1 | 19.6 | सिंगल और सुपर ओवर हो गया!!! रन आउट!!! दिन का दूसरा सुपर ओवर!!! आज लगता है टी 20 क्रिकेट का नहीं सुपर ओवर का दिन था| लॉन्ग ऑन पर गेंद को खेला और दूसरे रन के लिए भागे| जॉर्डन नॉन स्ट्राइकर एंड पर काफी बड़ा चक्कर लगाकर भागे थे जिसकी वजह से क्रीज़ से काफी थोड़ा सा दूर रह गए| |
1 | 19.5 | सिंगल!! 1 गेंद 2 रन| एक और सुपर ओवर आता हुआ!!! ये वाइड हो सकती थी ओफ्द स्टम्प के बाहर लेकिन उसपर बल्ला अड़ा दिया| |
0 | 19.4 | वाइड हो सकती थी यहाँ पर लेकिन बार बार बच गए बोल्ड होंसे वहां पर| लेग स्टम्प की लाइन पर डाली गई थी गेंद बल्लेबाज़ ऑफ़ स्टम्प पर शफल कर बैठे थे| |
1 | 19.3 | लॉन्ग ऑन पर गेंद को खेला और एक रन से संतुष्ट हुए| 3 गेंद 3 रनों की दरकार| |
4 | 19.2 | ओह!! चौका!! फ्रेंच कट!! क्सिमत ने दिया पंजाब और बल्लेबाज़ का साथ| कीपर का प्रयास लेकिन पकड नहीं पाए गेंद को वहां पर| 4 गेंद 4 रन| क्या एक और सुपर ओवर होगा? |
1 | 19.1 | ओह!!! बेहतरीन फील्डिंग नाथन द्वारा शॉर्ट स्क्वायर लेग पर और एक चौका बचाया!! क्या यहाँ पर मैच बचाया!!! पंछी की तरह हवा में छलांग लगाकर गेंद को रोका लिया चौके जाने से वहां पर| 5 गेंद 8 रनों की दरकार| |
19 ओवर | रन : 168/5 | रन रेट : 8.84
0 | 18.6 | डॉट बॉल!! एक अहम डॉट बॉल!!! 6 गेंदों पर 9 रनों की दरकार| धीमी गति की गेंद से बल्लेबाज़ को चकमा दिया और बीट कराने में हुए कामयाब| एक और मुकाबला आखिरी ओवर तक चला गया है| |
2 | 18.5 | दो रन मिल गया| सामने की तरफ गेंद को खेला और भागकर तेज़ी से दूसरा रन भी पूरा कर लिया| |
4 | 18.4 | चौका!! 8 गेंद 11 रनों की दरकार| ख़राब गेंदबाजी नाथन द्वारा| लेग स्टम्प के बाहर डाली गेंद जिसपर बल्लेबाज़ ने बस बल्ला लगाया उर फाइन लेग की तरफ से बाउंड्री हासिल किया| |
1 | 18.3 | कैच ड्रॉप!!! 20 रनों पर चहर ने हूडा का फाइन लेग पर एक आसान सा कैच छोड़ा| ये कैच नहीं मैच हो सकता है| पैड्स लाइन की गेंद को हवा में मार दिया था और फील्डर से हुई एक बड़ी चूक| |
4 | 18.2 | गैप में गेंद और बहुमूल्य चार रन दीपक हूडा के बल्ले से| धीमी गति की गेंद का फायदा उठाया और थर्ड मैन पर गैप ढूंडा| 10 गेंद 16 रनों की दरकार| |
2 | 18.1 | लेंथ बॉल!! लॉन्ग ऑन की तरफ गेंद को मारा और दो रन भाग लिए| |
18 ओवर | रन : 155/5 | रन रेट : 8.61
0 | 17.6 | डॉट बॉल के साथ बुम्राह के एक बेहतरीन स्पेल और ओवर की हुई समाप्ति| जिस काम के लिए लाया गया था वो किया राहुल का विकेट हासिल करते हुए| 12 गेंद 22 रनों की दरकार| |
1 | 17.5 | मिड विकेट की दिशा में हूडा ने गेंद को खेला और एक रन हासिल किया| |
1 | 17.4 | लो फुल टॉस गेंद को सामने की तरफ खेला एक रन मिल गया| |
0 | 17.3 | बोल्ड!!!! क्लीन बोल्ड!!! यह विकेट नही मुंबई ने मैच अपने हाथ में लिया हैं| लाज़वाब गेंदबाज़ी यहाँ पर बुम्राह दवारा देखने को मिली| के एल राहुल 77 रनों बनाकर पवेलियन लौटे| जसप्रीत बुम्राह ने किया अपना तीसरा शिकार| यॉर्कर लाइन की गेंद ऑफ स्टंप पर डाली गई| राहुल बल्ले को जब तक नीचे लाते गेंद ऑफ स्टंप्स को जा लगी| 153/5 पंजाब| |
2 | 17.2 | आगे डाली हुई बॉल को कवर्स की दिशा में पुश करते हुए पहले रन पूरा किया| फील्डर ने गेंद उठाकर नॉन स्ट्राइकर एंड पर थ्रो किया| मिड विकेट की ओर गई गेंद| ओवर थ्रो में आया एक और रन| |
1 | 17.1 | लेग स्टंप पर डाली हुई फुल टॉस बॉल को मिड विकेट की दिशा में खेला 1 रन मिला| |
17 ओवर | रन : 150/4 | रन रेट : 8.82
1 | 16.6 | हलके हाथों से गेंद को थर्ड मैन की तरफ खेला और सिंगल हासिल किया| 18 गेंद 27 रनों की दरकार| मुकाबला एक और रोमांचक रुख लेता हुआ| |
0 | 16.5 | कट करने गए ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को लेकिन बीट हुए गति से वहां पर| |
1 | 16.4 | लेग साइड पर हलके हाथों से लेग साइड पर खेला और रन हासिल किया| |
4 | 16.3 | चौका!!! राहुल तो कहर बनाकर बरस रहे मुंबई के गेंदबाजों पर| बेहतरीन यॉर्कर को भी नहीं बक्श रहे| इस बार कवर्स बाउंड्री को अपना निशाना बनाया| |
2 | 16.2 | बेहतरीन फील्डिंग लॉन्ग ऑन बाउंड्री पर पोलार्ड द्वारा| गैप में मारकर दो रन हासिल किया| |
2 | 16.1 | पैड्स लाइन की गेंद को लेग साइड पर फ्लिक कर दिया और दो रन हासिल किया| |
16 ओवर | रन : 140/4 | रन रेट : 8.75
6 | 15.7 | छक्का!!!! लेंथ में छोटी डाली हुई बॉल को फाइन लेग की दिशा में पुल किया| गेंद गई सीधे स्टैंड में मिला सिक्स| पंजाब को जीत के लिए 24 गेंदों में 9.25 प्रति ओवर की दर से 37 रन चाहिए| |
1 | 15.6 | आगे डाली गई गेंद को मिड ऑफ की ओर पुश करते हुए सिंगल लिया| |
4 | 15.5 | बेहतरीन कट शॉर्ट!!! चौका मिलेगा!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद पर करारा कट किया| बाहें खोलने का मौका मिला और पूरा फायदा उठाया| गेंद फील्डर के बाईं ओर से तेज़ी से निकल गई| डीप कवर बाउंड्री के पार गोली की रफ़्तार से चार रन के लिए| |
0 | 15.4 | पॉइंट की दिशा में पुश किया रन का मौका नही बन पाया| |
0 | 15.3 | वाइड!!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद अम्पायर ने वाइड करार दिया| |
1 | 15.2 | मिड ऑफ की ओर पुश किया 1 रन आया| |
2 | 15.1 | लेग स्टंप पर डाली हुई गेंद को मिड विकेट की ओर पुल करते हुए 2 रन हासिल किया| |
15 ओवर | रन : 125/4 | रन रेट : 8.33
1 | 14.6 | पैड्स लाइन की गेंद को मिड विकेट की दिशा में फ्लिक करते हुए सिंगल लिया| पंजाब को जीत के लिए 30 गेंदों में 10.4 प्रति ओवर की दर से 52 रन चाहिए| |
1 | 14.5 | फुल लेंथ की गेंद को मिड ऑन की ओर पुश करते हुए 1 रन लिया| |
4 | 14.4 | चौका!!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को राहुल ने कवर्स की ओर पंच किया| गैप में गई बॉल मिला चार रन| |
0 | 14.3 | फुल टॉस बॉल को शॉट फाइन लेग की ओर स्वीप किया| बुम्राह वहां मौजूद रन नही आया| |
0 | 14.2 | आगे डाली हुई बॉल को कवर्स की दिशा खेला रन नही हुआ| |
2 | 14.1 | लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में पुश करते हए तेज़ी से 2 रन पूरा किया| |
14 ओवर | रन : 117/4 | रन रेट : 8.36
1 | 13.6 | कट करते हुए पॉइंट की दिशा से राहुल ने लिया सिंगल| अब सारा दारोमदार उनके ऊपर ही आ गया है| 36 गेंद 60 रनों की दरकार| |
1 | 13.5 | सिंगल हासिल करते हुए अपना खाता खोला| |
0 | 13.4 | बैकफुट से गेंद को डिफेंड किया, रन नहीं हुआ| |
0 | 13.3 | आउट!! कैच आउट!!! मैक्सवेल आउट हुए| ऑल इज नॉट वेल विद मैक्सवेल!!! मानो अपना विकेट फेंककर चले गए| फ्लाईटेड बॉल से चकमा खाए| सामने की तरफ मारने गए और गेंब्द बल्ले का बाहरी किनारा लेकर स्लिप में गई| रोहित शर्मा मौजूद वहां पर जिन्होंने पकड़ा एक बेहतरीन कैच| कमाल की कप्तानी, कमाल की गेंदबाजी| 5 गेंदों में 2 विकेट हासिल किया| 115/4 पंजाब| |
1 | 13.2 | ड्राइव किया कवर्स की तरफ गेंद को एक रन के लिए| |
6 | 13.1 | छक्का!! छोटी लेंथ की गेंद को मिड विकेट के ऊपर से मार दिया और ताक़तवर शॉट से छह रन हासिल किया| |
13 ओवर | रन : 108/3 | रन रेट : 8.31
0 | 12.6 | डॉट बॉल के साथ हुई एक सफल ओवर की समाप्ति| आगे डाली गई गेंद को सीधे बल्ले से डिफेंड कर दिया| |
0 | 12.5 | आउट!! कैच आउट!!!! जिस विकेट की दरकार थी मुंबई को वो बुम्राह दिलाते हुए| निकोलस पूरन 24 रन बनाकर पवेलियन लौटे| जसप्रीत बुम्राह ने किया अपना दूसरा शिकार| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को पूरन ने फाइन लेग की दिशा में पुल किया| बल्ले पर गेंद सही तरीके से नही आई| बल्ले के स्टीकर को लगती हुई बॉल फाइन लेग फील्डर नाथन कुल्टर नाइल के हाथ में गई| कोई ग़लती नही करते हुए नाइल ने किया कैच| 108/3 पंजाब| |
0 | 12.4 | छोटी लेंथ की गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया| गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया| |
0 | 12.3 | ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को पॉइंट की ओर पुश किया रन नही हुआ| |
1 | 12.2 | छोटी लेंथ की बॉल को मिड विकेट की ओर पुल किया| फील्डर के पास बॉल एक टप्पा खाकर गई 1 रन आया| |
2 | 12.1 | लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को कवर्स की ओर पुल करते हुए 2 रन लिया| |
12 ओवर | रन : 105/2 | रन रेट : 8.75
0 | 11.6 | डॉट बॉल के साथ हुई एक सस्ते ओवर की समाप्ति| महज़ 3 रन इस ओवर से आये| रिवर्स स्वीप का प्रयास लेकिन चूक गए पूरन| 48 गेंद 72 रनों की दरकार| |
1 | 11.5 | बैकफुट से गेंद को लॉन्ग ऑन की तरफ खेला राहुल ने और सिंगल बटोरा| |
0 | 11.4 | लेग स्पिन!! बल्लेबाज़ ने उसे लीव कर दिया| |
1 | 11.3 | गुगली पूरन के लिए जिसे कट किया पॉइंट की तरफ एक रन के लिए| |
1 | 11.2 | सीधे बल्ले से गेंद को खेला और एक रन हासिल किया| |
0 | 11.1 | लेग ब्रेक!!! कट करने गए लेकिन बीट हुए राहुल| |
11 ओवर | रन : 102/2 | रन रेट : 9.27
6 | 10.6 | छक्का!!! इसी के साथ पंजाब ले 100 रन पूरा हुआ| करारा पुल शॉर्ट| शॉटपिच डाली गई गेंद| फुट से पुल किया गेंद और बल्ले का शानदार संपर्क हुआ| बीच बल्ले से लगकर गेंद फाइन लेग के ऊपर से बाउंड्री के पार गई मिला सिक्स| |
4 | 10.5 | फुल लेंथ की गेंद को कवर्स की दिशा में ज़ोर से खेला| गैप में गई बॉल सीधे सीमा रेखा के बाहर में चार रन| |
2 | 10.4 | ऑफ स्टंप पर डाली हुई बॉल को कवर्स की ओर पुश करते हुए तेज़ी से 2 रन ले लिया| |
1 | 10.3 | लेंथ में छोटी डाली हुई बॉल को मिड ऑन की ओर पुश करते हुए 1 रन आया| |
2 | 10.2 | पैड्स लाइन की गेंद को मिड विकेट की दिशा में फ्लिक करते हुए 2 रन लिया| |
0 | 10.1 | आगे डाली गई गेंद को राहुल ने डिफेंड कर दिया| गेंदबाज़ ने बॉल को खुद ही फील्ड किया| |
10 ओवर | रन : 87/2 | रन रेट : 8.7
4 | 9.6 | चौके के साथ हुई ओवर की समाप्ति| लेग साइड पर गेंद को फ्लिक किया| गैप में मारा और बड़ी आसानी से चौका हासिल किया| |
6 | 9.5 | छक्का!! पूरन ने भी अपने हाथ खोल दिए हैं| आगे डाली गई गेंद को सामने की तरफ उठाकर मारा| बेहतरीन संपर्क गेंद और बल्ले के बीच और छह रन मिला| |
0 | 9.4 | विकेट लाइन की गेंद को डिफेंड करते हुए सम्मान दिया| |
1 | 9.3 | पैड्स लाइन की गेंद को फ्लिक करते हुए रन हासिल किया| |
1 | 9.2 | लेग ब्रेक!!! ऑन साइड पर गेंद को खेला और एक रन हासिल किया| |
0 | 9.1 | आउट!!!! कैच आउट!!!! बड़ी मछली जाल में आई यहाँ पर मुंबई के लिए| क्रिस गेल 24 रन बनाकर पवेलियन लौटे| राहुल चहर ने किया अपना पहला शिकार| ऑफ स्टंप पर पटकी हुई गेंद को गेल लॉन्ग ऑफ के ऊपर से खेलने गए| बल्ले पर गेंद सही तरह से नही आई| लॉन्ग ऑफ की दिशा में बॉल हवा में गई| फील्डर वहां पर मौजूद ट्रेंट बोल्ट ने किया आसान सा कैच| 75/2 पंजाब| |
9 ओवर | रन : 75/2 | रन रेट : 8.33
0 | 8.6 | डॉट बल के साथ हुई एक सस्ते ओवर की समाप्ति| आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया| |
1 | 8.5 | गेल से दूर डाली गई गेंद| रीच करते हुए पॉइंट की दिशा से सिंगल हासिल किया| |
1 | 8.4 | मिड विकेट की दिशा में गेंद को खेला और शान्ति से सिंगल हासिल किया| |
0 | 8.3 | ऑफ़ स्टम्प के बाहर धीमी गति की गेंद| कट करने गए लेकिन सही संपर्क नहीं हुआ| |
1 | 8.2 | इस बार सिंगल मिल पायेगा क्योंकि पैड्स पर डाली गई थी गेंद जिसे गेल ने स्क्वायर लेग की दिशा में खेला| |
1 | 8.1 | पैड्स लाइन की गेंद को ऑन साइड पर खेला और रन हासिल किया| |
8 ओवर | रन : 71/1 | रन रेट : 8.88
0 | 7.6 | डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| 9 रन इस ओवर से आये| 8 के बाद 71/1 पंजाब| 72 गेंद 106 रनों की दरकार| |
4 | 7.5 | चौका!! स्लॉग स्वीप लगाकर गेल ने मिड विकेट की दिशा में गेंद को खेला और बड़ी आसानी से चार रन हासिल कर लिया| |
2 | 7.4 | बड़ा शॉट!! हवा में गई गेंद लेकिन कवर्स की दिशा में नो मेंस लैंड में जा गिरी| गुगली पर बल्ला चला दिया था| |
2 | 7.3 | स्वीप किया फाइन लेग कीओ तरफ गेंद को और दो रन हासिल किया| |
0 | 7.2 | आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया| |
1 | 7.1 | बैकफुट से गेंद ओ पंच किया एक रन के लिए| |
7 ओवर | रन : 62/1 | रन रेट : 8.86
0 | 6.8 | प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को पुल करने का प्रयास| बल्ले पर नही आई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई| रन नही मिला| |
6 | 6.7 | छक्का!!!! आगे डाली हुई बॉल को लॉन्ग ऑन की दिशा में खेला| गेंद गई सीधे स्टैंड में मिला सिक्स| |
0 | 6.6 | वाइड!!! ऑफ स्टंप के बाहर की बॉल को अम्पायर ने वाइड दिया| |
1 | 6.5 | आगे डाली गई गेंद को सामने की दिशा में पंच करते हुए तेज़ी से 1 रन लिया| |
1 | 6.4 | लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को लॉन्ग ऑफ की ओर पुल करते हुए 1 रन लिया| |
0 | 6.3 | वाइड!!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया| |
0 | 6.2 | गुड लेंथ पर डाली हुई धीमी गति की गेंद को सीधे बल्ले से गेल ने डिफेंड कर दिया| |
1 | 6.1 | विकेट लाइन की गेंद को मिड विकेट की दिशा में फ्लिक करते हुए सिंगल निकला| |
6 ओवर | रन : 51/1 | रन रेट : 8.5
1 | 5.6 | पॉइंट की दिशा में कट करते हुए सिंगल लिया| |
4 | 5.5 | चौका!!! छोटी लेंथ की गेंद को मिड विकेट की दिशा में पुल कर दिया मिला चार रन| |
0 | 5.4 | गुड लेंथ की गेंद को कवर्स की ओर पुश किया| फील्डर के हाथ में गई गेंद रन नही हुआ| |
6 | 5.3 | छक्का!!! लेंथ में छोटी डाली हुई बॉल को मिड विकेट की दिशा में पुल किया| बल्ले और गेंद का हुआ शानदार सम्पर्क बॉल गई स्टैंड में मिला सिक्स| |
0 | 5.2 | विकेट लाइन की गेंद को कवर्स की तरफ पुश किया| रन नही मिला| |
0 | 5.1 | लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को मिड ऑफ की ओर पुल करते हुए रन नही हुआ| |
5 ओवर | रन : 40/1 | रन रेट : 8
0 | 4.6 | अच्छी वापसी नाथन द्वारा| शरीर पर डाली गई गेंद को लेग साइड पर खेला| रन का मौका नहीं बन पाया| |
0 | 4.5 | शॉटपिच गेंद के साथ बल्लेबाज़ को चौंकाया, पूरी तरह से गेंद की लाइन को देखते हुए डक कर दिया, सही सोच गेंदबाज़ द्वारा| |
0 | 4.4 | अच्छी वापसी नाथन द्वारा| बैक ऑफ़ लेंथ बॉल से बल्लेबाज़ को डिफेंड करने पर मजबूर किया| |
6 | 4.3 | छक्का!!! ये चला गेल का बल्ला!!! 6 नहीं 12 रन देने चाहिए इसके लिए| लेंथ बॉल को आगे आकर सामने की तरफ मारा और एग्न्द सीधा स्टैंड्स में जाकर गिरी| |
0 | 4.2 | आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया| |
0 | 4.1 | ऑफ़ स्टम्प की लाइन के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने देखा और लीव करना सही समझा| |
4 ओवर | रन : 34/1 | रन रेट : 8.5
1 | 3.6 | पैड्स लाइन की गेंद को मिड ऑन की दिशा में पुल करते हुए सिंगल लिया| |
0 | 3.5 | लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को पॉइंट की ओर खेलने गए| बल्ले और गेंद का कोई ताल मेल नही| बॉल कीपर के दस्तानो में गई| |
0 | 3.4 | प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को डिफेंड करने का प्रयास| बल्ले पर नही आई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई| रन नही मिला| |
0 | 3.3 | बोल्ड!!!! क्लीन बोल्ड!!! जसप्रीत बुम्राह ने दिलाया ब्रैक थ्रू!!!! मयंक अगरवाल 11 रन बनाकर पवेलियन लौटे| जसप्रीत बुम्राह ने अपने पहले ही ओवर में किया शिकार| गुड लेंथ पर डाली गई गेंद| इनस्विंग होती हुई अन्दर की ओर आई| मयंक बॉल ओ डिफेंड करने गए| बल्ले का अंदरूनी किनारा लेती हुई बॉल पैड्स को लगी और फिर लेग स्टंप्स के बेल्स को लगती हुई कीपर की ओर गई| पंजाब को लगा पहला झटका| 33/1 पंजाब को जीत के लिए 99 गेंदों में 8.72 प्रति ओवर की दर से 144 रन चाहिए| |
0 | 3.2 | विकेट लाइन की गेंद को मिड ऑफ की ओर पुश किया रन नही बन पाया| |
0 | 3.1 | आगे डाली गई गेंद को मिड ऑन की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद रन नही आया| |
3 ओवर | रन : 33/0 | रन रेट : 11
4 | 2.7 | चौका!!! अच्छी गेंदों पर क़दर करते हैं और खराब गेंदों पर ग़दर करते हैं, ऐसा है राहुल का क्लास!!! ऊपर डाली गई गेंद को कवर्स की दिशा में ड्राइव करते हुए लॉन्ग ऑफ़ बाउंड्री पर चार रन हासिल किया| 3 के बाद 33/0 पंजाब| |
0 | 2.6 | वाइड!! शॉटपिच गेंद के साथ बल्लेबाज़ को चौंकाया| पूरी तरह से गेंद की लाइन को देखते हुए डक कर दिया, सही सोच गेंदबाज़ द्वारा| |
6 | 2.5 | सिक्स!!! ओहोहोहो!!! बेहतरीन कवर ड्राइव| हवा में थी लेकिन गैप में गई, करारा छह कह सकते हैं| शानदार फॉर्म में नज़र आते हुए राहुल| किसी भी फील्डर के पास कोई मौका नहीं गेंद को रोकने का| बाउंड्री के ठीक बाहर जाकर गिरी गेंद| |
0 | 2.4 | पैड्स लाइन की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा ज़रूर लेकिन गैप नहीं मिला| |
4 | 2.3 | चौका!!! करारा पुल शॉर्ट, पटकी गई गेंद को बैकफुट से पुल किया| शानदार संपर्क हुआ और बीच बल्ले से लगकर गेंद स्क्वायर लेग बाउंड्री की ओर गई चार रनों के लिए| |
4 | 2.2 | मिडफील्ड!!! मिल गया चौका!! कवर्स पर चहर से हुई एक बड़ी चूक| बदन से गेंद को रोकना चाहा लेकिन तेज़ शॉट के कारण गेंद उनके शरीर से लगती हुई सीमा रेखा के पार निकल गई| |
1 | 2.1 | पैड्स लाइन की गेंद को ऑन साइड पर खेला और रन हासिल किया| |
2 ओवर | रन : 13/0 | रन रेट : 6.5
0 | 1.6 | ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को मिड ऑन की तरफ खेला| फील्डर के हाथ में गई बॉल| रन नही हासिल हुआ| |
1 | 1.5 | मिड विकेट की दिशा में पुश करते हुए 1 रन लिया| |
2 | 1.4 | विकेट लाइन की गेंद को मिड ऑन की ओर पुश किया| हवा में गई बॉल| मिड ऑन की दिशा में गई गेंद| सूर्यकुमार ने अपने बाई ओर डाईव लगाकर कैच को पकड़ना चाहा| गेंद हाथ को लगती हुई ज़मीन में जा गिरी| 2 रन लेने में हए काम बल्लेबाज़| |
1 | 1.3 | पॉइंट की दिशा में कट करते हुए सिंगल लिया| |
0 | 1.2 | पैड्स लाइन की गेंद को मिड विकेट की दिशा में गई| फील्डर वहां मौजूद रन नही आया| |
0 | 1.1 | ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को मिड ऑफ की ओर पुश किया| रन का मौका नही बन पाया| |
1 ओवर | रन : 9/0 | रन रेट : 9
2 | 0.6 | छोटी लेंथ की गेंद| पुल किया स्क्वायर लेग की तारा फील्डर हार्दिक गेंद की ओर आये लेकिन दूर रह गए| दो रन मिल गए| पहले ओवर की समाप्ति के बाद आये 9 रन| |
1 | 0.5 | गुड लेंथ की गेंद को ऑफ़ साइड पर पंच करते हुए रन हासिल किया| |
1 | 0.4 | छोटी लेंथ की गेंद को पुल किया लेग साइड पर एक रन के लिए| |
0 | 0.3 | कैच की बड़ी अपील बोल्ट द्वारा!!! अम्पायर सहमत नहीं| टीम ने काफी देर सोचा लेकिन समय सीमा समाप्त हो गई और रिव्यु नहीं लिया| ओहोहो!!! रिप्ले में देखने को पता चला कि बाहरी किनारा लगा हुआ था| मुंबई के कप्तान से एक और बड़ी चूक हो गई यहाँ पर| अब देखना है कि ये कितना महंगा पड़ेगा| |
4 | 0.2 | चौका!! इस रन चेज़ की पहली बाउंड्री!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर जगह दी जिसके फायदा उठाते हुए पॉइंट के ऊपर से मार दिया और चार रन हासिल किया| |
1 | 0.1 | इनस्विंगर!! पड़ने के बाद अंदर की तरफ आई जिसे राहुल ने फाइन लेग की तरफ मोड़ा और रन हासिल किया| |