विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

BBL 13 Challenger: 12 छक्के, 10 चौके… इस धाकड़ बैटर ने बल्ले से मचाया धमाल; ठोक डाला बिग बैश इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक

Published: Mon, 22 Jan 2024 04:27 PM (IST)

बिग बैश लीग (BBL) के इतिहास का सबसे तेज शतक ऑस्ट्रेलियाई टीम के पूर्व क्रिकेटर क्रेग सीमंस ने जड़ा था। ...और पढ़ें

Josh Brown ने जड़ा Big Bash League के इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक
Josh Brown ने जड़ा Big Bash League के इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Josh Brown Century: ऑस्ट्रेलिया में इस वक्त बिग बैश लीग की धूम मची हुई है। दुनियाभर के कई सितारे इस लीग में अपनी चमक बिखेर रहे हैं। हाल ही में ब्रिस्बेन हीट बनाम एडिलेट स्ट्राइकर्स के बीच आज यानी 22 जनवरी को चैलेंजर्स मुकाबला खेला जा रहा है।

इस मैच में ब्रिस्बेन हीट की तरफ से खेलते हुए 30 साल के बैटर जोश ब्राउन का बल्ला जमकर गरजा। उन्होंने 41 गेंदों का सामना करते हुए तूफानी शतक ठोक डाला। यह बीबीएल के इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक जमाया। इस दौरान उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई टीम के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल की बराबरी कर ली।

Josh Brown ने जड़ा Big Bash League के इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक

दरअसल, बिग बैश लीग (BBL) के इतिहास का सबसे तेज शतक ऑस्ट्रेलियाई टीम के पूर्व क्रिकेटर क्रेग सीमंस ने जड़ा था। उन्होंंने 39 गेंदों का सामना करते हुए तूफानी शतक जमाया था। वहीं, हाल ही में ब्रिस्टेन हीट की तरफ से खेलते हुए जोश ब्राउन (Josh Brown) ने बिग बैश लीग के इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक जड़ दिया है।

उन्होंने 41 गेंदों का सामना करते हुए तूफानी शतक जड़ा। इस दौरान उन्होंने ग्लेन मैक्सवेल की बराबरी कर ली है, जिन्होंने साल 2022 में मेलबर्न स्टार्स की तरफ से 41 गेंदों में 22 चौके और 4 छक्कों की मदद से तूफानी शतक जड़ा था।

अगर बात करें मैच की तो पहले बल्लेबाजी करते हुए ब्रिस्टेन हीट ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 214 रन बनाए। टीम की तरफ से जोश ब्राउन ने 57 गेंदों का सामना करते हुए 140 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और 12 छक्के जड़े। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 245 का रहा। वहीं, कप्तान नाथन मैकस्वीने ने 33 रन की पारी खेली।

यह भी पढ़ें:IND vs ENG Test: Virat Kohli पहले दो टेस्ट मैचों में टीम इंडिया का नहीं होंगे हिस्सा, BCCI ने बताई वजह