विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 22, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND vs ENG: 430 दिन बाद भी Mohammed Shami का नहीं खत्म हुआ इंतजार, प्लेइंग इलेवन से हुए बाहर; सूर्या ने बताया कारण

Published: Wed, 22 Jan 2025 06:48 PM (IST)

जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी में भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी इंग्लैंड के खिलाफ टी20I सीरीज में तेज गेंदबाजी के आक्रमण ...और पढ़ें

मोहम्मद शमी को प्लेइंग इलेवन में नहीं मिली जगह। फाइल फोटो
मोहम्मद शमी को प्लेइंग इलेवन में नहीं मिली जगह। फाइल फोटो

HighLights

  1. 430 दिन बाद भी नहीं हुई शमी की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी
  2. पहले टी20I के लिए प्लेइंग इलेवन में नहीं मिली जगह
  3. भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंटरनेशल क्रिकेट में वापसी का बेसब्री से इंतजार करने वाले भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का अभी और इंतजार करना पड़ेगा। आज यानी 22 जनवरी, बुधवार को भारत और इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही पांच टी20I मैच की सीरीज के लिए उन्हें पहले मुकाबले के लिए प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली है।

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टी20I मैच की सीरीज का पहला मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जा रहा है। कप्तान सूर्यकुमार ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला किया है। इस मैच की प्लेइंग इलेवन में मोहम्मद शमी को जगह नहीं दी गई है। बता दें कि इंजरी के कारण वह एक साल से भी ज्यादा समय तक टीम से बाहर चल रहे। शमी ने भारत के लिए आखिरी बार साल 2023 में वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में खेला था।

'टीम चुनना बेहद मुश्किल'

टॉस के समय सूर्या ने बता, विकेट स्टिकी है और ओस को भी आना है, इसलिए वह बाद में बल्लेबाजी करना पसंद करेंगे। इस सीरीज में इंग्लैंड के साथ कड़ी और मजेदार प्रतिस्पर्धा होगी। टीम चुनना बेहद मुश्किल रहा। मोहम्मद शमी, ध्रुव जुरेल, हर्षित राणा और वॉशिंगटन सुंदर आज का मैच नहीं खेल रहे हैं।

अर्शदीप के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी

बात दें कि पहले टी20I में भारत अर्शदीप सिंह के रूप में सिर्फ एक प्रमुख तेज गेंदबाज के साथ खेल रहा है। ऐसे में हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह के साथ गेंदबाजी की शुरुआत करते दिख सकते हैं। सूर्यकुमार ने स्पिनर्स को बैक किया है, ऐसे में पावरप्ले में स्पिन गेंदबाजी भी देखने को मिल सकती है।  

संजू को छोड़ बाकी सभी कर सकते हैं गेंदबाजी

तेज गेंदबाजी में भारत के पास हार्दिक और नीतिश कुमार रेड्डी का विकल्प मौजूद है। टीम में संजू सैमसन को छोड़ बाकी सभी खिलाड़ी गेंदबाजी कर सकते हैं। अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई के साथ-साथ वरुण चक्रवर्ती अपने स्पिन का जादू दिखाएंगे। ओपनिंग की जिम्मेदारी अभिषेक शर्मा और संजू के कंधों पर है।  

भारत की प्लेइंग इलेवन:- 

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती

यह भी पढ़ें- Mohammed Shami को दौड़ने से भी लगता था डर, फिर भी नहीं मानी हार; फिट होने तक की बताई पूरी दास्‍तां