GG W Squad for WPL 2025: गुजरात जायंट्स ने डिएंड्रा डॉटिन लगाई बड़ी बोली, सिमरन शेख को बनाया करोड़पति
GUJARAT GIANTS WOMEN full squad विमंस प्रीमियर लीग 2025 से पहले आज बेंगलुरु में मिनी ऑक्शन हुआ। अब तक खिताब नहीं जीतने वाली गुजरात जायंट्स इस नीलामी में सबसे ज्यादा 4 करोड़ 40 लाख रुपये लेकर उतरी है। बेथ मूनी की कप्तानी वाली टीम ने नीलामी में 4 प्लेयर को खरीदा। फ्रेंचाइजी के पर्स में 40 लाख रुपये भी बचे हुए हैं।
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। विमंस प्रीमियर लीग 2025 से पहले रविवार को बेंगलुरु में मिनी ऑक्शन हुआ। अब तक खिताब नहीं जीतने वाली गुजरात जायंट्स इस नीलामी में सबसे ज्यादा 4 करोड़ 40 लाख रुपये लेकर उतरी थी।
टीम ने डिएंड्रा डॉटिन और सिमरन शेख पर करोड़ों रुपये खर्च किए। इसके अलावा फ्रेंचाइजी ने डेनियल गिब्सन और प्रकाशिका नाईक को खरीदा। ऑक्शन में गुजरात जायंट्स ने 4 करोड़ रुपये खर्च किए। ऐसे में अब उनके पर्स में 40 लाख रुपये बचे हैं।
🚨 Most Expensive buy of the afternoon! 🚨
Simran Shaikh is off to play for Gujarat Giants this 2025 #TATAWPL Season#TATAWPLAuction | @Giant_Cricket pic.twitter.com/SJap7eAzIC
— Women's Premier League (WPL) (@wplt20) December 15, 2024
ऑक्शन में खरीदे प्लेयर
- डिएंड्रा डॉटिन: 1.70 करोड़
- सिमरन शेख: 1.90 करोड़
- डेनियल गिब्सन: 30 लाख
- प्रकाशिका नाईक: 10 लाख
A whopping INR 1.70 Crore first buy of the #TATAWPLAuction 2025 🔨💰
Deandra Dottin is all set to play for Gujarat Giants 🧡 in the #TATAWPL@Giant_Cricket pic.twitter.com/Pl4wV6j6fi
— Women's Premier League (WPL) (@wplt20) December 15, 2024
गुजरात जायंट्स के रिटेन प्लेयर
हरलीन देयोल, दयालन हेमलता, तनुजा कंवेर, शबनम शकील, मन्नत कश्यप, सयाली सथगरे, मेघना सिंह, प्रिया मिश्रा, बेथ मूनी, एशली गार्डनर, लौरा वोल्वार्ड्ट, फोबे लिचफील्ड, काशवी गौतम, भारती फुलमाली।
WPL 2024 में गुजरात जायंट्स का प्रदर्शन
WPL 2024 में गुजरात जायंट्स के प्रदर्शन की बात करें तो यह काफी खराब रहा था। टीम का सफर लीग स्टेज में ही थम गया था। गुजरात ने लीग स्टेज में 8 मैच खेले थे और 2 में जीत दर्ज की थी। 6 में फ्रेंचाइजी को हार का मुंह देखना पड़ा था। 4 अंकों के साथ टीम पॉइंट्स टेबल में आखिरी पायदान पर रही थी।
ये भी पढ़ें: WPL Auction 2025: धारावी की झुग्गी में रहने वाली लड़की हुई करोड़पति, बनी सबसे महंगी खिलाड़ी, जानिए दर्दभरी कहानी
WPL 2023 में गुजरात जायंट्स का प्रदर्शन
इससे पहले WPL के पहले सीजन में भी गुजरात जायंट्स कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी। WPL 2023 में भी टीम का सफर लीग स्टेज में ही थम गया था। गुजरात ने लीग स्टेज में 8 मैच खेले थे और 2 अपने नाम किए थे। 6 में फ्रेंचाइजी को हार को हार मिली थी। 4 अंकों के साथ टीम पॉइंट्स टेबल में आखिरी पायदान पर रही थी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।