यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
IPL 2025: 'पौधे का क्या चक्कर है' मैच के बाद गेंदबाजों को क्यों मिला रहा प्लांट? वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप
आईपीएल-2025 में मैच के बाद कई तरह के पुरस्कार दिए जाते हैं। इन पुरस्कारों के एवज में खिलाड़ियों को चेक ...और पढ़ें

HighLights
- IPL 2025: आईपीएल में मैच के बाद गेंदबाजों को मिल रहा है पौधा
- IPL 2025: बीसीसीआई की खास पहल के तहत हो रहा है ऐसा
- IPL 2025: पिछले सीजन भी हुआ था ऐसा
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल में कई नई चीजें देखने को मिलती हैं। इस लीग में कई नियम आते हैं जो दर्शकों का मनोरंजन करने और मैचों को रोमांचक बनाने के लिए होते हैं। इस बार भी कई सारे नियम लीग में जोड़े गए हैं। हालांकि, इस सीजन दर्शकों का ध्यान प्रेजेंटेशन सैरेमनी में एक अजीब सी चीज पर अटक गया है। मैच के बाद एक विशेष खिलाड़ी को पौधा दिया जाता है। क्या आप जानते हैं कि ऐसा क्यों किया जा रहा है।
ये पौधा एक गेंदबाज को ही दिया जाता। अभी तक सभी मैचों में गेंदबाज को ही ये मिला है। किसी बल्लेबाज के हिस्से ये पुरस्कार नहीं आया है। ऐसा क्यों है ये इसके पीछे की वजह एक सामाजिक कारण है।
यह भी पढ़ें- GT vs MI Playing 11: हार्दिक पांड्या की वापसी से मुंबई को मिलेगी जान, गुजरात भी करेगी बदलाव! जानिए संभावित प्लेइंग-11
ये है वजह
ये पौधा उस गेंदबाज को दिया जाता है जिसने मैच में सबसे ज्यादा डॉट गेंदें फेंकी हैं। यानी वो गेंदें जिन पर एक भी रन नहीं आया। आईपीएल में जो ग्राफिक्स आते हैं उनमें भी खाली गेंदों को दर्शाने के लिए हरे रंग का उपयोग किया जाता है। स्टेडियम पर लगी टीवी स्क्रीन पर भी डॉट गेंद पर पेड़ का ग्राफिक्स शो होता है। ये बीसीसीआई के इंडियन ग्रीन इनीसिएटिव का हिस्सा है। बीसीसीआई ने टाटा ग्रुप के साथ मिलकर ये साझेदारी की है जिसके तहत हर खाली गेंद पर 500 पौधे लगाए जाएंगे। आईपीएल-2023 के प्लेऑफ में ये शुरुआत हुई थी। पिछले सीजन में भी ऐसा हुआ था।
मैच के बाद उस गेंदबाज को चुना जाता है जिसने सबसे ज्यादा खाली गेंदें फेंकी होती हैं। कई बार इसमें टाई हो जाता है तो फिर विजेता के फैसला इकॉनमी रेट या फिर कई और अलग-अलग तरीके से किया जाता है। इसके बाद गेंदबाज को एक लाख रुपये की राशि भी दी जाती है।
HCA President Jagan Mohan Rao presented the #TATAIPL Green Dot Balls of the Match award to Tushar Deshpande for his outstanding bowling display in #SRHvsRR!
— hydcacricket (@hydcacricket) March 24, 2025
Keep shining, Tushar!#IPL2025 #UppalStadium #Cricket #SunrisersHyderabad pic.twitter.com/BFzoDoZO50
गेंदबाजों के लिए मुश्किल है काम
आईपीएल में जमकर रन बरसते हैं। यहां बल्लेबाजों का पलड़ा भारी रहता है। आईपीएल-2025 में भी जमकर चौके-छक्कों की बरसात हो रही है। ऐसे में चौके-छक्के से बचते हुए एक-दो रन देना गेंदबाजों की सफलता होती है। वहीं अगर डॉट गेंद निकल गई तो ये बड़ी बात मानी जाती है। गेंदबाजों के लिए टी20 फॉर्मेट वैसे भी काफी मुश्किल हो चुका है।
