विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND W vs AUS W: भारतीय टीम में नहीं हैं सबकुछ ठीक? मैच के बाद हरमनप्रीत कौर ने यूनिटी पर क्यों उठाए सवाल

Published: Mon, 14 Oct 2024 07:30 AM (IST)

आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत को उनकी दूसरी हार मिली। ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 9 रन से ...और पढ़ें

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच हराने के बाद हरमनप्रीत कौर।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच हराने के बाद हरमनप्रीत कौर।

HighLights

  1. मैच हारने के बाद निराश दिखीं भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर
  2. ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 9 रन से हराया
  3. हरमनप्रीत ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया एकजुट होकर खेलती है

स्पोर्ट्स डेस्का, नई दिल्ली। महिला टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया का विजयी अभियान जारी है। 18वें मैच में ऑस्ट्रेलिया और भारत का सामना हुआ। ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 9 रन से हराकर जीत दर्ज की। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया 9वीं बार महिला टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। भारत को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए किस्मत और पाकिस्तान के भरोसे रहना होगा।

रोमांचक मैच में मिली नजदीकी हार से भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर निराश दिखीं। हरमनप्रीत कौर ने लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया को अकेले कड़ी टक्कर दी। इस टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया ने चार में से चार मैच जीते और सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया, जबकि भारत का भाग्य अब कल पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले मैच पर निर्भर है। मैच के बाद हरमनप्रीत ने टीम की एक जुटता पर सवाल उठाया।

टीम की एकजुटता पर उठाया सवाल 

हरमनप्रीत कौर ने कहा, मुझे लगता है कि उनकी पूरी टीम ने योगदान दिया, वे किसी एक या दो खिलाड़ी पर निर्भर नहीं थे। उनके पास कई ऑलराउंडर्स हैं, जिन्होंने योगदान दिया। हमने अच्छी योजना बनाई थी और हम मैच में अंत तक बने थे, लेकिन उन्होंने आसानी से रन नहीं दिए और हमारे लिए रास्ते कठिन हो गए। राधा ने बहुत अच्छी गेंदबाजी और फील्डिंग की।

ऑस्ट्रेलिया से सीखने की कही बात

हरमनप्रीत ने आगे कहा, इस लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता था। हमारे हाथ में जो था, जब मैं और दीप्ति बल्लेबाजी कर रहे थे, तो हम कुछ ढीली गेंदों को हिट नहीं कर पाए। हम ऑस्ट्रेलिया से बहुत कुछ सीख सकते हैं। हमने कोशिश की, लेकिन कुछ चीजें आपके नियंत्रण में नहीं होती हैं। अगर हमें एक और मैच मिलता है, तो अच्छा होगा। जो अच्छा खेलेगा, वहीं सेमीफाइनल में पहुंचेगा।

कप्तान ने लड़ी अकेले लड़ाई

गौरतलब हो कि ऑस्ट्रेलिया ने एक ऐसा खेल समाप्त किया, जिसे भारत ने नाक के नीचे से निकालने की कोशिश की। कौर ने अंत तक संघर्ष किया, लेकिन एनाबेल सदरलैंड ने हरमनप्रीत को आखिरी ओवर में स्ट्राइक से दूर रखा और ऑस्ट्रेलिया ने आसानी से जीत हासिल की। शेफाली ने खतरनाक शुरुआत की, लेकिन एशले गार्डनर ने उन्हें आउट कर दिया। बीच के ओवरों में ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय बल्लेबाजों पर दबाव बनाया, जिसके चलते अंत में भारत ने मैच गंवा दिया।

यह भी पढ़ें- IND W vs AUS W: हरमनप्रीत की फिफ्टी के बाद भी हारी भारतीय टीम, सेमीफाइनल में पहुंची ऑस्‍ट्रेलिया

यह भी पढ़ें- IND W vs AUS W: LBW आउट होने के बाद भी कैसे बच गईं Phoebe Litchfield, जानें तीसरे अंपायर ने क्‍यों पलटा फैसला

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।