विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 26, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

T20 World Cup: आर अश्विन ने कहा- एक समय मैंने दिनेश कार्तिक को बोल दिया भला बुरा, आखिर क्या है पूरा मामला?

By Piyush KumarEdited By:
Published: Wed, 26 Oct 2022 04:58 PM (IST)

आर अश्विन ने बताया कि जैसे ही दिनेश कार्तिक स्टंप आउट हुए उन्होंने दिनेश कार्तिक को मन में बुरा भला ...और पढ़ें

भारत के क्रिकेटर आर अश्विन और दिनेश कार्तिक की फाइल फोटो।
भारत के क्रिकेटर आर अश्विन और दिनेश कार्तिक की फाइल फोटो।

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को चार विकेट से हरा दिया। इस मैच के हीरो रहे विराट कोहली ने 53 गेंदों पर शानदार 82 रनों की पारी खेली। यह रोमांचक मुकाबला आखिरी गेंद तक खेला गया। आखिरी ओवर का कई घटनाएं भी घटी। आखिरी ओवर की पहली गेंद पर हार्दिक पांड्या कैच आउट हो गए। जब टीम इंडिया को दो गेंदों पर दो रनों की जरूरत थी तो कार्तिक स्टंप आउट हो गए। इस समय एक बार फिर मैच टीम इंडिया के होथों से फिसल रही थी। दिनेश कार्तिक के आउट होने के बाद बैटिंग करने आए स्पिनर आर अश्विन ने कुछ दिलचस्प बातें बताई है।

मैंने दिनेश कार्तिक मन में बुरा भला तक कह दिया: आर अश्विन

बता दें कि कार्तिक के आउट होने के बाद बैटिंग करने आए अश्विन ने सूझबूझ का परिचय देते हुए वाइड जा रही गेंद को जाने दिया। अश्विन ने कहा, 'जैसे मैंने देखा कि मोहम्मद नवाज की गेंद लेग साइड से बाहर जा रही है, मैंने गेंद छोड़ने का फैसला किया। जैसे ही टीम टीम को वाइड के एक रन मिले मुझे काफी राहत मिली।' गौरतलब है कि अश्विन ने आगे बताया कि जैसे ही दिनेश कार्तिक स्टंप आउट हुए, उन्होंने दिनेश कार्तिक को मन में भला बुरा तक कह दिया।'

अश्विन ने आगे कहा कि मुझे इस बात का गुस्सा था कार्तिक ने अंतिम गेंद पर दो रन बनाने का कठिन काम मुझपर छोड़ दिया। इस वजह से मैंने एक पल के लिए उन्हें बुरा भला तक कह दिया लेकिन अगले ही पल मैंने सोचा कि अभी भी हमारे पास जीतने का मौका है।

बता दें कि मैच खत्म होने के बाद बीसीसीआइ ने एक वीडियो भी पोस्ट किया, जिसमें दिनेश कार्तिक ने अश्विन को मैच जीताकर उन्हें 'जीवनदान' देने के लिए शुक्रिया कहा। 

जीत के बाद खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा: आर अश्विन

अश्विन ने आगे बताया कि नॅान-स्ट्राइक एंड पर खड़े विराट कोहली ने मुझे बहुत कुछ बताया लेकिन मैंने विराट को देखने के बाद एक ही चीज सोचा, 'भगवान ने तुम्हें इतना कुछ दिया है, तो भगवान आज मुझे झुकने का अवसर नहीं देंगे। मैंने सोच लिया कि मोहम्मद नजाव के आखिरी गेंद को ध्यान से देखकर खाली जगह पर प्लेस करते हुए रन बटोर लूंगा।' जैसे ही मैंने रन पूरा किया मेरे खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा।' उन्होंने यह भी कहा मैच जीतने के बाद मुझे एहसास हुआ कि आज मेरे घर पर कोई पत्थर नहीं फेंकन वाले हैं।'

यह भी पढ़ें'इश्क तेरा तड़पावे' गाने पर एक साथ ठुमके लगाने लगे भारत और पाकिस्तान के लोग, Viral हुआ वीडियो