Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    IPL 2024: MI ज्वाइन करने पर Hardik Pandya ने दोस्त का किया स्वागत, टीम ने शेयर कर दिया खास वीडियो

    Updated: Wed, 13 Mar 2024 08:28 PM (IST)

    IPL 2024 पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस की कमान आईपीएल 2024 में हार्दिक पांड्या के हाथ में है। वहीं कीरोन पोलार्ड ने आईपीएल से संन्यास ले लिया है। उनके संन्यास की घोषणा के बाद एमआई ने पूर्व ऑलराउंडर को टीम का बल्लेबाजी कोच नियुक्त कर दिया। पाकिस्तान सुपर लीग का हिस्सा रहे पोलार्ड बुधवार को एमआई टीम के होटल पहुंचे।

    Hero Image
    हार्दिक ने कीरोन पोलार्ड का किया स्वागत। फाइल फोटो

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने आईपीएल 2024 के लिए फ्रेंचाइजी के साथ जुड़े। ट्रेनिंग कैप के दौरान MI के बल्लेबाजी कोच कीरोड पोलार्ड भी जुड़े। इस दौरान कप्तान हार्दिक पांड्या को पोलार्ड का स्वागत करते हुए देखा गया। दोनों ने मुंबई इंडियंस के लिए पूर्व में कई मैच विनिंग पारियां खेली हैं। साथ ही दोनों बहुत अच्छे दोस्त भी माने जाते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस की कमान आईपीएल 2024 में हार्दिक पांड्या के हाथ में है। वहीं, कीरोन पोलार्ड ने आईपीएल से संन्यास ले लिया है। उनके संन्यास की घोषणा के बाद एमआई ने पूर्व ऑलराउंडर को टीम का बल्लेबाजी कोच नियुक्त कर दिया। पाकिस्तान सुपर लीग का हिस्सा रहे पोलार्ड बुधवार को एमआई टीम के होटल पहुंचे।

    MI ने शेयर किया वीडियो

    एमआई ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें पांड्या को वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर को मुंबई में ट्रेनिंग कैंप में शामिल होने से एक दिन पहले पोलार्ड के आगमन के बारे में बात करते हुए देखा गया था। जब से हार्दिक पांड्या को एमआई का कप्तान बनाया है गया है तब से उनके और पोलार्ड के बीच संयोजन को लेकर चर्चा है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Mumbai Indians (@mumbaiindians)

    यह भी पढ़ें- 'आपको बहुत मिस किया भइया', आईपीएल 2024 से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने अनोखे अंदाज में किया Rishabh Pant का स्वागत

    2022 में पोलार्ड ने लिया था संन्यास

    गौरतलब हो कि पोलार्ड और पांड्या मुंबई इंडियंस के लिए सबसे भरोसेमंद ऑलराउंडरों में से रह हैं। पोलार्ड को 2010 में मुंबई इंडियंस ने खरीदा था तब से वह साल 2022 तक मुंबई के लिए खेलते हुए दिखे थे। पोलार्ड ने एमआई के लिए 189 मैच में 2180 रन और 69 विकेट लिए हैं। पोलार्ड के आने से कुछ ही दिन पहले एमआई के पूर्व गेंदबाज लसिथ मलिंगा भी आगामी आईपीएल सीजन के लिए टीम ज्वाइन की। वह गेंदबाजी कोच की भूमिका में नजर आएंगे।

    यह भी पढ़ें- 'धोनी ने मुझे बताया था...' क्रिकेट खेलने के लिए माही को कहां से मिलती है प्रेरणा, पूर्व क्रिकेटर ने कर दिया खुलासा