विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

India Playing 11: दो बदलाव के साथ उतरेगी भारतीय टीम! हार का अंतर कम करने पर होगी इंग्‍लैंड की नजर

Published: Sat, 01 Feb 2025 03:35 PM (IST)

भारत और इंग्‍लैंड के बीच 5 मैचों की सीरीज का आखिरी टी20 मुकाबला 2 फरवरी को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम ...और पढ़ें

सीरीज अपने नाम कर चुकी है भारतीय टीम। इमेज- बीसीसीआई
सीरीज अपने नाम कर चुकी है भारतीय टीम। इमेज- बीसीसीआई

HighLights

  1. भारतीय टीम 3-1 से सीरीज अपने नाम कर चुकी
  2. वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा आखिरी टी20
  3. भारतीय टीम की नजर चौथी जीत पर होगी

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम और इंग्‍लैंड क्रिकेट टीम के बीच 5 मैचों की सीरीज का आखिरी टी20 मुकाबला 2 फरवरी को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। सूर्यकुमार यादव की कप्‍तानी वाली भारतीय टीम पहले ही सीरीज 3-1 से अपने नाम कर चुकी है। ऐसे में आखिरी टी20 में मैन इन ब्‍लू की कोशिश बढ़त हासिल करने पर होगी। दूसरी ओर सीरीज गंवा चुकी इंग्‍लैंड टीम 5वां टी20 जीतकर वनडे सीरीज खेलना चाहेगी।

भारत की प्‍लेइंग 11 में हो सकते 2 बदलाव

  • भारतीय टीम सीरीज जीत चुकी है, ऐसे में 5वें टी20 में भारत की प्‍लेइंग 11 में 2 बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
  • चौथे टी20 में चोटिल होने वाले शिवम दुबे का पत्‍ता कट सकता है।
  • उनके कन्कशन सब्स्टीट्यूट हर्षित राणा को प्‍लेइंग 11 में जगह दी जा सकती है।
  • पिछले टी20 में राणा ने बेहतरीन गेंदबाजी की थी।
  • अपने करियर के पहले टी20 इंटरनेशनल में राणा ने 4 ओवर गेंदबाजी की थी और 8.20 की इकॉनमी से 33 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए थे।

शमी की हो सकती वापसी

इसके अलावा सूर्यकुमार यादव प्‍लेइंग 11 में एक और बदलाव कर सकते हैं। तीसरे टी20 से इंटरनेशनल क्रिकेट में 14 महीने बाद वापसी करने वाले मोहम्‍मद शमी को पिछले मैच में बेंच पर बैठा दिया गया था। अब आखिरी मुकाबले में अर्शदीप सिंह को आराम देकर शमी को एक बाद फिर मौका दिया जा सकता है। इसके बाद शमी को इंग्‍लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज भी खेलनी है। इस वनडे सीरीज से भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की तैयारी भी करेगी।

ये भी पढ़ें: ड्रेसिंग रूम में आराम फरमा रहे थे हर्षित राणा, गंभीर के फरमान पर बीच मैच में हुआ डेब्यू; तेज गेंदबाज ने किया खुलासा

संजू-सूर्या तलाशेंगे फॉर्म 

भारत की ओर से पारी की शुरुआत संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ही कर सकते हैं। इस सीरीज में संजू का बल्‍ला नहीं चला है। ऐसे में उनकी पूरी कोशिश फॉर्म में वापसी पर होगी। 3 नंबर पर तिलक वर्मा और 4 पर सूर्यकुमार यादव को उतारा जा सकता है। पिछले कई मैच से सूर्या बल्‍ले से कुछ खास नहीं कर पाएं हैं। ऐसे में भारतीय टी20 कप्‍तान अपने प्रदर्शन में सुधार करना चाहेंगे।

भारत की संभावित प्‍लेइंग 11

संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, मोहम्‍मद शमी, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा।

ये भी पढ़ें: IND vs ENG: 'यह अविश्वसनीय था', भारत ने कब मैच में की वापसी; कप्तान सूर्या ने खोला राज