विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 26, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND vs NED Livs Streaming: जीत के मोमेंटम को जारी रखना चाहेगी टीम इंडिया, कब और कहां देखे मुकाबला

By Sameer ThakurEdited By:
Published: Wed, 26 Oct 2022 05:22 PM (IST)Updated: Thu, 27 Oct 2022 10:43 AM (IST)

IND vs NED Livs Streaming टीम इंडिया सुपर-12 के अपने दूसरे मैच में नीदरलैंड से भिड़ेगी। यह मुकाबला सिडनी क्रिकेट ...और पढ़ें

IND vs NED Livs Streaming: भारत बनाम नीदरलैंड (डिजाइन फोटो)
IND vs NED Livs Streaming: भारत बनाम नीदरलैंड (डिजाइन फोटो)

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। टीम इंडिया ने पाकिस्तान को हराकर जिस अंदाज से टी20 वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत की है उसने फैंस की उम्मीदों को बढ़ा दिया है। इसी उम्मीदों का भार लिए टीम सुपर-12 के अपने दूसरे मुकाबले में नीदरलैंड से भिड़ेगी।

एक तरफ जहां टीम इंडिया ने आखिरी गेंद तक चले रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान को हराया था तो वहीं नीदरलैंड को सुपर-12 के अपने पहले मुकाबले में बांग्लादेश की टीम से हार का सामना करना पड़ा था।

वर्ल्ड कप अपसेट को देखते हुए टीम इंडिया सावधान

टी20 वर्ल्ड कप 2022 में अब तक हुए उलटफेर को देखते हुए टीम इंडिया, नीदरलैंड को हल्के में लेने की भूल नहीं करेगी। यदि आप भी भारत और नीदरलैंड के बीच होने वाले इस मैच का आनंद लेना चाहते हैं और भारत के वर्ल्ड कप के सफर का गवाह बनना चाहते हैं तो मैच से जुड़ी कुछ अहम बातों के बारे में जान लेते हैं।

कब होगा भारत और नीदरलैंड के बीच सुपर-12 का यह मैच?

भारत और नीदरलैंड के बीच सुपर-12 का यह मैच 27 अक्टूबर, गुरुवार को होगा।

कहां होगा भारत और नीदरलैंड के बीच सुपर-12 का यह मैच?

भारत और नीदरलैंड के बीच सुपर-12 का यह मैच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में होगा।

कितने बजे शुरू होगा भारत और नीदरलैंड के बीच सुपर-12 का यह मैच?

भारत और नीदरलैंड के बीच सुपर-12 का यह मैच दोपहर 12.30 बजे शुरू होगा।

कितने बजे होगा भारत और नीदरलैंड के बीच सुपर-12 के इस मैच का टॉस?

भारत और नीदरलैंड के बीच सुपर-12 के इस मैच का टॉस दोपहर 12 बजे होगा।

कहां देख सकते हैं भारत और नीदरलैंड के बीच सुपर-12 का यह मैच?

भारत और नीदरलैंड के बीच सुपर-12 का यह मैच को आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। आप इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग हॉटस्टार पर देख सकते हैं। यदि आप इस मैच को फ्री में देखना चाहते हैं तो डीडी स्पोर्ट्स के फ्री डिश चैनल पर देख सकते हैं। इसके अलावा मैच से जुड़ी अपडेट के लिए आप दैनिक जागरण वेबसाइट को पढ़ सकते हैं।

आर अश्विन ने कहा- एक समय मैंने दिनेश कार्तिक को बोल दिया भला बुरा, आखिर क्या है पूरा मामला?

सिडनी में भारतीय खिलाड़ियों को ठंडा खाना मिलने पर भड़के सहवाग, ट्वीट कर कह दी यह बड़ी बात