Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi Capitals Captain: कौन होगा दिल्ली कैपिटल्स का कप्तान? 3 दिग्गजों में अभी से छिड़ गई जंग

    Updated: Sun, 01 Dec 2024 11:09 AM (IST)

    अभी तक अपने पहले आईपीएल खिताब के लिए तरस रही दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने इस बार हैरान करने वाले फैसले किए हैं। टीम अपने पूर्व कप्तान ऋषभ पंत को अपने साथ जोड़ नहीं पाई। हालांकि उसने कुछ बड़े नाम टीम में शामिल किए हैं। फिर भी कप्तान का नाम फाइनल नहीं है। इस रेस में तीन बड़े नाम शामिल हैं।

    Hero Image
    केएल राहुल इस बार दिल्ली कैपिटल्स में खेलते हुए नजर आएंगे

     स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल-2025 की मेगा नीलामी में खत्म हो गई है। सभी 10 टीमों ने अपनी टीमें तैयार कर ली हैं। हर फ्रेंचाइजी ने अपनी जरूरत के हिसाब से खिलाड़ी खरीदे हैं। कुछ टीमों में बड़ा उलटफेर देखा गया है। दिल्ली कैपिटल्स ने पूरी कोशिश की थी कि वह अपने स्टार ऋषभ पंत को बनाए रखे, लेकिन लखनऊ सुपर जायंट्स की चाल ने उसकी प्लानिंग पर पानी फेर दिया। अब सवाल ये है कि पंत के जाने के बाद दिल्ली का कप्तान कौन होगा?

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली ने कुछ बड़े खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया है जिसमें से एक नाम केएल राहुल का है जो पिछले साल तक लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी कर रहे थे। इस बार वह दिल्ली कैपिटल्स की जर्सी में दिखेंगे। हालांकि, ये पक्का नहीं है कि राहुल ही टीम की कप्तानी करें। उनका दो और दिग्गज चुनौती दे रहे हैं। हम आपको उन खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो अगले साल दिल्ली की कप्तानी कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- कभी क्रिकेट छोड़ने का बना लिया था मन, अब विराट कोहली के साथ खेलने का सपना करेगा पूरा, कुछ यूं बदल गई सुयश शर्मा की तकदीर

    दिल्ली कैपिटल्स के कप्तानी के विकल्प

    केएल राहुल

    इस बात में कोई शक नहीं है कि दिल्ली कैपिटल्स के अगले कप्तान बनने की रेस में राहुल का नाम सबसे आगे माना जा रहा है। इसका कारण ये है कि वह दो टीमों की कप्तानी कर चुके हैं और बेहतरीन बल्लेबाज भी हैं। राहुल ने तीन साल तक पंजाब किंग्स की कप्तानी की थी। इसके बाद वह 2022 में लखनऊ में आए तो तीन साल तक कप्तान रहे। इसमें से दो साल टीम प्लेऑफ में पहुंची। राहुल के पास भारत की कप्तानी करने का भी अनुभव है। ऐसे में उनके नाम पर विचार होना तय है।

    फाफ डु प्लेसी

    इस रेस में एक और बड़ा नाम साउथ अफ्रीका के फाफ डु प्लेसी का है जो इस साल दिल्ली में खेलेंगे। लंबे समय तक चेन्नई सुपर किंग्स और फिर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू का हिस्सा रहे। फाफ के पास भी कप्तानी का अनुभव है। वह साउथ अफ्रीका की कप्तानी कर चुके हैं। बीते तीन साल तक वह आरसीबी के कप्तान थे। उनकी कप्तानी में आरसीबी ने खिताब तो नहीं जीता था लेकिन प्लेऑफ में जगह बनाने में जरूर सफल रही थी। फाफ विदेशी हैं, ये बात उनके खिलाफ जा सकती है क्योंकि टीम में एक बार में चार ही विदेशी खिलाड़ी खेल सकते हैं।

    अक्षर पटेल

    दिल्ली के अगले कप्तान बनने की रेस में तीसरा नाम अक्षर पटेल का है। पटेल लंबे समय से टीम के साथ हैं। इस साल टीम ने उन्हें रिटेन भी किया था। राहुल और फाफ के पास टीम को विजयी बनाने का रिकॉर्ड नहीं है। ऐसे में अगर दिल्ली एक नए नाम के साथ नई सोच के साथ जाना चाहे तो अक्षर कप्तानी के बेहतर विकल्प साबित हो सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- 1 साल में ही उठा पिता और भाई का साया, जिम्मेदारियों ने पैदा की दुश्वारियां, फिर भी नहीं मानी हार, टीम इंडिया का नया स्टार अब बना करोड़पति