Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    KKR Captain: श्रेयस अय्यर के बाद किसे मिलेगी कोलकात नाइट राइडर्स की कमान? रेस में शामिल हैं ये 5 नाम

    Updated: Sun, 01 Dec 2024 12:50 PM (IST)

    मौजूदा विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स ने इस बार श्रेयस अय्यर को रिटेन नहीं किया। श्रेयस की कप्तानी में ही कोलकाता ने पिछले साल खिताब जीता था। लेकिन इस बार उन्हें अपने साथ जोड़ा ही नहीं। ऐसे में सवाल है कि कोलकाता अगले सीजन किसकी कप्तानी में उतरेगी? उसके पास कुछ विकल्प हैं जिन्हें वो कप्तान बना सकती है। हम आपको उन्हीं के बारे में बता रहे हैं।

    Hero Image
    कोलकाता नाइट राइडर्स का अगला कप्तान कौन होगा ?

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल-2024 का खिताब अपने नाम किया था। टीम ने 10 साल बाद खिताब जीता था। ये काम टीम ने श्रेयस अय्यर की कप्तानी में किया था, लेकिन अगले सीजन के लिए श्रेयस टीम के साथ नहीं होंगे। कोलकाता ने उन्हें रिटेन नहीं किया था और नीलामी में उन्हें अपने साथ जोड़ भी नहीं पाई। ऐसे में सवाल है कि मौजूदा विजेता अगले सीजन में किसे कप्तान बनाएगी?

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    टीम के पास ऐसा कोई बड़ा नाम है नहीं है जिसने आईपीएल में अपनी कप्तानी का लोहा मनवाया है। टीम के पास कुछ अच्छे विकल्प हैं जिनमें अनुभवी खिलाड़ियों के साथ-साथ युवा खिलाड़ियों के नाम भी शामिल है। हम बताते हैं आपक कोलकाता की कप्तानी के विकल्पों के बारे में।

    यह भी पढ़ें-Delhi Capitals Captain: कौन होगा दिल्ली कैपिटल्स का कप्तान? 3 दिग्गजों में अभी से छिड़ गई जंग

    KKR की कमान किसके हाथ?

    अजिंक्य रहाणे

    अजिंक्य रहाणे एक बार फिर कोलकाता का हिस्सा बने हैं। वह वह भी इस टीम में खेल चुके हैं। इससे पहले रहाणे चेन्नई में थे। रहाणे को कप्तानी का अनुभव है। कोलकाता के पास जितने खिलाड़ी हैं उनमें कप्तानी के मामले में रहाणे सबसे ज्यादा अनुभवी हैं। उन्होंने लंबे समय तक राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी की है। इसके अलावा वह टीम इंडिया की कप्तानी भी कर चुके हैं। घरेलू क्रिकेट में अपनी कप्तानी में उन्होंने मुंबई को कई खिताब दिलाए हैं। रहाणे कोलकाता के अगले कप्तान बनने के प्रबल दावेदारों में से एक हैं।

    सुनील नरेन

    वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर सुनील नरेन टीम का अहम हिस्सा हैं। वह एक दशक से टीम के साथ हैं। टीम हर बार उन्हें रिटेन करती है इस बार भी उन्हें रिटेन किया गया था। नरेन पर भी टीम दांव खेल सकती है क्योंकि वह फ्रेंचाइजी के माहौल को बहुत अच्छे से जानते और समझते हैं।

    आंद्रे रसेल

    नरेन की तरह आंद्रे रसेल भी कोलकाता के साथ लंबे समय तक जुड़े रहे हैं। इस बार भी उन्हें रिटेन किया गया था। रसेल अपनी तूफानी बल्लेबाज और बेहतरीन गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं। नरेन की तरह वह भी फ्रेंचाइजी और आईपीएल को अच्छे से समझते हैं।

    क्विंटन डिकॉक

    साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान क्विंटन डिकॉक इस बार कोलकाता की जर्सी में दिखेंगें। दिल्ली, मुंबई और लखनऊ फ्रेंचाइजियों के साथ अपने बल्ले की धाक दिखाने वाले डिकॉक पर कोलकाता को मजबूत शुरुआत देने की बड़ी जिम्मेदारी होगी। वह साउथ अफ्रीका की कप्तानी कर चुके हैं और ऐसे में वह कप्तानी करने की रेस में भी हैं।

    वेंकटेश अय्यर

    कोलकाता ने श्रेयस अय्यर को तो जाने दिया लेकिन वेंकटेश को अपने साथ ही रखा। वेंकटेश इस सीजन के तीसरे सबसे महंगे खिलाड़ी हैं जिनके लिए टीम ने 22.75 करोड़ रुपये की कीमत चुकाई है। वेंकटेश पर इतना बड़ा निवेश फ्रेंचाइजी ने सोच-समझकर किया होगा। हो सकता है कि फ्रेंचाइजी वेंकटेश को लंबे समय तक अपने साथ रखने के बारे में सोच रही हो और इसी कारण इतनी भारी रकम दी है। ऐसे में अगर वह कप्तानी करते नजर आएं तो हैरानी नहीं होनी चाहिए। टीम उन्हें आगे के लिए तैयार कर सकती है।

    यह भी पढ़ें- IPL 2025: विराट कोहली होंगे RCB के अगले कप्‍तान! जिगरी यार ने फोड़ा भांडा

    comedy show banner
    comedy show banner