विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND W vs AUS W: विश्व कप से पहले भारतीय टीम के सामने ऑस्ट्रेलियाई चुनौती, इस दिन खेला जाएगा पहला मुकाबला

By Agency Edited By: Umesh Kumar
Published: Sat, 13 Sep 2025 08:06 PM (IST)

भारतीय महिला क्रिकेट टीम रविवार से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू हो रही तीन वनडे मैचों की सीरीज से आगामी विश्व ...और पढ़ें

रविवार को खेला जाएगा पहला वनडे मैच। फाइल फोटो
रविवार को खेला जाएगा पहला वनडे मैच। फाइल फोटो

HighLights

  1. रविवार को खेला जाएगा पहला मुकाबला
  2. ऑस्ट्रेलिया से बदला लेने का मौका
  3. वर्ल्ड कप की तैयारियों को परखने का मौकाभारतीय महिला क्रिकेट टीम रविवार से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू हो रही तीन वनडे मैचों की सीरीज से आगामी विश्व कप की तैयारियों को पुख्ता करने करेगी। दोनों देशों के बीच पिछले साल दिसंबर में ऑस्ट्रेलिया में तीन मैचों की सीरीज में भारत को 0-3 से हार झेलनी पड़ी थी। हालांकि, इस दौरे के बाद भारतीय टीम ने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है।

 मुल्लांपुर, प्रेट्र। भारतीय महिला क्रिकेट टीम रविवार से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू हो रही तीन वनडे मैचों की सीरीज से आगामी विश्व कप की तैयारियों को पुख्ता करने करेगी। यहां हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय टीम के पास मजबूत प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ पिछली हार का हिसाब बराबर करने का भी मौका होगा।

दोनों देशों के बीच पिछले साल दिसंबर में ऑस्ट्रेलिया में तीन मैचों की सीरीज में भारत को 0-3 से हार झेलनी पड़ी थी। हालांकि, इस दौरे के बाद भारतीय टीम ने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। स्ट्रेस फैक्चर के कारण क्रिकेट से नौ महीने दूर रहने के बाद तेज गेंदबाज रेणुका सिंह इस सीरीज से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी कर रही हैं।

युवा कंधों पर जिम्मेदारी

मुख्य चयनकर्ता नीतू डेविड ने उनकी वापसी को महत्वपूर्ण बताया है। वह क्रांति गौड़ और अरुंधति रेड्डी के साथ मिलकर भारत के तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई करेंगी। वहीं स्पिन में स्नेह राणा, युवा श्री चारानी के साथ दीप्ति शर्मा और राधा यादव के अनुभव का फायदा मिलेगा।

मुल्लांपुर में खेले जाएंगे दो मुकाबले

बल्लेबाजी में स्मृति मंधाना के साथ प्रतिका रावल भारतीय पारी का आगाज करेंगीं। इस सीरीज के पहले दो वनडे मुकाबले मुल्लांपुर में खेले जाएंगे, जबकि आखिरी मैच 20 सितंबर को नई दिल्ली में होगा। कल दोपहर में पहला मुकाबला खेला जाएगा। 

यह भी पढ़ें- IND vs AUS: भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का शेड्यूल जारी, वर्ल्‍ड कप की तैयारी का बजेगा बिगुल

यह भी पढ़ें- IND vs AUS: स्मृति मंधाना का शतक गया बेकार, भारत नहीं बचा पाया अपनी लाज; ऑस्ट्रेलिया ने 3-0 से जीती सीरीज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।