'धोनी ने मुझे बताया था...' क्रिकेट खेलने के लिए माही को कहां से मिलती है प्रेरणा, पूर्व क्रिकेटर ने कर दिया खुलासा
एमएस धोनी डिफेंडिंग चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स का आईपीएल 2024 में नेतृ्त्व करते हुए दिखाई देंगे। साल 2023 में ऐसा माना जा रहा था कि धोनी का वह आखिरी आईपीएल सीजन होगा। हालांकि फाइनल जीतने के बाद धोनी ने फैंस की भावनाओं को देखते हुए एक और साल खेलने का ऐलान किया। अब आरपी सिंह ने खुलासा किया है कि धोनी को क्रिकेट खेलने के लिए क्या प्रेरित करती है।
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पूर्व क्रिकेटर आरपी सिंह (RP Singh) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) को लेकर बड़ा खुलासा किया है। आरपी सिंह का कहना है कि धोनी को फैंस के लिए खेलने अच्छा लगता है। साथ ही धोनी के अंतराष्ट्रीय करियर के शुरुआती दौर की एक कहानी साझा की।
एमएस धोनी डिफेंडिंग चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स का आईपीएल 2024 (IPL 2024) में नेतृ्त्व करते हुए दिखाई देंगे। साल 2023 में ऐसा माना जा रहा था कि धोनी का वह आखिरी आईपीएल सीजन होगा। हालांकि, फाइनल जीतने के बाद धोनी ने फैंस की भावनाओं को देखते हुए एक और साल खेलने का ऐलान किया।
आरपी सिंह ने किया बड़ा खुलासा
जिओ सिनेमा से बात करते हुए आरपी सिंह ने धोनी के अंतरराष्ट्रीय करियर के शुरुआती दौर की एक कहानी फैंस के साथ साझा की, जिसमें धोनी के दृढ़ संकल्प का खुलासा किया। साथ ही यह भी बताया कि धोनी फैंस के बीच इतने लोकप्रिय कैसे हुए। आरपी ने बताया कि धोनी फैंस के लिए खेलते हैं। लोग उनकी अनूठी क्रिकेट शैली की सराहना करते हैं।
यह भी पढ़ें- Rachin Ravindra और Melie Kerr ने अपनी प्रतिभा का मनवाया लोहा, जीता न्यूजीलैंड क्रिकेट का सर्वोच्च पुरस्कार
टीम मीटिंग में पूछा था सवाल
आरपी सिंह ने कहा, मुझे याद है कि 2006-2007 में जब हम टीम मीटिंग में थे तब हमने पूछा था कि एक खिलाड़ी को अच्छा प्रदर्शन करने के लिए क्या प्रेरित करता है। तब धोनी ने कहा कि जब मैं बस उतरता हूं तो लगताहै कि दो लोग मुझे देख रहे हैं, वे दो चार में बदल जाते हैं और चार 40 में। मैं फैंस के लिए खेलना चाहता हूं, यही क्रिकेट के प्रति मेरा जुनून है।
फैंस का मिलता है जबरदस्त साथ
आईपीएल 2024 में धोनी एक बार फिर फैंस के लिए लौट रहे हैं। चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल की सबसे सफल फ्रेंचाइजियों में से एक है। सीएसके ने पांच बार आईपीएल का खिताब जीता है। जहां तक फैंस की बात है तो चेन्नई को सिर्फ चेपॉक स्टेडियम में ही नहीं, अन्य टीमों के होम ग्राउंड पर चेन्नई और धोनी को भरपूर सर्मथन मिलता ह।
यह भी पढ़ें- 'आपको बहुत मिस किया भइया', आईपीएल 2024 से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने अनोखे अंदाज में किया Rishabh Pant का स्वागत
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।