विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND vs AUS: 5 भारतीय खिलाड़ी बने अपनी ही टीम के दुश्‍मन, मेलबर्न में बच सकती थी टीम इंडिया की लाज

Published: Mon, 30 Dec 2024 08:05 PM (IST)

मेलबर्न में खेले गए बॉर्डर-गावस्‍कर ट्रॉफी के चौथे टेस्‍ट में ऑस्‍ट्रेलिया ने भारत को 184 रन से हराया। इस जीत ...और पढ़ें

रोहित शर्मा ने की खराब कप्‍तानी। इमेज- बीसीसीआई
रोहित शर्मा ने की खराब कप्‍तानी। इमेज- बीसीसीआई

HighLights

  1. भारतीय टीम को 184 रन से मिली हार
  2. कप्‍तान रोहित शर्मा के फैसले रहे खराब
  3. सीरीज में 2-1 से आगे है कंगारू टीम

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच मेलबर्न में 5 दिनों तक चला युद्ध सोमवार दोपहर कंगारू टीम की जीत के साथ थम गया। बॉक्सिंग डे टेस्‍ट में भारत के कई सूरमा अपनी ही टीम के दुश्‍मन बने।

रोहित शर्मा के नेतृत्‍व वाली भारतीय टीम के कुछ खिलाड़‍ियों के शर्मनाक प्रदर्शन का प्रभाव यह रहा कि टीम इंडिया अपनी लाज नहीं बचा पाई। मेलबर्न टेस्‍ट में भारत को 184 रन से हार मिली। आइए जानते हैं कि भारत की हार के 5 विलेन कौन और क्‍यों हैं।

रोहित शर्मा

  • कप्‍तान रोहित शर्मा मेलबर्न में भारत की हार का सबसे बड़ा कारण रहे।
  • घटिया बल्‍लेबाजी के साथ ही मैच में उन्‍होंने खराब कप्‍तानी भी की।
  • रोहित ने मेलबर्न टेस्‍ट की दोनों पारियों में 12 रन बनाए।
  • उन्‍होंने पहली पारी में 5 गेंदों पर 3 रन और दूसरी पारी में 40 गेंदों पर 9 रन बनाए।
  • वहीं कप्‍तानी की बात करें तो उन्‍होंने शुभमन गिल को बाहर बैठाया।
  • इसके अलावा अपने और केएल राहुल के बैटिंग ऑर्डर में बदलाव किया।
  • ऐसे में इन फॉर्म केएल भी फेल हो गए।

विराट कोहली

मेलबर्न में विराट कोहली का टेस्‍ट रिकॉर्ड शानदार था। कयास लगाए जा रहे थे कि वह इस मैदान पर अजिंक्‍य रहाणे और सचिन तेंदुलकर को पछाड़कर सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्‍लेबाज बन जाएंगे।

हालांकि, विराट ने सभी उम्‍मीदों पर पानी फेर दिया। कोहली ने पहली पारी में 86 गेंदों पर 36 रन बनाए। दूसरी पारी में भारत को जीत के लिए 340 रन चाहिए थे। ऐसे में लगा कि बड़े मैच के प्‍लेयर कहे जाने वाले विराट कोहली बड़ी पारी खेलेंगे। हालांकि, दूसरी पारी में किंग कोहली 5 रन ही बना सके।

केएल राहुल

मेलबर्न टेस्‍ट में केएल राहुल भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए। उन्‍होंने पहली पारी में 42 गेंदों पर 24 रन बनाए। दूसरी पारी में जब भारत को सबसे ज्‍यादा रन की जरूरत थी, तब केएल राहुल का खाता तक नहीं खुला। उन्‍होंने 5 गेंदों का सामना किया।

ये भी पढ़ें: IND vs AUS: बॉक्सिंग-डे टेस्‍ट में खत्‍म हुई भारतीय टीम की धाक, हार के साथ ही लग गया कलंक

ऋषभ पंत

मेलबर्न टेस्‍ट के बाद विकेटकीपर ऋषभ पंत की भी काफी आलोचना हो रही है। वह अच्‍छी शुरुआत के बाद अपना विकेट फेंककर चले गए। पंत ने पहली पारी में 37 गेंदों पर 28 रन और दूसरी पारी में 104 गेंदों पर 30 रन बनाए।

रवींद्र जडेजा

तीसरे टेस्‍ट में बल्‍ले से अहम योगदान देने वाले रवींद्र जडेजा चौथे टेस्‍ट में बुरी तरह फेल रहे। जडेजा ने पहली पारी में 17 रन बनाए। साथ ही दूसरी पारी में वह 2 रन ही बना पाए। वहीं गेंदबाजी की बात करें तो मैच में उन्‍होंने कुल 4 विकेट लिए।

ये भी पढ़ें: IND vs AUS: जीत के बाद गदगद दिखे Pat Cummins, दर्शकों को बताया रिडिकुलस, स्‍टार्क पर दिया बड़ा अपडेट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।