विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND vs SL: केएल राहुल के 'गुरुमंत्र' से चमके मोहम्‍मद सिराज, श्रीलंकाई बल्‍लेबाजों के लिए बने खौफ का दूसरा नाम

By Jagran NewsEdited By: Abhishek Nigam
Published: Thu, 12 Jan 2023 07:10 PM (IST)

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्‍मद सिराज ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वनडे में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन विकेट ...और पढ़ें

मोहम्‍मद सिराज ने दूसरे वनडे में तीन विकेट लिए
मोहम्‍मद सिराज ने दूसरे वनडे में तीन विकेट लिए

नई दिल्‍ली, स्‍पोर्ट्स डेस्‍क। भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्‍मद सिराज ने गुरुवार को कोलकाता के ईडन गार्डन्‍स पर श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वनडे में कमाल का प्रदर्शन किया। सिराज ने श्रीलंकाई बल्‍लेबाजों को खूब परेशान किया और 5.4 ओवर के अपने स्‍पेल में 30 रन देकर तीन विकेट लिए।

मोहम्‍मद सिराज ने श्रीलंकाई पारी समाप्‍त होने के बाद खुलासा किया कि केएल राहुल की सलाह से उन्‍हें काफी मदद मिली और वो मेहमान टीम के बल्‍लेबाजों को परेशान करने में सफल रहे। बता दें कि सिराज ने अविष्‍का फर्नांडो (20), दुनिथ वेलालागे (32) और लाहिरू कुमार को अपना शिकार बनाया।

सिराज ने पारी के बाद कहा कि जब पारी शुरू हुई तो गेंद में गति नहीं आ रही थी और स्विंग भी बहुत जल्‍दी खत्‍म हो गई थी इसलिए उन्‍होंने स्‍टंप्‍स पर गेंदबाजी करने की ठानी। सिराज ने कहा, 'पारी की शुरुआत में गेंद में गति नहीं थी। स्विंग भी खत्‍म हो गई थी। इसलिए मैंने स्‍टंप्‍स पर गेंदबाजी करने की ठानी। केएल राहुल ने बताया कि पहले ओवर के बाद गेंद स्विंग नहीं हो रही है। इसलिए मैंने वोबल सीम के साथ गेंदबाजी की। यह विकेट बल्‍लेबाजों के लिए है। मगर कुलदीप यादव ने बीच के ओवर्स में शानदार प्रदर्शन करके मैच का रुख पलट दिया।'

बता दें कि भारतीय गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के सामने श्रीलंकाई टीम 39.4 ओवर में 215 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत की तरफ से मोहम्‍मद सिराज और कुलदीप यादव ने तीन-तीन विकेट झटके। उमरान मलिक को दो सफलताएं मिली। अक्षर पटेल के खाते में एक विकेट आया। याद दिला दें कि भारतीय टीम ने गुवाहाटी में खेले गए पहले वनडे में श्रीलंका को 67 रन से मात दी थी। इस तरह भारत ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई।

यह भी पढ़ें: कुलदीप यादव ने दोनों हाथों से लपका मौका, श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वनडे में किया बेजोड़ प्रदर्शन

यह भी पढ़ें: श्रीलंकाई बल्‍लेबाज ने अर्धशतक जमाकर अपना डेब्‍यू बनाया खास, फिर 'बेइज्‍जत' होकर लौटना पड़ा पवेलियन