विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भारतीय टीम को एक दिन में मिली दोहरी खुशी, पहले वर्ल्‍ड कप जीता फिर इंग्‍लैंड को चटाई धूल

Published: Sun, 02 Feb 2025 11:57 PM (IST)

भारतीय क्रिकेट टीम के लिए रविवार खास रहा। आईसीसी अंडर 19 विमंस टी20 विश्व कप 2025 के फाइनल में भारतीय ...और पढ़ें

भारतीय टीम ने एक दिन में जीते 2 मुकाबले। इमेज- बीसीसीआई
भारतीय टीम ने एक दिन में जीते 2 मुकाबले। इमेज- बीसीसीआई

HighLights

  1. भारतीय मेंस टीम ने इंग्‍लैंड को 150 रन से हराया
  2. भारत ने 5 मैचों की सीरीज 4-1 से अपने नाम की
  3. महिला टीम ने साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से रौंदा

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के लिए रविवार का दिन खास रहा। पहले आईसीसी अंडर 19 विमंस टी20 विश्व कप 2025 के फाइनल में भारतीय महिला अंडर 19 टीम ने साउथ अफ्रीका महिला अंडर 19 टीम को 9 विकेट से मात दी।

इसके साथ ही भारतीय महिलाओं ने लगातार दूसरी बार अंडर 19 विमंस टी20 विश्व कप का फाइनल जीता। इसके बाद भारतीय मेंस क्रिकेट टीम ने 5वें टी20 में इंग्‍लैंड को 150 रन से धूल चटाई। इस जीत के साथ ही मैन इन ब्‍लू ने टी20 सीरीज पर 4-1 से कब्‍जा भी जमाया।

साउथ अफ्रीका ने बनाए 82 रन

आईसीसी अंडर 19 विमंस टी20 विश्व कप 2025 के फाइनल की बात करें तो साउथ अफ्रीका ने टॉस जीता और पहले बल्‍लेबाजी चुनी। पहले बैटिंग करने उतरी साउथ अफ्रीका की युवा टीम ने 20 ओवर में सभी विकेट खोकर 82 रन बनाए।

साउथ अफ्रीका की ओर से मिके वान वूरस्ट ने सर्वाधिक 23 रन की पारी खेली। साथ ही जेम्मा बोथा ने 16 और फे काउलिंग ने 15 रन बनाए। भारत की गोंगाडी तृषा ने 3 विकेट अपने नाम किए। वहीं आयुषी शुक्ला और वैष्णवी शर्मा ने 2-2 शिकार किए।

83 रन के आसान से टारगेट को भारत की बेटियों ने 11.2 ओवर में 1 विकेट खोकर ही चेज कर लिया। सलामी बल्‍लेबाज जी कमलिनी ने 8 रन की पारी खेली। वहीं गोंगाडी तृषा 33 गेंदों पर 44 रन और सानिका चालके 22 गेंदों पर 26 रन बनाकर नाबाद पवेलियन लौटीं।

भारत ने जीती 4-1 से सीरीज

भारत और इंग्‍लैंड के बीच 5वें टी20 पर नजर डालें तो इंग्‍लैंड के कप्‍तान जोस बटलर ने टॉस जीतकर गेंदबजी करने का फैसला लिया। ऐसे में पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 247 रन बना दिए।

सलामी बल्‍लेबाज अभिषेक शर्मा ने शतक ठोका। उन्‍होंने 54 गेदों का सामना किया और 135 रन बनाए। शरर्मा के अलावा शिवम दुबे ने 30 और तिलक वर्मा ने 24 रन की पारी खेली। 248 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी इंग्‍लैंड ने पहले ही ओवर से आक्रामक रुख अपानाया।

हलांकि, टीम भारतीय गेंदबाजी का सामना नहीं कर पाई और नियमित अंतराल में विकेट खोती चली गई। पूरी इंग्‍लैंड टीम 97 रन पर सिमट गई। इंग्लिश टीम के ओपनर फिलिप सॉल्‍ट ने सबसे ज्‍यादा 55 रन जड़े।

वही भारत की ओर से मोहम्‍मद शमी ने 14 महीने बाद इंटरनेशनल विकेट लिया। शमी के खाते में 3 विकेट आए। मिस्‍ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती, शिवम दुबे और अभिषेक शर्मा को 2-2 सफलताएं मिलीं। साथ ही स्पिनर रवि बिश्‍नोई के खाते में 1 विकेट आया।

ये भी पढ़ें: India vs England: अभिषेक शर्मा के बराबर भी रन नहीं बना पाया इंग्लैंड, आखिरी टी20 में फजीहत; भारत ने 150 रनों से जीता मैच