Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    IPL में हैट्रिक ले चुके हैं Rohit Sharma, अपनी ही टीम के खिलाफ मचाया था गदर; हिटमैन के नाम दर्ज है इतनी विकेट

    Updated: Thu, 14 Mar 2024 06:00 AM (IST)

    IPL 2024 साल 2011 में मुंबई इंडियंस (MI) रोहित को अपनी टीम का हिस्सा बनाया। उसके बाद साल 2013 में उन्हें टीम का कप्तान भी बना दिया। हालांकि 2024 में वह मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के लिए सीनियर खिलाड़ी के रूप में खेलते हुए दिखाई देंगे। रोहित की ही कप्तानी में मुंबई ने पांच बार आईपीएल का खिताब जीता है।

    Hero Image
    रोहित शर्मा ने आईपीएल में लिया है हैट्रिक।

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की तूफानी बल्लेबाजी से तो सभी परिचित हैं, लेकिन कुछ ही लोगों के यह मालूम है कि हिटमैन कुछ साल पहले तक एक शानदार स्पिनर भी थे। उन्होंने आईपीएल में हैट्रिक भी चटकाई है। जो कारनामा आईपीएल (IPL 2024) में अच्छे-अच्छे गेंदबाज करते हुए दिखाई दिए हैं, उस कमाल को रोहित शर्मा ने भी गेंदबाजी करते हुए कर दिखाया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    साल 2011 में मुंबई इंडियंस (MI) रोहित को अपनी टीम का हिस्सा बनाया। उसके बाद साल 2013 में उन्हें टीम का कप्तान भी बना दिया। हालांकि, 2024 में वह मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के लिए सीनियर खिलाड़ी के रूप में खेलते हुए दिखाई देंगे। रोहित की ही कप्तानी में मुंबई ने पांच बार आईपीएल का खिताब जीता है। आईपीएल में हिटमैन का बल्ला जब चलता है तो फिर हर गेंदबाज उनके आगे पानी भरते नजर आते हैं। हालांकि, उन्होंने गेंदबाजी में भी कमाल किया हुआ है।

    इन 15 खिलाड़ियों का किया है शिकार

    1. कुमार संगकारा (पंजाब किंग्स)
    2. सुरेश रैना (चेन्नई सुपर किंग्स)
    3. अभिषेक नायर (मुंबई इंडियंस)
    4. हरभजन सिंह (मुंबई इंडियंस)
    5. जेपी डुमनी (मुंबई इंडियंस)
    6. सौरभ तिवारी (मुंबई इंडियंस)
    7. सनी सोहल (पंजाब किंग्स)
    8. साइमन कैटिच (पंजाब किंग्स)
    9. अभिषेक राउत (राजस्थान रॉयल्स)
    10. मोर्नी मोर्केल (राजस्थान रॉयल्स)
    11. शेन वार्न (राजस्थान रॉयल्स)
    12. सौरव गांगुली (केकेआर)
    13. रविचंद्रन अश्विन (सीएसके)
    14. रवि बोपारा (पंजाब किंग्स)
    15. मुरली विजय (दिल्ली कैपिटल्स)

    आईपीएल में ले चुके हैं हैट्रिक

    आईपीएल में रोहित शर्मा के नाम कुल 15 विकेट दर्जा हैं। साल 2009 में डेक्कन चार्जर्स की ओर से खेलते हुए रोहित ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ हैट्रिक ली थी। उन्होंने अभिषेक नायर, हरभजन सिंह और जेपी डुमिनी को लगातार तीन गेंदों पर आउट किया था। इसके अलावा वो आईपीएल में शतक और हैट्रिक लेने वाले पहले बल्लेबाज हैं। 2009 में रोहित शर्मा ने कुल 11 विकेट लिए थे। इसी साल मुंबई इंडियंस के खिलाफ 6 रन देकर 4 विकेट लेने का कारनामा किया था।

    यह भी पढ़ें- 'धोनी ने मुझे बताया था...' क्रिकेट खेलने के लिए माही को कहां से मिलती है प्रेरणा, पूर्व क्रिकेटर ने कर दिया खुलासा

    यह भी पढे़ं- IPL 2024: MI ज्वाइन करने पर Hardik Pandya ने दोस्त का किया स्वागत, टीम ने शेयर कर दिया खास वीडियो

    comedy show banner
    comedy show banner