विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ICC Team of the Year: आईसीसी ने किया मेंस T20I टीम ऑफ द ईयर का एलान, रोहित शर्मा नहीं इस भारतीय खिलाड़ी को बनाया टीम का कप्तान

Published: Mon, 22 Jan 2024 05:10 PM (IST)

ICC Announces T20I Team of the year आईसीसी ने साल 2023 टी20आई टीम ऑफ द ईयर का एलान किया है ...और पढ़ें

ICC ने किया मेंस टी20आई टीम ऑफ द ईयर का एलान, इन 4 भारतीयों को दी जगह
ICC ने किया मेंस टी20आई टीम ऑफ द ईयर का एलान, इन 4 भारतीयों को दी जगह

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। ICC Announces T20I Team of the year: आईसीसी ने साल 2023 टी20आई टीम ऑफ द ईयर का एलान किया है, जिसमें भारतीय टीम के चार खिलाड़ियों को जगह दी है। आईसीसी ने टी20 टीम का कप्तान सूर्यकुमार यादव को बनाया है।

वहीं, स्पिनर रवि बिश्नोई और तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को भी टीम में जगह दी गई है। इनके अलावा ओपनर यशस्वी जायसवाल को भी टीम में शामिल किया गया है। ऐसे में इस आर्टिकल के जरिए जानते हैं आईसीसी द्वारा चुनी गई मेंस टी20आई टीम ऑफ द ईयर में किन-किन खिलाड़ियों का नाम शामिल हैं।

ICC ने किया मेंस टी20आई टीम ऑफ द ईयर का एलान, इन 4 भारतीयों को दी जगह

दरअसल, आईसीसी ने साल 2023 टी20आई टीम ऑफ द ईयर का एलान किया है, जिसमें उन्होंने टीम के ओपनर के तौर पर भारत के जायसवाल और इंग्लैंड के फिल साल्ट को चुना है। वहीं, नंबर 3 पर उन्होंने वेस्टइंडीज के निकोलस पूरन को जगह दी हैं। सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को टीम का कप्तान बनाया हैं और उन्हें नंबर 4 के लिए चुना गया है।

इसके अलावा न्यूजीलैंड के मार्क चैपमैन को टीम में जगह दी हई हैं। ऑलराउंडर की लिस्ट में जिम्बाब्वे क सिकंदर रजा को टीम में शामिल किया गया है।बता दें कि आईसीसी ने इस टीम में उन्हीं खिलाड़ियों को जगह दी है जिन्होंने साल 2023 में टी-20 इंटरनेशनल में अपने परफॉर्मेंस से विश्व क्रिकेट में अपनी अलग पहचान बनाई है।

यह भी पढ़ें:BBL 13 Challenger: 12 छ्क्के, 10 चौके… इस धाकड़ बैटर ने बल्ले से मचाया धमाल; ठोक डाला बिग बैश इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक

युगांडा के अल्पेश रमजनी को भी उनके परफॉर्मेंस के दम पर टीम में जगह दी गई हैं। आयरलैंड के मार्क अडायर भी टीम में शामिल हैं। इसके अलावा स्पिनर के तौर पर भारत के रवि बिश्नोई और तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को आईसीसी ने टीम ऑफ द ईयर में चुना है।

ICC द्वारा चुनी गई टीम ऑफ द ईयर इस प्रकार

यशस्वी जायसवाल (भारत), फिल सॉल्ट (इंग्लैंड), निकोलस पूरन (वेस्टइंडीज), सूर्यकुमार यादव( कप्तान, भारत), मार्क चैपमैन (न्यूजीलैंड), सिकंदर रजा (जिम्बाब्वे), अल्पेश रमजनी (युगांडा), मार्क अडायर (आयरलैंड), रवि बिश्नोई(भारत), रिचर्ड नगारवा( जिम्बाब्वे), अर्शदीप सिंह (भारत)।

यह भी पढ़ें:IND vs ENG Test: Virat Kohli पहले दो टेस्ट मैचों में टीम इंडिया का नहीं होंगे हिस्सा, BCCI ने बताई वजह