विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Natasa Stankovic इंस्टाग्राम पर 'चीटिंग' वाले पोस्ट करने लगी लाइक, Hardik Pandya के फैंस को चिंता में डाला

Published: Tue, 13 Aug 2024 04:20 PM (IST)

Hardik Pandya Natasa Stankovic Post Viral भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक के तलाक के बाद ...और पढ़ें

Natasa Stankovic इंस्टाग्राम पर 'चीटिंग' वाले पोस्ट करने लगी लाइक
Natasa Stankovic इंस्टाग्राम पर 'चीटिंग' वाले पोस्ट करने लगी लाइक

HighLights

  1. Hardik-Natasa ने कुछ समय पहले अपने चार साल के रिश्ते को किया खत्म
  2. नताशा स्टेनकोविक द्वारा इंस्टाग्राम पर लाइक किया हुआ पोस्ट वायरल
  3. हार्दिक पांड्या ने नताशा को दिया था धोखा?

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और उनकी वाइफ नताशा स्टेनकोविक ने कुछ समय पहले एक-दूसरे को तलाक दिया और अपनी शादीशुदा रिश्ते को खत्म करने की जानकारी फैंस को दी।

दोनों के बीच काफी समय से अनबन की खबरें तेजी से हो रही थी, लेकिन तलाक लेने का कारम अबतक सामने नहीं आया। इस कपल ने सिर्फ अलग होने का फैसला फैंस को सुनाया।

इसके बाद नताशा देश छोड़कर अपने मायके चले गईं और वहां वह बेटे अगस्त्य के साथ हर दिन टाइम स्पैंड करती हुई नजर आईं। इसी बीच एक्ट्रेस नताशा द्वारा लाइक किया गया पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। वह पोस्ट जो नताशा ने लाइक किया है वह धोखे से जुड़ा है।

Natasa Stankovic को हार्दिक से मिला था धोखा?

दरअसल, नताशा ने इंस्टाग्राम अकउंट पर धोखाधड़ी और भावनात्मक शोषण से जुड़ा हुआ एक पोस्ट लाइक किया है, जिसके बाद वह फिर से काफी सुर्खियों में चल रही है।

उनके इस पोस्ट को लाइक करने के बाद फैंस ये कयास लगा रहे हैं कि उनका और हार्दिक के रिश्ते में भी कुछ ऐसा ही हुआ होगा। कुछ यूजर्स का कहना है कि नताशा को हार्दिक से धोखा मिला।

यह भी पढ़ें: Hardik Pandya को बेटे Agastya की बर्थडे पर आई याद, VIDEO शेयर कर लिखी इमोशनल बात

नताशा ने जो रील्स लाइक की हैं, उनमें से एक में लिखा था कि अगर कोई लड़का अभी भी परिपक्व नहीं हुआ है, तो वो कभी भी अपनी गर्लफ्रेंड को खास महसूस नहीं करा पाएगा। वो हमेशा दूसरी लड़कियों की तरफ आकर्षित होगा, लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि आप में कोई कमी है।

Hardik Pandya से तलाक के बाद नताशा सर्बिया चली गईं

हार्दिक पांड्या और नताशा ने साल 2020 में शादी की थी और 2021 में उनके बेटे अगस्त्य का जन्म हुआ, लेकिन जुलाई 2024 में दोनों ने एक संयुक्त बयान के जरिए अलग होने का फैसला किया। दोनों ने कहा कि वे चार साल तक साथ रहे और अपने रिश्ते को बनाए रखने की पूरी कोशिश की, लेकिन आखिरकार उन्हें लगा कि दोनों के लिए अलग होना ही बेहतर ऑप्शन है। दोनों ने यह भी साफ किया कि वे अपने बेटे अगस्त्य के को-पेरेंट्स होंगे और उसकी खुशी के लिए हर चीज करेंगे।