Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बिना IPL खेले भी बना करोड़पति, 2 साल में क्रिकेट से हो गया परेशान, 22 साल की उम्र में लिया Indefinite Break

    Updated: Tue, 03 Dec 2024 05:26 PM (IST)

    भारत के हर क्रिकेटर का सपना आईपीएल खेलने का होता है लेकिन हर कोई इसे पूरा नहीं कर पाता। हालांकि एक क्रिकेटर ऐसा है जो बिना आईपीएल खेले भी करोड़पति है लेकिन अब इस क्रिकेटर ने एक बड़ा फैसला किया है। उन्होंने अनिश्चितकाल के लिए क्रिकेट से ब्रेक लिया है। इसका कारण उन्होंने अपनी मेंटल हेल्थ को बताया है। ये खिलाड़ी हैं आर्यमान बिड़ला।

    Hero Image
    आर्यमान बिड़ला ने क्रिकेट से लिया ब्रेक

     स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल ने सिर्फ भारतीय खिलाड़ियों के करियर ही नहीं बनाए बल्कि उनकी कमाई में भी गजब का इजाफा किया है। इसके कई उदाहरण है, लेकिन एक क्रिकेटर ऐसा है जिसने एक भी आईपीएल मैच नहीं खेला फिर भी करोड़ों की संपत्ति का मालिक है। इस क्रिकेटर ने महज 22 साल की उम्र में क्रिकेट को अलविदा भी कह दिया। इस खिलाड़ी का नाम है आर्यमान बिड़ला। आर्यमान ने मेंटल हेल्थ को ध्यान में रखते हुए क्रिकेट से अनिश्चितकाल के लिए ब्रेक लिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आर्यमान भारत के मशहूर बिजनेसमैन कुमार मंगलम बिड़ला के बेटे हैं। 2023 में आर्यमान को आदित्या बिड़ला ग्रुप के आदित्या बिड़ला फैशन एंड रिटेल लिमिटेड का निदेशक बनाया गया था। वह आदित्य बिड़ला मैनेजमेंट कॉरपोरेशन और ग्रासिम इंडस्ट्री के भी निदेशक हैं। हालांकि, बिजनेस में आने से पहले आर्यमान ने अपने क्रिकेटर बनने के सपने को जिया और मध्य प्रदेश के लिए रणजी ट्रॉफी भी खेले। अब उन्होंने संन्यास लेते हुए अपना पूरा ध्यान बिजनेस पर लगाने का फैसला किया है।

    यह भी पढ़ें- IND vs AUS: एडिलेड टेस्ट से पहले विराट कोहली को लगी चोट! एक वीडियो ने मचा दी खलबली

    ऐसा रहा करियर

    1997 में मुंबई में जन्में आदित्या मध्य प्रदेश के रीवा में शिफ्ट हो गए थे। यहीं पर आदित्य बिड़ला ग्रुप की सीमेंट कंपनी का हेडक्वार्टर है। यहां से उन्होंने क्रिकेट में कदम रखा और फिर मध्य प्रदेश की रणजी टीम में भी खेले। उन्होंने अपने फर्स्ट क्लास करियर में कुल नौ मैच खेले और 414 रन बनाए जिसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल है। वहीं चार लिस्ट-ए मैच में भी उनके नाम हैं जिनमें उनके बल्ले से सिर्फ चार रन ही निकले।

    एनजाइटी के कारण लिया फैसला

    आदित्य ने अपने करियर में कभी भी आईपीएल नहीं खेला। उन्होंने कहा है कि वह एनजाइटी से परेशान हैं और इसलिए अनिश्चितकाल के लिए क्रिकेट से दूर हो रहे हैं। वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक बिड़ला ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "मैं फंसा हुआ महसूस कर रहा था। मैंने अपने आप को काफी पुश किया, लेकिन मुझे लगा कि अब मेरी मेंटल हेल्थ और मेरी सेहत बाकी चीजों से पहले हैं। हमारा सभी का अपना सफर होता है और मैं इस समय को अपने आप को समझने के लिए इस्तेमाल करना चाहता हूं। अपने दिमाग को नई खोचों के साथ एक नया नजरिया देना चाहता हूं।"

    यह भी पढ़ें- IND vs AUS: 36 रन पर ऑलआउट? एडिलेड में भारत से ऑस्‍ट्रेलियाई टीम की क्‍या हैं उम्‍मीदें, कंगारू खिलाड़ी ने किया खुलासा