विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND Vs ENG ODI 2025 Schedule: टी20 के बाद वनडे सीरीज फतेह करना टीम इंडिया का अगला मिशन, क्लिक कर पढ़िए पूरा शेड्यूल

Published: Mon, 03 Feb 2025 05:04 PM (IST)

IND vs ENG ODI Series Full Schedule सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने इंग्लैंड को पांच मैचों की ...और पढ़ें

India vs England ODI Series 2025 Full Schedule: वनडे सीरीज का पूरा शेड्यूल
India vs England ODI Series 2025 Full Schedule: वनडे सीरीज का पूरा शेड्यूल

HighLights

  1. टी20 सीरीज 4-1 से जीतने के बाद भारतीय टीम की नजरें वनडे सीरीज जीतने पर है
  2. रोहित शर्मा की कप्तानी में खेली जाएगी भारत-इंग्लैंड की वनडे सीरीज
  3. 6 फरवरी को खेला जाएगा भारत-इंग्लैंड का पहला वनडे मैच

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। IND vs ENG ODI Series Full Schedule: सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने इंग्लैंड को पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज 4-1 से अपने नाम की। वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए पांचवें टी20I मैच में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 120 रनों से मात दी। इस मैच में अभिषेक शर्मा ने बल्ले और गेंद दोनों से तबाही मचाई और रिकॉर्ड्स का अंबार लगाया।

अब चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले भारतीय टीम की नजरें इंग्लैंड के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज को जीतने पर होगी। आइए जानते हैं भारत-इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का पूरा शेड्यूल।

India vs England ODI Series 2025 Full Schedule: वनडे सीरीज का पूरा शेड्यूल

दरअसल, भारत और इंग्लैंड (India vs England ODI Series Schedule) के बीच वनडे सीरीज का आगाज 6 फरवरी से होना है। पहला वनडे मैच 6 फरवरी को नागपुर में खेला जाएगा। दूसरा वनडे मैच 9 फरवरी 2025 और दोनों टीमों के बीच आखिरी वनडे मैच 12 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है।

  • पहला वनडे - 6 फरवरी (नागपुर)
  • दूसरा वनडे - 9 फरवरी (कटक)
  • तीसरा वनडे - 12 फरवरी (अहमदाबाद)

India vs England ODI Series Record: इंग्लैंड-भारत के बीच वनडे सीरीज का रिकॉर्ड

भारत और इंग्लैंड (IND Vs ENG ODI) के बीच वनडे सीरीज के रिकॉर्ड की बात करें तो दोनों टीमों के बीच कुल 107 मैच खेले गए, जिसमें से 58 मैचों में जीत दर्ज की, जबकि इंग्लैंड ने 44 मैच में जीत दर्ज की। वहीं, 2 मैच ड्रॉ पर समाप्त हुए।

यह भी पढ़ें: India vs England: अभिषेक शर्मा के बराबर भी रन नहीं बना पाया इंग्लैंड, आखिरी टी20 में फजीहत; भारत ने 150 रनों से जीता मैच

IND Vs ENG ODI Series Timings: कब खेला जाएगा वनडे मैच?

भारत और इंग्लैंड के बीच तीनों वनडे मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे से खेले जाएंगे। आधे घंटे पहले टॉस का सिक्का उछाला जाएगा।

IND Vs ENG ODI Live Streaming: कहां देख सकते हैं भारत-इंग्लैंड के वनडे सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग फैंस डिज्नी प्लस हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर देख सकते हैं, जबकि लाइव टेलीकास्ट स्पोर्ट्स स्टार नेटवर्क पर किया जाएगा।

India vs England ODI Series: वनडे सीरीज के लिए भारत का स्क्वाड

भारत- रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जयसवाल, ऋषभ पंत और रवींद्र जड़ेजा.

इंग्लैंड- जोस बटलर (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, जैकब बेथेल, हैरी ब्रुक, ब्रायडन कार्स, बेन डकेट, जेमी ओवर्टन, जेमी स्मिथ, लियाम लिविंगस्टोन, आदिल राशिद, जो रूट, साकिब महमूद, फिल साल्ट, मार्क वुड