विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 23, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND vs PAK: महामुकाबले के लिए लगा सितारों का जमावड़ा, बॉलीवुड हस्तियों से लेकर युवा क्रिकटरों ने जमाया दुबई में डेरा

Published: Sun, 23 Feb 2025 07:22 PM (IST)

भारत और पाकिस्तान के बीच मैच का रोमांच अलग ही होता है। हर कोई इस मैच का इंतजार करता है। ...और पढ़ें

भारत और पाकिस्तान का मैच देखने पहुंचे दिग्गज
भारत और पाकिस्तान का मैच देखने पहुंचे दिग्गज

HighLights

  1. IND vs PAK: दुबई मैच देखने पहुंचे कई सितारे
  2. IND vs PAK: बॉलिवुड हस्तियों से लेकर युवा क्रिकेटर आए नजर
  3. IND vs PAK: पाकिस्तान ने पहले बैटिंग करते हुए बनाए 241 रन

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई में क्रिकेट की दुनिया का सबसे चर्चित मुकाबला खेला जा रहा है। चैंपियंस ट्रॉफी के इस मैच पर पूरी दुनिया की नजरें लगी हुई हैं और इसी कारण कई दिग्गज हस्तियां इस मैच को देखने पहुंची हैं। दुनिया भर में इस मुकाबले की धूम है और कोई भी इस मैच को छोड़ना नहीं चाहता।

इस मैच में पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद रिजवान ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बॉलीवुड हस्तियों से लेकर युवा क्रिकेटर तक इस मैच के लिए दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में नजर आए।

ये भी पढ़ें- IND vs PAK: 'बापू बहुत हानिकारक है', अक्षर पटेल ने बजाई पाकिस्तान की बैंड, कर दिया सपना चकनाचूर

हस्तियों का लगा जमावड़ा

इस मैच में बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर अपने पति आनंद आहूजा के साथ नजर आईं। साउथ की मशहूर फिल्म पुष्पा के डायरेक्टर सुकुमार अपनी पत्नी के साथ इस मैच का लुत्फ लेने पहुंचे। उनके बच्चे भी इस मैच के लिए दुबई आए हैं। साउथ के ही मेगा स्टार चिरंजीवी भी भारत-पाकिस्तान मैच का लुत्फ लेते हुए नजर आए।

वहीं जसप्रीत बुमराह भी इस मैच के लिए दुबई पहुंचे हैं। उनके अलावा टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव, ओपनर अभिषेक शर्मा, तलिक वर्मा भी स्टेडियम में मैच का लुत्फ लेते दिखे। वनडे टीम के कप्तान रोहित शर्मा की पत्नी भी इस मैच के लिए अपनी बेटी के साथ स्टेडियम पहुंची हैं। भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन भी स्टेडियम में मौजूद हैं।

भारतीय गेंदबाजों का दमदार खेल

पाकिस्तान के बल्लेबाज इस मैच में चल नहीं सके। उनके बल्ले से रन नहीं निकले। भारतीय गेंदबाजों के दवाब में पाकिस्तान के बल्लेबाजों का बुरा हाल हो गया। टीम इंडिया के गेंदबाजों ने रनों पर लगाम लगाकर रखी जिसके चलते बल्लेबाजों पर दबाव बना और वह गलत शॉट खेलते हुए पवेलियन लौटे। पूरी टीम 241 रन ही बना सकी और दो गेंद पहले ढेर हो गई।

पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा 62 रन सउद शकील ने बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 76 गेंदों का सामना करते हुए पांच चौके मारे। कप्तान रिजवान ने 77 गेंदों पर 46 रनों की पारी खेली जिसमें तीन चौके मारे।

यह भी पढ़ें- IND vs PAK: अब पाकिस्तान की खैर नहीं... दुबई में रोहित शर्मा को मिला 'भाग्यवान' का साथ; कोहराम मचाएंगे हिटमैन!

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।