विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 16, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पाक टेस्ट टीम की घोषणा, फवाद आलम की हुई वापसी

By ShivamEdited By:
Published: Wed, 16 Sep 2015 04:02 PM (IST)Updated: Wed, 16 Sep 2015 04:20 PM (IST)

पाकिस्तान के फवाद आलम के धुंधलाते टेस्ट करियर में एक बार फिर नई जान फूंक दी गई है। चयनकर्ताओं ने ...और पढ़ें

News Article Hero Image

कराची। पाकिस्तान के फवाद आलम के धुंधलाते टेस्ट करियर में एक बार फिर नई जान फूंक दी गई है। चयनकर्ताओं ने उनको अक्टूबर में इंग्लैंड के खिलाफ यूएई में होने वाली तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए पाकिस्तान टेस्ट टीम का हिस्सा बनाया है।

29 वर्षीय फवाद आलम का टेस्ट करियर सिर्फ तीन टेस्ट मैच खेलने के बाद अचानक थम गया था हालांकि आज पाकिस्तान टीम की घोषणा में वो खास नाम बनकर सामने आए और उनके करियर को एक बार रोशनी मिलती दिख रही है। फवाद को घरेलू क्रिकेट के प्रथम श्रेणी और वनडे मैचों में निरंतरता से प्रदर्शन करने का तोहफा मिला है। वहीं रावलपिंडी में हुई टी20 चैंपियनशिप में भी उनका प्रदर्शन शानदार रहा था।

इस 15 सदस्यीय टीम में पेसर जुनैद खान की भी वापसी हुई है जो आखिरी बार बांग्लादेश के खिलाफ खेले थे। मुख्य चयनकर्ता हारून रशीद ने ये भी बताया कि टीम में 16वें स्थान के लिए बाएं हाथ के दो स्पिनरों, मुहम्मद असघर और जफर गोहर के बीच में एक का चयन होगा। दोनों के प्रदर्शन पर गौर किया जाएगा और इनमें से एक स्पिनर 16वें खिलाड़ी के तौर पर टेस्ट टीम के साथ जुड़ेगा। आखिरी बार जब पाकिस्तान ने इंग्लैंड के खिलाफ यूएई में टेस्ट सीरीज खेली थी तो उनको 3-0 से करारी हार मिली थी, वो भी तब जब उस समय पाकिस्तान दुनिया की नंबर.1 टेस्ट टीम थी।

- पाकिस्तान टेस्ट टीमः

मिस्बाह-उल-हक (कप्तान), मुहम्मद हफीज, अहमद शहजाद, शान मसूद, अजहर अली, असद शफीक, यूनिस खान, फवाद आलम, सरफराज अहमद, जुनैद खान, वहाब रियाज, इमरान खान, यासिर शाह, जुलफिकर बाबर, राहत अली, और जफर गोहर/मुहम्मद असघर।

क्रिकेट की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

खेल जगत की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।