विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND vs ENG 4th Test Pitch Weather: ओल्ड ट्रैफर्ड की पिच किसका देगी साथ, गेंदबाज या बल्‍लेबाज जानें कौन करेगा राज

Published: Sun, 20 Jul 2025 01:17 PM (IST)

भारतीय टीम चौथा टेस्‍ट जीतेगी या नहीं यह मैनचेस्‍टर के ओल्ड ट्रैफर्ड की पिच पर निर्भर करता है। ओल्ड ट्रैफर्ड ...और पढ़ें

23 जुलाई से शुरू होगा मैच। इमेज। एक्‍स
23 जुलाई से शुरू होगा मैच। इमेज। एक्‍स

HighLights

  1. 23 जुलाई से शुरू हो रहा चौथा टेस्‍ट
  2. भारत की नजर बराबरी करने पर
  3. बेहद खराब है भारत का रिकॉर्ड

 स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत और इंग्‍लैंड के बीच चौथा टेस्‍ट मैच मैनचेस्‍टर के अमीरात ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेला जाएगा। भारतीय टीम अभी 5 मैचों की सीरीज में 1-2 से पीछे है। टीम को अगर सीरीज में जिंदा रहना है तो हर हाल में चौथा टेस्‍ट जीतना होगा।

इस मैदान पर भारतीय टीम कभी भी टेस्‍ट नहीं जीती है, ऐसे में शुभमन गिल के पास इतिहास रचने का मौका है। आइए जानते हैं कि ओल्ड ट्रैफर्ड ग्राउंड की पिच कैसी रहने वाली है। साथ ही मौसम का मैच पर क्‍या असर पड़ेगा।

पिच पर होगी उछाल

भारतीय टीम चौथा टेस्‍ट जीतेगी या नहीं यह ओल्ड ट्रैफर्ड की पिच पर निर्भर करता है। ओल्ड ट्रैफर्ड की पिच अपनी उछाल और सीम मूवमेंट के कारण तेज गेंदबाजों के लिए शुरुआत में मददगार साबित होती है। जैसे-जैसे पिच पुरानी होगी स्पिनर्स का रोल बढ़ जाएगा। स्पिनरों को तीसरे दिन तक टर्न मिल सकता है। 2021 के टेस्ट में ऐसा देखने को मिला था।

भारत ने नहीं जीता कोई टेस्‍ट

इस ग्राउंड पर अमूमन टॉस जीतने वाली टीम बल्‍लेबाजी चुनती है। शुरुआत में बैटर्स को भी पिच से हेल्‍प मिलती है। इस मैदान पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने 84 में से 36 टेस्ट जीते हैं। यहां पहली पारी का औसत स्कोर 330 रहा है। भारतीय तेज गेंदबाजों को शुरुआती दिनों में कंडीशन का भरपूर फायदा उठाना होगा। इस मैदान पर चौथी पारी में चेज करना जरा भी आसान नहीं रहने वाला है।

मैनचेस्टर में भारत का टेस्‍ट प्रदर्शन

  • जुलाई 1936, ड्रॉ
  • जुलाई 1946, ड्रॉ
  • जुलाई 1952, हार
  • जुलाई 1959, हार
  • अगस्त 1971, ड्रॉ
  • जून 1974, हार
  • जून 1982, ड्रॉ
  • अगस्त 1990, ड्रॉ
  • अगस्त 2014, हार

हल्‍की बारिश की संभावना

एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार मैनचेस्‍टर में 23 जुलाई को बादल छाए रहेंगे। टेस्‍ट मैच के चौथे और पांचवें दिन बारिश की 20% संभावना है। तापमान 18-22°C के बीच रहेगा और आर्द्रता 65% रहेगी। ये परिस्थितियां बुमराह और क्रिस वोक्स जैसे स्विंग गेंदबाजों के लिए मददगार साबित हो सकती हैं। बारिश से मैच में ज्‍यादा खलल देखने को नहीं मिलेगा। क्रिकेट प्रेमी पूरे 5 दिन मैच का आनंद ले सकेंगे।

यह भी पढ़ें- IND vs ENG 4th Test: भारतीय टीम में हुआ बड़ा बदलाव, अर्शदीप सिंह चौथे टेस्‍ट से बाहर; इस तेज गेंदबाज की हुई एंट्री

यह भी पढ़ें- Gautam Gambhir की कोचिंग से खुश नहीं भज्‍जी! हरभजन सिंह ने कर दी बड़े बदलाव की मांग

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।