4 | 19.8 | 19.6: अक्षर पटेल को डोमिनिक ड्रेक्स, चौका! बाउंड्री के साथ हुई ओवर की समाप्ति साथ ही भारत की पारी का भी अंत हुआ| 191 रन बोर्ड पर लगाए यानि विंडीज़ के सामने अब 192 रनों का लक्ष्य रखा गया है| अक्षर ने ड्राइव किया गेंद को गैप में कवर्स की ओर| बॉल तेज़ी के साथ बाउंड्री पार कर गई चार रनों के लिए| |
1 | 19.7 | 19.5: संजू सैमसन को डोमिनिक ड्रेक्स, ये भी अच्छी गेंद| बड़ा शॉट यहाँ पर भी नहीं आया| लेग साइड पर खेला गया जहाँ से एक ही रन मिला| |
1 | 19.6 | 19.4: अक्षर पटेल को डोमिनिक ड्रेक्स, काफी शानदार यॉर्कर!! बल्लेबाज़ ने इसे पुश किया लॉन्ग ऑफ़ पर और सिंगल हासिल किया| |
0 | 19.5 | 19.4: अक्षर पटेल को डोमिनिक ड्रेक्स, वाइड! एक अतिरिक्त गेंद यहाँ पर डाल दी गई, एक अतिरिक्त रन भी मिल जाएगा| |
2 | 19.4 | 19.3: अक्षर पटेल को डोमिनिक ड्रेक्स, दो रन मिल पायेगा यहाँ पर| फुल आउट साइड ऑफ़ डाली गई गेंद को अक्षर ने कवर्स की दिशा में ड्राइव किया| फील्डर सीमा रेखा पर भागकर गेंद पर आये लेकिन तब तक बल्लेबाजों ने दो रन चुरा लिया| |
0 | 19.3 | 19.3: अक्षर पटेल को डोमिनिक ड्रेक्स, वाइड! ऑफ़ स्टम्प के काफी बाहर नहीं थी ये गेंद लेकिन अम्पायर का मानना कि ये वाइड है| |
0 | 19.2 | 19.2: अक्षर पटेल को डोमिनिक ड्रेक्स, बेहतरीन यॉर्कर!! गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए| कोई रन नहीं होगा| |
1 | 19.1 | 19.1: संजू सैमसन को डोमिनिक ड्रेक्स, सिंगल, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया| महज़ 5 गेंद शेष, कितना स्कोर बनेगा? |
19 ओवर | रन : 180/5 | रन रेट : 9.47
6 | 18.8 | 18.6: अक्षर पटेल को ओबेड मैक्कॉय, छक्का! एक और बिगी इस ओवर से आता हुआ| भारत इससे काफी खुश होगा| काफी शानदार शॉट| बल्लेबाज़ ने महज़ इसे अपनी टाइमिंग के साथ लॉफ्ट किया और गेंद सीमा रेखा के पार जा गिरी छह रनों के लिए| 180/5 भारत| |
0 | 18.7 | 18.6: अक्षर पटेल को ओबेड मैक्कॉय, वाइड! लेग साइड के बाहर थी गेंद जिसे जाने दिया| अम्पायर द्वारा इसे वाइड दिया गया| |
6 | 18.6 | 18.5: अक्षर पटेल को ओबेड मैक्कॉय, छक्का! भारत को जिसकी दरकार थी वो मिल गया| गेंद की लाइन में आये अक्षर| पाले में थी उनके गेंद, हीव किया उसे लॉन्ग ऑन बाउंड्री की तरफ, गेंद बड़ी आसानी से सीमा रेखा पार कर गई छह रनों के लिए| |
1 | 18.5 | 18.4: संजू सैमसन को ओबेड मैक्कॉय, लो डिपिंग फुल टॉस!! फ्रंट फुट से गेंद को पंच किया कवर्स की तरफ| फील्डर के आगे से एक रन मिला| |
1 | 18.4 | 18.3: अक्षर पटेल को ओबेड मैक्कॉय, सिंगल, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए| |
0 | 18.3 | 18.2: अक्षर पटेल को ओबेड मैक्कॉय, कोई रन नहीं, बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया| |
0 | 18.2 | 18.2: अक्षर पटेल को ओबेड मैक्कॉय, वाइड! लेग स्टम्प के काफी बाहर थी गेंद जिसे अम्पायर ने वाइड दे दिया| |
0 | 18.1 | 18.1: दिनेश कार्तिक को ओबेड मैक्कॉय, आउट!! क्लीन बोल्ड!! ओबेड मैक्कॉय के हाथ लगी दूसरी लेकिन अहम सफलता| खतरनाक कार्तिक महज़ 6 रन बनाकर पवेलियन लौट गए| ऑफ़ स्टम्प पर शफल करते हुए लेग साइड पर शॉट लगाना चाहते थे| बोलर ने लेग स्टम्प पर तो गेंद डाली लेकिन कार्तिक शॉट लगाने में असफल हुए और गेंद उनको छोड़ती हुई सीधा लेग स्टम्प से जा टकराई| कार्तिक काफी निराश दिखे वहां पर| 164/5 भारत| |
18 ओवर | रन : 164/5 | रन रेट : 9.11
1 | 17.6 | 17.6: दिनेश कार्तिक को अल्जारी जोसफ, सिंगल के साथ जोसफ का एक कमाल का कसा हुआ ओवर हुआ समाप्त| एक भी बड़ा शॉट इस ओवर में बल्लेबाज़ नहीं लगा पाए| इस गेंद को मिड विकेट की दिशा में हीव तो किया लेकिन सिंगल ही मिल पाया| 164/4 भारत| |
1 | 17.5 | 17.5: संजू सैमसन को अल्जारी जोसफ, चतुराई भरी गेंदबाजी जोसफ द्वारा| मिस टाइम हो गए बल्लेबाज़ शॉट लगाने के दौरान| मिड ऑन की तरफ गई गेंद जहाँ से एक ही रन का मौका बन सका| |
1 | 17.4 | 17.4: दिनेश कार्तिक को अल्जारी जोसफ, एक बड़े शॉट के लिए गए कार्तिक लेकिन ठीक तरह से बल्ले पर आई नहीं गेंद| ऑन साइड पर गई बॉल, सिंगल ही मिल पाया| |
1 | 17.3 | 17.3: संजू सैमसन को अल्जारी जोसफ, इस बार स्क्वायर लेग की दिशा में खेला गेंद को जहाँ से सिंगल ही हासिल हुआ| |
1 | 17.2 | 17.2: दिनेश कार्तिक को अल्जारी जोसफ, पटकी हुई गेंद पर फाइन लेग की तरफ पुल शॉट लगाया| डीप में फील्डर तैनात और एक रन हासिल कर लिया| |
0 | 17.1 | 17.1: संजू सैमसन को अल्जारी जोसफ, लेग बाई के रूप में आया सिंगल!! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ| शरीर पर लगकर ऑन साइड पर गई बॉल जहाँ से एक रन मिल गया| |
17 ओवर | रन : 159/4 | रन रेट : 9.35
0 | 16.6 | 16.6: दिनेश कार्तिक को डोमिनिक ड्रेक्स, डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| फुल आउट साइड ऑफ़ डाली गई गेंद को कवर्स की दिशा में खेला लेकिन फील्डर को भेद नहीं पाए| कोई रन नहीं हुआ| 158/4 भारत| |
1 | 16.5 | 16.5: संजू सैमसन को डोमिनिक ड्रेक्स, सिंगल, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए| |
4 | 16.4 | 16.4: संजू सैमसन को डोमिनिक ड्रेक्स, चौका! ऑफ़ स्टम्प पर पूरी तरह से शफल करके खेला गया शॉट!! मिड ऑफ़ फील्डर के ऊपर से हवा में गेंद को लॉफ्ट किया सामने की तरफ| गैप मिला और बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए| |
1 | 16.3 | 16.3: दिनेश कार्तिक को डोमिनिक ड्रेक्स, हलके हाथों से इस गेंद को ऑफ़ साइड पर खेला जहाँ से एक रन हासिल हुआ| |
1 | 16.2 | 16.2: संजू सैमसन को डोमिनिक ड्रेक्स, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए| |
0 | 16.1 | 16.1: संजू सैमसन को डोमिनिक ड्रेक्स, डॉट गेंद के साथ हुई ओवर की शुरुआत| कवर्स की दिशा में खेला| फील्डर वहां तैनात, कोई रन नहीं हुआ| |
16 ओवर | रन : 151/4 | रन रेट : 9.44
1 | 15.6 | 15.6: संजू सैमसन को जेसन होल्डर, सिंगल के साथ होल्डर के एक कसे हुए ओवर की हुई समाप्ति| धीमी गति की गेंद को संजू ने मिड विकेट की दिशा में खेला और एक रन पूरा किया| 151/4 भारत| |
1 | 15.5 | 15.5: दिनेश कार्तिक को जेसन होल्डर, चतुराई भरी गेंदबाजी होल्डर द्वारा| धीमी गति से पैड्स पर डाली गेंद जिसे ऑन साइड पर फ्लिक करते हुए सिंगल लिया| इसी के साथ भारत के 150 रन भी पूरे हो गए| |
0 | 15.4 | 15.4: दिनेश कार्तिक को जेसन होल्डर, पैड्स की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा लेकिन गैप नहीं मिल पाया| कोई रन नहीं| |
1 | 15.3 | 15.3: संजू सैमसन को जेसन होल्डर, छोटी लेंथ की गेंद को बड़े आराम से मिड विकेट की दिशा में खेला| एक रन यहाँ पर भी मिला| |
1 | 15.2 | 15.2: दिनेश कार्तिक को जेसन होल्डर, सिंगल के साथ कार्तिक ने भी खोला अपना खाता| पैरो पर डाली गई गेंद को फ्लिक किया फाइन लेग की दिशा में और एक रन हासिल किया| |
1 | 15.1 | 15.1: संजू सैमसन को जेसन होल्डर, सिंगल, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया| |
15 ओवर | रन : 146/4 | रन रेट : 9.73
0 | 14.7 | 14.6: ऋषभ पंत को ओबेड मैक्कॉय, आउट!!! कैच आउट!!! पंत की तूफ़ानी पारी का यहाँ पर हुआ अंत!! ओबेड मैक्कॉय के हाथ लगी पहली विकेट| 44 रन बनाकर ऋषभ पंत पवेलियन लौटे| आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर हवा में शॉट लगाया| गेंद और बल्ले का सही ताल मेल नहीं हो सका और बॉल काफी ऊँची हवा में गई| फील्डर डोमिनिक ड्रेक्स ने गेंद को जज करते हुए एक बेहतरीन कैच लपका| पंत अपने अर्धशतक से 6 रन दूर रह गए|146/4 भारत| |
4 | 14.6 | 14.5: ऋषभ पंत को ओबेड मैक्कॉय, चौका!!! ये है पंत का कमाल!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली हुई गेंद को दूर से ही कवर्स की ओर शॉट लगा दिया| बीच बल्ले को लगकर बॉल गई सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए| |
1 | 14.5 | 14.4: संजू सैमसन को ओबेड मैक्कॉय, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए| |
1 | 14.4 | 14.3: ऋषभ पंत को ओबेड मैक्कॉय, फ्रंट फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिला| |
0 | 14.3 | 14.3: ऋषभ पंत को ओबेड मैक्कॉय, वाइड!!! लेग स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया| |
1 | 14.2 | 14.2: संजू सैमसन को ओबेड मैक्कॉय, ऑफ साइड की ओर गेंद को खेलकर सिंगल ले लिया| |
6 | 14.1 | 14.1: संजू सैमसन को ओबेड मैक्कॉय, छक्का!!! शानदार पुल शॉट यहाँ पर लगाते हुए बल्लेबाज़| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में पुल लगाया| बल्ले और गेंद का हुआ सही ताल मेल| बॉल गई सीधा सीमा रेखा के बाहर छह रनों के लिए| |
14 ओवर | रन : 132/3 | रन रेट : 9.43
0 | 13.7 | 13.6: ऋषभ पंत को जेसन होल्डर, कोई रन नहीं, पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके| |
1 | 13.6 | 13.5: संजू सैमसन को जेसन होल्डर, पॉइंट की ओर गेंद को कट किया एक रन के लिए| |
1 | 13.5 | 13.4: ऋषभ पंत को जेसन होल्डर, पुल शॉट लगाया और एक रन हासिल कर लिया| |
4 | 13.4 | 13.3: ऋषभ पंत को जेसन होल्डर, चौका!!! पंत के बल्ले से आती हुई पांचवीं बाउंड्री!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने स्क्वायर ड्राइव किया| गैप में गई गेंद सीधा समा रेखा के बाहर चार रनों के लिए| |
0 | 13.3 | 13.3: ऋषभ पंत को जेसन होल्डर, वाइड!!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया| |
0 | 13.2 | 13.2: संजू सैमसन को जेसन होल्डर, एलबीडबल्यू की हलकी से अपील, अम्पायर ने नकारा| लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को फ्लिक करने गए| बल्ले पर नहीं आई गेंद पैड्स को लगकर लेग साइड की ओर गई जहाँ से लेग बाई के रूप में एक रन मिल गया| |
1 | 13.1 | 13.1: ऋषभ पंत को जेसन होल्डर, ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई जड़ में गेंद| बल्लेबाज़ ने डीप पॉइंट की ओर शॉट खेलकर सिंगल ले लिया| |
13 ओवर | रन : 123/3 | रन रेट : 9.46
1 | 12.6 | 12.6: ऋषभ पंत को अकील हुसैन, बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया| |
1 | 12.5 | 12.5: संजू सैमसन को अकील हुसैन, पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया| |
1 | 12.4 | 12.4: ऋषभ पंत को अकील हुसैन, स्क्वायर लेग की ओर खेला गया पुल शॉट, एक रन मिला| |
4 | 12.3 | 12.3: ऋषभ पंत को अकील हुसैन, चौका!!! शानदार प्रयास बाउंड्री रोकने का डीप फाइन लेग बाउंड्री की ओर फील्डर ने किया लेकिन बॉल को सीमा रेखा के पार जाने से नहीं रोक पाए!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने फाइन लेग की ओर पुल शॉट लगाया| फील्डर भागकर आए और अपने बाँए ओर डाईव लगकर गेंद को रोकना चाहा| बॉल हाथ में लगकर सीमा रेखा के बाहर चली गई| अम्पायर ने चेक करने के बाद चार रन का इशारा किया| |
1 | 12.2 | 12.2: संजू सैमसन को अकील हुसैन, पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया| |
1 | 12.1 | 12.1: ऋषभ पंत को अकील हुसैन, हवा में गेंद लेकिन फील्डर तक एक टप्पा खाकर पहुँची!! विकेट लाइन पर डाली गई स्पिन गेंद| बल्लेबाज़ ने स्क्वायर लेग की ओर शॉट खेला| एक टप्पा खाकर गेंद फील्डर के हाथ में गई| एक रन मिला| |
12 ओवर | रन : 114/3 | रन रेट : 9.5
4 | 11.7 | 11.6: संजू सैमसन को अल्जारी जोसफ, चौका!!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!!! संजू के बल्ले से आती हुई पहली बाउंड्री!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर पुल शॉट लगाया| गैप में गई बॉल सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए| |
1 | 11.6 | 11.5: ऋषभ पंत को अल्जारी जोसफ, ऑफ़ स्टम्प की गेंद को डीप पॉइंट की तरफ पन्त ने खेला और एक रन हासिल कर लिया| कीपर थोमस की तरफ आई गेंद और जब वो उसे रोक रहे थे तो शायद बॉल जाकर उनके घुटने से टकराई| थोड़ा देर तक वो पिच पर ही बैठे रहे| |
1 | 11.5 | 11.4: संजू सैमसन को अल्जारी जोसफ, सिंगल के साथ संजू ने खोला अपना खाता| ऑफ़ स्टम्प की गेंद को एंगल बल्ले से खेलते हुए रन चुरा लिया| |
0 | 11.4 | 11.3: संजू सैमसन को अल्जारी जोसफ, क्रीज़ में रह कर गेंद को फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर सके| |
0 | 11.3 | 11.2: दीपक हूडा को अल्जारी जोसफ, आउट!! कैच आउट!! तीसरा झटका यहाँ पर भारतीय टीम को लगता हुआ!! अल्जारी जोसफ के हाथ लगी दूसरी विकेट| 47 रनों की साझेदारी का हुआ अंत| दीपक हूडा 21 रन बनाकर पवेलियन लौटे| गुड लेंथ पर डाली गई धीमी गति की गेंद टप्पा खाकर अतिरिक्त उछाल के साथ बल्लेबाज़ की ओर आई| दीपक उसे डिफेंड करने गए लेकिन गति और उछाल से चकमा खा गए| बल्ले के स्टिकर के पास लगकर गेंद कवर की ओर हवा में गई| ऐसा लगा कि पिच से फंसकर बल्ले पर लगी थी गेंद| फील्डर वहां मौजूद ब्रैंडन किंग जिन्होंने अपने आगे की ओर डाईव लगकर एक बेहतरीन कैच पकड़ा| बल्लेबाज़ कुछ देर पिच को ही देखते रहे| 108/3 भारत| |
0 | 11.2 | 11.2: दीपक हूडा को अल्जारी जोसफ, वाइड!!! लेग स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया| |
0 | 11.1 | 11.1: दीपक हूडा को अल्जारी जोसफ, लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को सामने की ओर खेला| गेंदबाज़ ने खुद ही बॉल को पकड़ा| |
11 ओवर | रन : 107/2 | रन रेट : 9.73
1 | 10.6 | 10.6: दीपक हूडा को ओबेड मैक्कॉय, ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने कवर की ओर खेला| एक रन मिल गया| |
1 | 10.5 | 10.5: ऋषभ पंत को ओबेड मैक्कॉय, फ्रंट फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिला| |
2 | 10.4 | 10.4: ऋषभ पंत को ओबेड मैक्कॉय, ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने स्क्वायर कट करते हुए दो रन हासिल किये| |
4 | 10.3 | 10.3: ऋषभ पंत को ओबेड मैक्कॉय, चौका!!! पैड्स लाइन पर डाली गई लो फुलटॉस गेंद पर पंत ने फाइन लेग की ओर शॉट खेला| बल्ले के बीच में लगकर बॉल गई फाइन लेग बाउंड्री के पार चार रनों के लिए| |
2 | 10.2 | 10.2: ऋषभ पंत को ओबेड मैक्कॉय, लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर पंत ने आगे आकर हलके हाथों से मिड ऑन की ओर पुश किया और तेज़ी से दो रन ले लिया| |
1 | 10.1 | 10.1: दीपक हूडा को ओबेड मैक्कॉय, पैड्स लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर फ्लिक करते हुए सिंगल ले लिया| |
10 ओवर | रन : 96/2 | रन रेट : 9.6
1 | 9.6 | 9.6: दीपक हूडा को जेसन होल्डर, सिंगल के साथ हुई एक महंगे ओवर की समाप्ति| बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर ब्लॉक किया| सिंगल का मौका बन गया| 96/2 भारत| |
4 | 9.5 | 9.5: दीपक हूडा को जेसन होल्डर, चौका! फुल टॉस बॉल का पूरा फायदा हूडा ने उठाया| अब तक शांत जा रहा ओवर अब बड़ा हो गया| क्रीज़ के अंदर रहकर गेंद का इंतज़ार किया| फ्लिक किया और मिड विकेट की दिशा से चार रन हासिल किया| |
1 | 9.4 | 9.4: ऋषभ पंत को जेसन होल्डर, बाउंड्री के बाद पन्त द्वारा सिंगल लिया गया| एक रन के लिए सामने की तरफ गेंद को ड्राइव किया गया| |
4 | 9.3 | 9.3: ऋषभ पंत को जेसन होल्डर, चौका! ये गेंद पॉइंट फील्डर को पार कर गई| कट शॉट का इस्तेमाल किया और गेंद को सीमा रेखा के पार पहुंचाया| |
1 | 9.2 | 9.2: दीपक हूडा को जेसन होल्डर, लगातार स्ट्राइक रोटेट करते हुए दोनों बल्लेबाज़| हलके हाथों से इस गेंद को लॉन्ग ऑन की तरफ टहलाया और एक रन हासिल कर लिया| |
1 | 9.1 | 9.1: ऋषभ पंत को जेसन होल्डर, धीमी गति से डाली गई यॉर्कर जिसे पन्त ने ऑफ़ साइड पर खेला और गैप से सिंगल हासिल किया| |
9 ओवर | रन : 84/2 | रन रेट : 9.33
1 | 8.6 | 8.6: ऋषभ पंत को डोमिनिक ड्रेक्स, एक रन के साथ हुई ओवर की समाप्ति| शरीर पर डाली गई बॉल कोप पन्त ने लेग साइड पर मोड़ा और रन हासिल किया| |
1 | 8.5 | 8.5: दीपक हूडा को डोमिनिक ड्रेक्स, एक और सिंगल!! बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया| |
1 | 8.4 | 8.4: ऋषभ पंत को डोमिनिक ड्रेक्स, सिंगल, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया| |
0 | 8.3 | 8.3: ऋषभ पंत को डोमिनिक ड्रेक्स, लेग स्टम्प के बाहर की गेंद को पुल लगाने गए थे पन्त लेकिन गति से चकमा खा गए| उनको ऐसा लगा कि ये वाइड हो जायेगी लेकिन अम्पायर इससे सहमत नहीं दिखे| |
3 | 8.2 | 8.2: दीपक हूडा को डोमिनिक ड्रेक्स, तीन रन ही मिल पायेगा यहाँ पर| शानदार शॉट| क्रीज़ का इस्तेमाल करते हुए बल्लेबाज़ ने इसे कवर्स की ओर पंच किया| तेज़ी से तीन रन पूरे किये| सीमा रेखा के पार जा रही थी ये गेंद जिसे फील्डर ने अपने पैरों से रोक दिया| |
1 | 8.1 | 8.1: ऋषभ पंत को डोमिनिक ड्रेक्स, सिंगल, पुल शॉट लगाया और एक रन हासिल कर लिया| |
8 ओवर | रन : 77/2 | रन रेट : 9.63
1 | 7.7 | 7.6: ऋषभ पंत को जेसन होल्डर, सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| पन्त ने बैक फुट से गेंद को कवर्स की तरफ पंच किया जहाँ से एक रन मिला| |
1 | 7.6 | 7.5: दीपक हूडा को जेसन होल्डर, इस बार पैड्स की गेंद को बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया| |
0 | 7.5 | 7.5: दीपक हूडा को जेसन होल्डर, वाइड!!! दिशाहीन गेंदबाजी, कुछ अलग करने के प्रयास में अपनी लय खो बैठे और लेग स्टम्प के काफी बाहर डाल बैठे गेंद, अम्पायर ने वाइड का इशारा किया, अगली गेंद पर लाइन पकड़नी होगी गेंदबाज़ को यहाँ पर| |
1 | 7.4 | 7.4: ऋषभ पंत को जेसन होल्डर, पंच किया ऑफ़ साइड पर गेंद को और पन्त ने गैप से सिंगल हासिल किया| |
0 | 7.3 | 7.3: दीपक हूडा को जेसन होल्डर, लेग बाई के रूप में आया सिंगल!!! ऑन साइड पर खेलने का प्रयास था लेकिन गेंद की लाइन से बीट हुए और पैड्स पर खा बैठे| गैप में गई गेंद जहाँ से सिंगल का मौका बन गया| |
4 | 7.2 | 7.2: दीपक हूडा को जेसन होल्डर, चौका!!! नज़ाकत भरा शॉट!!! सीधा मिड ऑफ़ के सर के ऊपर से उठाकर मारा लॉन्ग ऑफ़ बाउंड्री की तरफ| ओवरपिच गेंद थी जिसका पूरा फायदा उठाया हूडा ने यहाँ पर| गेंद कुछ टप्पों के बाद गई सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए| |
0 | 7.1 | 7.1: दीपक हूडा को जेसन होल्डर, पैड्स की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा लेकिन गैप नहीं मिल पाया| |
7 ओवर | रन : 68/2 | रन रेट : 9.71
1 | 6.6 | 6.6: दीपक हूडा को अकील हुसैन, सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए| 68/2 भारत| |
0 | 6.5 | 6.5: दीपक हूडा को अकील हुसैन, इस बार रूम बनाकर ऑफ़ साइड पर खेलना चाहते थे हूडा लेकिन किनारा लेकर थर्ड मैन की दिशा में गई गेंद| फील्डर वहां तैनात थे जिन्होंने बॉल को फील्ड करते हुए रन लेने से रोक दिया| |
1 | 6.4 | 6.4: ऋषभ पंत को अकील हुसैन, छोटी गेंद!!! स्क्वायर लेग की ओर खेला गया पुल शॉट, फील्डर के आगे से एक रन मिला| |
0 | 6.3 | 6.3: ऋषभ पंत को अकील हुसैन, कोई रन नहीं, क्रीज़ में रह कर गेंद को फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर सके| |
0 | 6.2 | 6.2: ऋषभ पंत को अकील हुसैन, हवा में थी गेंद लेकिन मिड विकेट फील्डर तक कैरी नहीं कर पाई| पैरों की गेंद को पन्त ने मिड विकेट की दिशा में खेला था| शायद बल्ले पर ठीक तरह से आई नहीं थी बॉल इस वजह से हवा में चली गई थी| भाग्यशाली रहे पन्त| |
1 | 6.1 | 6.1: दीपक हूडा को अकील हुसैन, एक आसान सा सिंगल यहाँ पर आता हुआ| ऊपर की बॉल, पुश किया गेंद को मिड ऑन की तरफ और सिंगल हासिल किया| |
6 ओवर | रन : 65/2 | रन रेट : 10.83
0 | 5.6 | 5.6: ऋषभ पंत को अल्जारी जोसफ, कोई रन नहीं, स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ| 65/2 भारत| |
4 | 5.5 | 5.5: ऋषभ पंत को अल्जारी जोसफ, चौका! बाउंड्री के साथ पन्त ने अपना खाता खोल लिया यहाँ पर| एक लाजवाब कवर ड्राइव!! गैप में गेंद को खेला| बॉल तेज़ी से सीधे कवर्स की ओर से सीमा रेखा के बाहर चली गई| |
0 | 5.4 | 5.4: ऋषभ पंत को अल्जारी जोसफ, लेग स्टंप पर डाली गई तेज़ गति की गेंद पर बल्लेबाज़ ने फ्लिक करने का मन बनाया| गेंद और बल्ले का कोई संपर्क नहीं हो सका और बॉल पैड्स को जा लगी| |
0 | 5.3 | 5.3: सूर्यकुमार यादव को अल्जारी जोसफ, आउट!! एलबीडबल्यू!! बल्लेबाज़ी टीम का रिव्यु भी बर्बाद हो गया!! स्काई तो गए ही गए और साथ में रिव्यु भी ले गए| अभी हम तारीफ कर रहे थे कि वो पैड्स की गेंद को अच्छा खेलते हैं और अभी उसी गेंद पर आउट हो गए| लगता है हमारी नज़र लग गई| गुड लेंथ से अंदर की तरफ आई थी गेंद, बल्लेबाज़ इसे लेग साइड पर मोड़ने गए| गति और स्विंग से बीट हुए और पैड्स पर जा लगी| बड़ी अपील के बाद अम्पायर ने उसे आउट करार दिया| बल्लेबाज़ ने रिव्यु लिया, रिप्ले में देखने पर पता चला कि गेंद लेग स्टम्प को हिट कर रही थी जिसकी वजह से फील्ड अम्पायर के फैसले को मान्यता दी गई| 61/2 भारत|| |
6 | 5.2 | 5.2: सूर्यकुमार यादव को अल्जारी जोसफ, छक्का! कलाइयों का शानदार इस्तेमाल और एक खूबसूरत शॉट छह रनों के लिए| पैड्स लाइन की गेंद पर स्काई अक्सर ऐसे ही खेला करते हैं यानी ये गेंदबाज़ की तरफ से एक बड़ी ग़लती हुई| बॉल को फाइन लेग की दिशा में खेला और एक लम्बा सिक्स हासिल किया| |
1 | 5.1 | 5.1: दीपक हूडा को अल्जारी जोसफ, धीमी गति की गेंद, गति परिवर्तन| शॉट थर्ड मैन की दिशा में हलके हाथ से खेलकर एक रन पूरा किया| बड़ा शॉर्ट खेलने का जोखिम नहीं उठाया इस गेंद पर, चालाकी भरी बल्लेबाज़ी| |
5 ओवर | रन : 54/1 | रन रेट : 10.8
1 | 4.6 | 4.6: दीपक हूडा को अकील हुसैन, सिंगल के साथ हूडा का खाता तो खुला साथ ही एक सफल ओवर की समाप्ति भी हुई जहाँ रोहित का एक बड़ा विकेट आया| इस गेंद को हलके हाथों से कवर्स की दिशा में खेला और रन भाग लिया| 5 के बाद 54/1 भारत| |
0 | 4.5 | 4.5: दीपक हूडा को अकील हुसैन, टर्न होती दिखी गेंद यहाँ पर| पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके हूडा| |
0 | 4.4 | 4.4: रोहित शर्मा को अकील हुसैन, आउट!! क्लीन बोल्ड!!! भारत को लगा पहला बड़ा झटका!!! कप्तान रोहित शर्मा 33 रन बनाकर पवेलियन लौटे| अकील हुसैन के हाथ लगी पहली विकेट| जिस विकेट की काफी देर से तलाश कर रहे थे मेज़बान टीम के कप्तान निकोलस पूरन वो उन्हें हासिल हो गई| इस ओवर से तो रन आ गए थे लेकिन फिर भी बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में हिट मैन ने अपना विकेट गंवाया| ऑफ स्टंप पर डाली गई फुल लेंथ की गेंद पर बल्लेबाज़ ने बड़ा शॉट लगाने का प्रयास किया| गेंदबाज़ ने पहले ही बल्लेबाज़ के मिजाज़ को जान लिया था जिसके कारण उन्होंने गेंद को धीमी गति से डाला| बल्लेबाज़ फ्लाइट से बीट हो गए और गेंद सीधा ऑफ स्टंप्स पर जा लगी| 53/1 भारत| |
6 | 4.3 | 4.3: रोहित शर्मा को अकील हुसैन, छक्का! ये एक ताक़त भरा स्लॉग है| हवा में ज़रूर थी गेंद मिड ऑन की ओर लेकिन सीमा रेखा के पार निकल गई छह रनों के लिए| |
0 | 4.2 | 4.2: रोहित शर्मा को अकील हुसैन, कोई रन नहीं, क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया| |
1 | 4.1 | 4.1: सूर्यकुमार यादव को अकील हुसैन, स्वीप शॉट खेलते हुए बल्लेबाज़ ने एक रन हासिल किया| |
4 ओवर | रन : 46/0 | रन रेट : 11.5
1 | 3.6 | 3.6: सूर्यकुमार यादव को अल्जारी जोसफ, क्रीज़ में रह कर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया| 4 ओवर के बाद 46 बिना किसी नुकसान के भारत| |
2 | 3.5 | 3.5: सूर्यकुमार यादव को अल्जारी जोसफ, लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर स्काई ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाया| फील्डर उसके पीछे भागे| इसी दौरान बल्लेबाजों ने तेज़ी से दो रन ले लिया| |
1 | 3.4 | 3.4: रोहित शर्मा को अल्जारी जोसफ, ओहो!! हवा में गेंद लेकिन गैप में जा गिरी बॉल!! बाल बाल बचे रोहित क्यों कि गेंद गेंद फील्डर के हाथ में भी जा सकती थी| लेग स्टंप पर डाली गई फुल लेंथ की गेंद| बल्लेबाज़ ने फ्लिक करने का मन बनाया| गेंद ने बल्ले का लीडिंग एज लिया और कवर की ओर नो मेंस लैंड में जा गिरी| इसी बीच बल्लेबाजों ने एक रन भागकर पूरा किया| |
1 | 3.3 | 3.3: सूर्यकुमार यादव को अल्जारी जोसफ, पैड्स लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने फ्लिक करते हुए एक रन लिया| |
1 | 3.2 | 3.2: रोहित शर्मा को अल्जारी जोसफ, ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने डीप पॉइंट की ओर खेलकर एक रन ले लिया| |
0 | 3.1 | 3.1: सूर्यकुमार यादव को अल्जारी जोसफ, लेग बाई के रूप में आया सिंगल!!! फ्लिक मारने गए थे लेकिन बीट हुए| पैड्स से लगकर लेग साइड पर गई गेंद, एक रन मिला| |
3 ओवर | रन : 40/0 | रन रेट : 13.33
6 | 2.7 | 2.6: रोहित शर्मा को ओबेड मैक्कॉय, छक्का! 25 रनों का एक महंगा ओवर हुआ समाप्त| इस ओवर में भारतीय टीम पूरी तरह से मुकाबले में ऊपर आती हुई दिखी है| अपिश ड्राइव शॉट कह सकते हैं इसे रोहित द्वारा| ये शॉट उनके क्लास का एक हिस्सा है| आगे की गेंद को कवर्स की तरफ काफी ज्यादा ऊपर हवा में खिला दिया| संपर्क इतना शानदार कि गेंद सीमा रेखा के बाहर जा गिरी छह रनों के लिए| |
1 | 2.6 | 2.5: सूर्यकुमार यादव को ओबेड मैक्कॉय, बड़े हिट के बाद एक सिंगल, बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया| |
4 | 2.5 | 2.4: सूर्यकुमार यादव को ओबेड मैक्कॉय, चौका! ये गेंद को पार कर गई| कट शॉट का इस्तेमाल किया और गेंद को सीमा रेखा के पार पहुंचाया| बाहर की गेंद पर स्काई अक्सर ऐसा शॉट लगा ही देते हैं| |
6 | 2.4 | 2.3: सूर्यकुमार यादव को ओबेड मैक्कॉय, छक्का!!! ओहोहो!!! ये शॉट काफ़ी खेलते हैं स्काई!! हेलिकॉप्टर फ्लिक!!! आगे डाली गई गेंद पर सूर्यकुमार यादव ने हेलिकॉप्टर शॉट का इस्तेमाल किया| गेंद और बल्ले का हुआ शानदार ताल मेल| बॉल गई सीधा दर्शकों के बीच, छह रनों के लिए| |
1 | 2.3 | 2.2: रोहित शर्मा को ओबेड मैक्कॉय, क्रीज़ में रह कर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया| |
6 | 2.2 | 2.1: रोहित शर्मा को ओबेड मैक्कॉय, छक्का!!! शॉर्टपिच गेंद नहीं छोड़ते हैं हिट मैन!! जिस गेंद का इंतज़ार कर रहे थे रोहित वहीँ उन्हें मिल भी गई और उसका फ़ायदा उठाते हुए उन्होंने बाउंड्री हासिल कर ली| पटकी हुई गेंद पर मिड विकेट की ओर शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद गई सीधा स्टैंड्स में छह रनों के लिए| |
0 | 2.1 | 2.1: रोहित शर्मा को ओबेड मैक्कॉय, वाइड!!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया| |
2 ओवर | रन : 15/0 | रन रेट : 7.5
0 | 1.6 | 1.6: सूर्यकुमार यादव को डोमिनिक ड्रेक्स, गुड लेंथ की बॉल पर बल्लेबाज़ ने ऑफ साइड की ओर पुश किया| रन नहीं मिल सका| |
1 | 1.5 | 1.5: रोहित शर्मा को डोमिनिक ड्रेक्स, पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया| |
4 | 1.4 | 1.4: रोहित शर्मा को डोमिनिक ड्रेक्स, चौका!!! रोहित के बल्ले से आती हुई दूसरी बाउंड्री!! आगे आकर बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से सामने की ओर शॉट लगाया| किसी भी फील्डर के पास मौका नहीं बन सका गेंद को रोकने का यहाँ पर| बॉल गई सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए| साथ ही साथ बाल बाल बचे स्काई भी यहाँ पर| ये शॉट सीधा उनके पास से निकला है, अगर सही समय पर झुकते नहीं तो गेंद सीधा उनके शरीर से जा टकराती| |
0 | 1.3 | 1.3: रोहित शर्मा को डोमिनिक ड्रेक्स, फुल लेंथ की गेंद पर रोहित ने डिफेंड करना सही समझा| |
1 | 1.2 | 1.2: सूर्यकुमार यादव को डोमिनिक ड्रेक्स, आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड ऑफ की ओर पुश करते हुए तेज़ी से एक रन ले लिया| |
0 | 1.1 | 1.1: सूर्यकुमार यादव को डोमिनिक ड्रेक्स, लेंथ में छोटी डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया| मिड ऑन फील्डर ने गेंद को फील्ड किया| |
1 ओवर | रन : 8/0 | रन रेट : 8
0 | 0.6 | 0.6: रोहित शर्मा को अकील हुसैन, छोटी लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया| गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया| |
4 | 0.5 | 0.5: रोहित शर्मा को अकील हुसैन, चौका!!! पहली बाउंड्री रोहित के बल्ले से आती हुई!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने जगह बनाकर पॉइंट फील्डर के बाँए ओर से कट शॉट लगाया| गैप में गई बॉल सीधा सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए| |
2 | 0.4 | 0.4: रोहित शर्मा को अकील हुसैन, ऊपर डाली गई गेंद पर रोहित ने एक्स्ट्रा कवर्स की ओर खेलकर तेज़ी से दो रन ले लिया| उनके बल्ले पर काफी अच्छी तरह से आ रही है गेंद, ये अच्छे संकेत हैं टीम इंडिया के लिए| |
1 | 0.3 | 0.3: सूर्यकुमार यादव को अकील हुसैन, स्काई ने भी सिंगल निकालकर अपना खाता खोल लिया यहाँ पर!!! पैड्स लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर फ्लिक किया| एक रन मिल गया| |
1 | 0.2 | 0.2: रोहित शर्मा को अकील हुसैन, सिंगल!! रोहित ने अपना खाता खोला!! आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर पुश करते हुए एक रन ले लिया| |
0 | 0.1 | 0.1: रोहित शर्मा को अकील हुसैन, डॉट बॉल!! इसी के साथ हुई मुकाबले की शुरुआत!! ऑफ स्टंप पर डाली गई स्पिन गेंद पर रोहित ने कवर की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं मिल सका| |