विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 26, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

T20 WC: सिडनी में भारतीय खिलाड़ियों को ठंडा खाना मिलने पर भड़के सहवाग, ट्वीट कर कह दी यह बड़ी बात

By Jagran NewsEdited By: Umesh Kumar
Published: Wed, 26 Oct 2022 04:29 PM (IST)

मंगलवार को सिडनी पहुंची भारतीय टीम को खाने में सैंडविच ठंडा खाना और फल खाने को मिले। इसको लेकर खिलाड़ियों ...और पढ़ें

ठंडा खाना मिलने पर भड़के भारतीय खिलाड़ी। फाइल फोटो
ठंडा खाना मिलने पर भड़के भारतीय खिलाड़ी। फाइल फोटो

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। सिडनी में भारतीय टीम को ठंडा खाना दिए जाने पर पूर्व भारतीय विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने भी नाराजी जताई है। बिना किसी का नाम लिए सहवाग ने कहा कि पश्चिमी देशों की मेहमान नवाजी की तुलना में भारत कहीं आगे है। जब वो भारत आते हैं तो उनको बेहतर सुविधा दी जाती है।

मंगलवार को सिडनी पहुंची भारतीय टीम को खाने में सैंडविच, ठंडा खाना और फल खाने को मिले। इसको लेकर खिलाड़ियों ने आपत्ति जताई। बीबीसीआई की गाइडलाइंस के अनुसार प्रैक्टिस के बाद खिलाड़ियों को भरपूर खाना दिया जाता है, लेकिन सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में ऐसा नहीं हुआ।

सहवाग ने ट्वीट कर जताया विरोध

इसको लेकर वीरेंद्र सहवाग ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, “जब पश्चिमी देश अच्छी मेहमान नवाजी करते हैं तो भारत आने वाले विदेशी खिलाड़ियों को उससे बेहतर मेहमान नवाजी और सुविधा दी जाती है। उनका शानदार आतिथ्य किया जाता है।

गौरतलब हो कि खिलाड़ियों को अभ्यास सत्र के बाद खाना पसंद नहीं आया था। बीसीसीआई के अनुसार कड़े अभ्यास के बाद कुछ गर्म खाना मिलना चाहिए। कुछ खिलाड़ियों ने अभ्यास के बाद हल्का-फुल्का खाना खाया जबकि बाकी ने होटल जाकर खाना खाया।

आइसीसी से की गयी शिकायत

मालूम हो कि अभ्यास सत्र के बाद खिलाड़ी मैदान में हो दोपहर का भोजन करते हैं फिर टीम बस से होटल जाते हैं। इस तरह की व्यवस्था देखकर भारतीय खिलाड़ी काफी निराश दिखे। यही नहीं इस तरह की खराब व्यवस्था के बाद इसकी शिकायत टीम इंडिया की तरफ से आइसीसी से की गई है।