विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नताशा स्‍टानकोविच से तलाक के बाद क्या Hardik Pandya जैसमिन वालिया को कर रहे डेट? दोनों की फोटोज से मची सनसनी

Published: Wed, 14 Aug 2024 10:12 AM (IST)

भारतीय टीम के स्‍टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या इन दिनों ग्रीस में छुट्टियां मना रहे हैं। जैसमिन वालिया भी इसी जगह ...और पढ़ें

हार्दिक पांड्या और जैसमीन वालिया की डेटिंग की खबरें जोरों पर (Pic Credit- Instagram)
हार्दिक पांड्या और जैसमीन वालिया की डेटिंग की खबरें जोरों पर (Pic Credit- Instagram)

HighLights

  1. हार्दिक पांड्या और जैसमनी वालिया की डेटिंग की खबरों ने जोर पकड़ा
  2. हार्दिक पांड्या ने पिछले महीने नताशा स्‍टानकोविच से तलाक की घोषणा की
  3. हार्दिक पांड्या और जैसमिन को एक-दूसरे के पोस्‍ट पर रिएक्‍ट करते हुए पाया गया

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत के स्‍टार क्रिकेटर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) और ब्रिटीश सिंगर जैसमनी वालिया (Jasmin Walia) के बीच डेटिंग की खबरें सुर्खियों का केंद्र बनी हुई हैं। हार्दिक पांड्या ने पिछले ही महीने नताशा स्‍टानकोविच से तलाक की घोषणा की थी।

खबरें हैं कि हार्दिक पांड्या और जैसमिन एकसाथ ग्रीस में छुट्टी मना रहे हैं। इस बात का फैंस ने अंदाजा इससे लगाया कि हार्दिक और जैसमिन ने एक ही पूल की लोकेशन के फोटो व वीडियो अपने इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए हैं। इसमें बैकग्राउंड में खूबसूरत नजारा दिख रहा है।

यह भी पढ़ें: Natasa Stankovic इंस्टाग्राम पर 'चीटिंग' वाले पोस्ट करने लगी लाइक, Hardik Pandya के फैंस को चिंता में डाला

एक बैकग्राउंड से शेयर हुए पोस्‍ट

जैसमिन ने बिकनी में बेहद ग्‍लैमरस फोटो पोस्‍ट किया। जैसमिन के बारे में जानकारी मिली है कि वह छुट्टियों के लिए ग्रीस में खुशनुमा समय बिता रही हैं। कुछ ही देर बाद हार्दिक पांड्या ने अपना एक वीडियो पोस्‍ट किया, जिसमें वह उसी पूल के ईर्द-गिर्द चलते हुए नजर आ रहे हैं। हार्दिक और जैसमिन के फोटो व वीडियो का बैकग्राउंड एक-सा नजर आ रहा है, जिसके बाद फैंस के बीच दोनों के डेटिंग करने की बातें शुरू हो गई हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Hardik Himanshu Pandya (@hardikpandya93)

View this post on Instagram

A post shared by Jasmin Walia (@jasminwalia)

एक-दूसरे के पोस्‍ट किए लाइक

हार्दिक पांड्या और जैसमिन वालिया के बीच डेटिंग की खबरों ने तब और जोर पकड़ा जब ब्रिटीश सिंगर ने क्रिकेटर के वीडियो को लाइक किया। वहीं, हार्दिक पांड्या ने वालिया के बिकनी पोस्‍ट के अलावा उनके पुराने फोटोज पर लाइक किया। इसमें ग्रीस के फोटो को लाइक करना शामिल है। दोनों सेलिब्रिटी एक-दूसरे को इंस्‍टाग्राम पर फॉलो कर रहे हैं, जिससे इनके बीच डेटिंग की अफवाहें और पुख्‍ता हो रही हैं।

यूजर्स ने वालिया से सीधे पूछ लिया सवाल

जैसमिन वालिया ने फोटोज पर सोशल मीडिया यूजर्स ने सीधे ही सवाल कर दिया है। एक यूजर ने पूछा- हार्दिक पांड्या और आप एकसाथ हैं, नए लव बर्ड्स ग्रीस में खुशनुमा समय बिता रहे हैं। वहीं, एक यूजर ने कमेंट किया, 'हार्दिक पांड्या कहां हैं?' एक अन्‍य यूजर ने सीधे सवाल किया, 'क्‍या आप हार्दिक पांड्या को डेट कर रही हैं?'

नताशा-हार्दिक के तलाक की घोषणा

बता दें कि नताशा स्‍टानकोविच पिछले महीने हार्दिक पांड्या से तलाक लेने के बाद अपने बेटे अगस्‍त्‍य के साथ सर्बिया लौट आईं।

पता हो कि आईपीएल के समय से हार्दिक और नताशा के बीच तलाक की खबरों ने जोर पकड़ा था क्‍योंकि स्‍टानकोविच ने अपनी इंस्‍टाग्राम प्रोफाइल से पांड्या सरनेम हटा दिया था। फिर इस जोड़ी ने संयुक्‍त बयान जारी करके अलग होने की पुष्टि की थी।

यह भी पढ़ें: Hardik Pandya को बेटे Agastya की बर्थडे पर आई याद, VIDEO शेयर कर लिखी इमोशनल बात