंत को चेताया है। पंत टेस्‍ट में भी अजीबोगरीब शॉट लगाते नजर आते हैं। उन्‍होंने पहले 3 टेस्‍ट में कई अनऑर्थोडॉक्स शॉट भी लगाए हैं। हालांकि, इससे उनके स्‍कोर में इजाफा भी हुआ।

आईपीएल के लिए बचाकर रखें

इंजीनियर ने पंत को सलाह दी कि वे जोखिम भरे शॉट इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के लिए बचाकर रखें। उन्होंने पंत को अपने खेल में अनुशासन लाने और अधिक रन बनाने के लिए अपनी पारी को बेहतर बनाने की कोशिश करने को कहा।

रेवस्पोर्ट्ज से बातचीत में फारुख ने कहा, "इन्हें आईपीएल के लिए बचाकर रखें। टेस्ट क्रिकेट अनुशासन की मांग करता है। तीसरे या चौथे नंबर के बल्लेबाज से आप उम्मीद करते हैं कि वे सही क्रिकेट खेलें, बड़े स्कोर बनाएं।"

जिम्‍मेदारी से खेलने की जरूरत

फारुख ने कहा, "उसे आत्मविश्वास है और वह अक्सर इससे बच निकलता है, लेकिन उसे अहम मौकों पर जैसे लंच से ठीक पहले या दिन के खेल के अंत में ज्‍यादा जिम्‍मेदारी से खेलने की जरूरत है। वह बेहद प्रतिभाशाली प्‍लेयर है। वह अपने शॉट खुद बनाता है। गनीमत है कि अब हेलमेट उसे ऐसा करने की अनुमति देते हैं। हमारे जमाने में तो हमारे पास जरा भी दम नहीं बचता।"

बतौर बल्‍लेबाज खेल सकते पंत

तीसरे टेस्‍ट के दौरान पंत चोटिल हो गए थे। ऐसे में उन्‍होंने विकेटकीपिंग नहीं की थी। इंजीनियर ने कहा, "उन्होंने जितने रन बनाए हैं, वह एक बल्लेबाज के तौर पर खेल सकते हैं। ऋषभ का अंदाजा लगाना मुश्किल है। जो भी उनके मन में आता है, वह कर देते हैं। मैंने उनके शॉट सिलेक्‍शन को लेकर उनसे मजाक किया और वह बस हंस पड़े। कहा कि वह वही करते हैं जो उन्हें उस समय सही लगता है। ऋषभ ने टेस्ट की दोनों पारियों में शतक बनाए हैं, जो काबिले तारीफ है।"

यह भी पढ़ें- Rishabh Pant विकेटकीपिंग नहीं कर सकते तो..., रवि शास्त्री ने बताया पंत को मैनचेस्टर टेस्‍ट क्‍यों नहीं खेलना चाहिए

यह भी पढ़ें- मैनचेस्‍टर टेस्‍ट में ऋषभ पंत और जसप्रीत बुमराह का खेलना क्‍यों है जरूरी? 3 कारणों से समझें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।