विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 29, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND vs AUS: भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का शेड्यूल जारी, वर्ल्‍ड कप की तैयारी का बजेगा बिगुल

Published: Thu, 29 May 2025 03:54 PM (IST)

BCCI ने ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के भारत दौरे के लिए कार्यक्रम घोषित कर दिए हैं। यह दौरा ICC महिला क्रिकेट ...और पढ़ें

बीसीसीआई ने जारी किया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज का शेड्यूल। फोटो- ICC
बीसीसीआई ने जारी किया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज का शेड्यूल। फोटो- ICC

HighLights

  1. बीसीसीआई ने जारी किया भारतीय महिला वनडे सीरीज का शेड्यूल
  2. 14 सितंबर से खेली जाएगी वनडे सीरीज
  3. वनडे वर्ल्ड कप से की तैयारियों में मिलेगी भारत को मदद

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। बीसीसीआई ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ महिला वनडे सीरीज का शेड्यूल जारी कर दिया है। तीन मैचों की वनडे सीरीज सितंबर में खेली जाएगी। यह महिला वनडे वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम की तैयारी के रूप में देखा जा रहा है, जो इसी साल के अंत में भारत की मेजबानी में खेला जाएगा।

भारत और ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के बीच तीन मैचों की सीरीज का आगाज 14 सितंबर से होगा। तीनों ही वनडे मैच चेन्नई के एम.ए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जाएंगे। 17 सितंबर को दूसरा और 20 सितंबर को तीसरा वनडे मैच खेला जाएगा।

पिछली हार का बदला लेना चाहेगा भारत

गौरतलब हो कि पिछले साल दिसंबर 2024 में भी दोनों टीमें वनडे सीरीज में आमने-सामने हुई थीं। उस समय भारत ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गई थी और तीन मैचों की सीरीज में हिस्सा लिया था। ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ क्लीन स्वीप किया था।

भारत और ऑस्ट्रेलिया महिला वनडे सीरीज का पूरा शेड्यूल-

पहला वनडे- रविवार, 14 सितंबर- चेन्नई

दूसरा वनडे- बुधवार, 17 सितंबर- चेन्नई

तीसरा वनडे- शनिवार, 20 सितंबर- चेन्नई

मेंस-ए टीम का भी भारत दौरा

इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया की मेंस ए टीम भारत का दौरा करेगी। यहां भारत की मेजबानी में दो बहु-दिवसीय सीरीज और तीन लिमिटेड ओवर्स के मैच खेलेगी। यह सीरीज सितंबर-अक्टूबर में आयोजित की जाएगी। इनके मैच लखनऊ और कानपुर में खेले जाएंगे।

वहीं, अक्टूबर-नवंबर में साउथ अफ्रीका की मेंस ए टीम भारत के दौरे पर आएगी। यहां वह दो दिवसीय सीरीज और तीन लिमिटेड ओवर्स की सीरीज खेलेगी। इनके मैच बेंगलुरु में आयोजित किये जाएंगे।

यह भी पढ़ें- IND W vs AUS W: भारतीय टीम में नहीं हैं सबकुछ ठीक? मैच के बाद हरमनप्रीत कौर ने यूनिटी पर क्यों उठाए सवाल

यह भी पढ़ें- AUS W vs IND W: मेगन के निशाने से 'शूट' हुई भारतीय महिला टीम, ऑस्‍ट्रेलियाई टीम ने बजाया जीत का डंका

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।