SRH vs RCB Highlights: सनराइजर्स हैदराबाद घर में हुई फेल, आरसीबी ने 35 रनों से चखा जीत का स्वाद
SRH vs RCB Live Score: आईपीएल 2024 के 41वें मैच में आज मेजबान सनराइजर्स हैदराबाद को हार का सामना करना पड़ा है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू की टीम ने इस एकतरफा मुकाबले में एसआरएच को 35 रनों से करारी शिकस्त दे दी है।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Sunrisers Hyderabad vs Royal Challengers Bengaluru Live Score Update: आईपीएल 2024 के 41वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की टीम ने मेजबान सनराइजर्स हैदराबाद को 35 रनों से हरा दिया है। आरसीबी की तरफ से मिले 207 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए हैदराबाद की टीम पारी की शुरुआत से नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही और अंत में 20 ओवर में 171-8 रनों का स्कोर ही बना सकी और मैच को हार बैठी।
बेंगलुरू की तरफ से फिरकी गेंदबाज करण शर्मा, श्वप्निल सिंह और पेसर कैमरून ग्रीन ने दो-दो विकेट हासिल अपनी टीम जीत की नींव रखी।
दूसरी ओर सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से शहबाज अहमद 40 (37) के अलावा और कोई बल्लेबाज कुछ खास कमाल नहीं दिखा सका। इस जीत के साथ ही आरसीबी की टीम ने इस सीजन अपनी उम्मीदों को बरकरार रखा है। जबकि हैदराबाद के लिए आईपीएल 2024 में ये तीसरी हार है।
आईपीएल 2024 के 41वें मैच में आरसीबी की तरफ से मिले 207 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 20 ओवर में 171-8 का स्कोर कर के 35 रनों से मुकाबले को हार बैठी है। बता दें कि ये आरसीबी की इस सीजन की दूसरी जीत है।
बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद की टीम इस मुकाबले में काफी पीछे रह गई और अब हार की कगार पर खड़ी है। आरसीबी के खिलाफ जीत के लिए एसआरएच को जीत के लिए 1 ओवर में 44 रनों की जरूरत है, जोकि नामुमकिन है।
सनराइजर्स हैदराबाद के 8वें विकेट के रूप में भुवनेश्वर कुमार आउट हो गए हैं। आरसीबी के पेसर कैमरून ग्रीन को इस मैच की दूसरी विकेट मिल गई है।
सनराइजर्स हैदराबाद की पारी के 15 ओवर का खेल समाप्त हो गया है और टीम का स्कोर 132-7 हो गया है। ऐसे में अब मुकाबले जीतने के लिए हैदराबाद अभी मुश्किल में दिख रही है।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के पेसर कैमरून ग्रीन ने सनराइजर्स हैदराबाद को सातवां झटका दे दिया है और 31 रन बनाकार पैट कमिंस कैच आउट हो गए हैं।
अपनी टीम को हार से बचाने के लिए सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने मोर्चा संभाल लिया और तीन छक्कों की मदद से 10 बॉल 29 रन बना लिए हैं।
आरसीबी के फिरकी गेंदबाज करण शर्मा ने घातक गेंदबाजी करते हुए हैदराबाद के बल्लेबाज अब्दुल समद को पवेलियन भेज दिया। समद करण का दूसरा शिकार बने हैं।
Karn Sharma joins the party 🥳#SRH 85/5 after 9 overs
— IndianPremierLeague (@IPL) April 25, 2024
Follow the Match ▶️ https://t.co/2EpEyR3PF2#TATAIPL | #SRHvRCB pic.twitter.com/TMoLmXgYIX
सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के 5 विकेट जल्दी गिर चुके हैं। अब क्रीज पर शहबाज अहमद और अब्दुल समद टिके हुए हैं। टीम का स्कोर अब 9 ओवर में 85-5 हो गया है।
What. It. Means. 🥹#PlayBold #ನಮ್ಮRCB #IPL2024 #SRHvRCB pic.twitter.com/D6eJnX2R0Q
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) April 25, 2024
सनराइजर्स हैदराबाद के लगातार विकेट गिरने का सिलसिला जारी है। नीतिश रेड्डी भी 13 रन बनाकर आरसीबी के स्पिनर कर्ण शर्मा के पहले शिकार बने हैं।
4 विकेट जल्दी खोने के बाद अब सनराइजर्स हैदराबाद की टीम रिकवरी पर है और टीम का स्कोर 7 ओवर में 68-4 हो गया है।
सनराइजर्स हैदराबाद की पारी इस समय संकट में हैं। टीम के इनफॉर्म बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन भी 7 के निजी स्कोर पर स्वप्निल ने आउट कर दिया है। 5 ओवर में अब एसआरएच का स्कोर 56-4 हो गया है।
Good start with the bat ✅
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) April 25, 2024
Good start with the ball ✅
SRH: 11/1, after 2 overs 🙌#PlayBold #ನಮ್ಮRCB #IPL2024 #SRHvRCB pic.twitter.com/u9dztZrgvf
बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत बेहद खराब हुई है। अभिषेक और ट्रैविस के बाद अब एडन मारक्रम आरसीबी के फिरकी गेंदबाज स्वप्निल सिंह का शिकार बने हैं। एसआरएच का स्कोर अब 41-3 है।
सनराइजर्स हैदराबाद के ओपनर शर्मा और ट्रेविश हैड दोनों पवेलियन लौट गए हैं। यश दयाल ने अभिषेक को आउट कर आरसीबी को दूसरी सफलता दिलाई है।
अभिषेक शर्मा ने विल जैक्स के दूसरे ओवर में दो सिक्स और एक चौका जड़ा। इस ओवर में कुल 20 रन बने। अभिषेक 11 गेंद पर 27 रन बनाकर खेल रहे हैं। मार्करम उनका साथ दे रहे हैं।
3 ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर- 31/1
सनराइजर्स हैदराबाद को पहले ही ओवर में बड़ा झटका लगा। विल जैक्स ने ट्रेविस हेड को पवेलियन की राह दिखाई। ट्रेविस हेड 1 रन बनाकर आउट हुए।
पारी के अंतिम ओवर में स्वप्निल सिंह 12 (6) और कैमरून ग्रीन 37 (20) की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की टीम ने 206-7 का स्कोर बना लिया है। ऐसे में अब सनराइजर्स हैदराबाद को जीत के लिए 20 ओवर में 207 रनों की दरकार है।
Cameron Green finding gaps with ease 😎 @RCBTweets nearing a big total 👌👌
— IndianPremierLeague (@IPL) April 25, 2024
Watch the match LIVE on @JioCinema and @StarSportsIndia 💻📱#TATAIPL | #SRHvRCB pic.twitter.com/ACBhCnwQ6v
193 के स्कोर पर आरसीबी की टीम का छठा विकेट गिर गया है। दिनेश कार्तिक 11 रन बनाकर हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस का शिकार बने हैं।
पांच विकेट गिरने के बाद भी आरसीबी की टीम एक मजबूत टारगेट की तरफ आगे बढ़ रही है। 18 ओवर में टीम का स्कोर 179-5 हो गया है।
सनराइजर्स हैदराबाद के पेसर जयदेव उनादकट ने आईपीएल करियर के 100वें मुकाबले में घातक गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट हासिल कर लिये हैं। आरसीबी के महिपाल लोमरोर उनकी तीसरी सफलता बने हैं। आरसीबी का स्कोर 161-5 हो गया है।
That feeling when you get the danger man out 🙌#PlayWithFire #SRHvRCB pic.twitter.com/fmYmYEuJDq
— SunRisers Hyderabad (@SunRisers) April 25, 2024
51 (43) रनों की पारी खेलने के बाद विराट कोहली पवेलियन लौट गए हैं। 140 के स्कोर पर जयदेव ने आरसीबी चौथा झटका दिया है। मैच में ये उनकी दूसरी सफलता है।
शानदार फॉर्म को जारी रखते हुए विराट कोहली ने 37 बॉल में अपने आईपीएल करियर का 53वां अर्धशतक पूरा कर लिया है।
Playing the situation and perfectly anchoring another brilliant innings.
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) April 25, 2024
Fifty #53 for Virat in the IPL 🫡#PlayBold #ನಮ್ಮRCB #IPL2024 #SRHvRCB pic.twitter.com/GHVN9gdFNX
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की टीम के लिए दूसरी सबसे तेज फिफ्टी जड़ते हुए रजत पाटीदार ने शानदार खेल दिखाया है। 20 बॉल में 2 चौके और 5 छक्कों की मदद से उन्होंने 50 रनों की तूफानी पारी खेली। आईपीएल का 100वां मैच खेल रहे हैदराबाद के पेसर जयदेव उनादकट ने उन्हें आउट किया है।
Rajat Patidars impressive 5️⃣0️⃣ comes to an end
— IndianPremierLeague (@IPL) April 25, 2024
Jaydev Unadkat with the wicket 👌
Follow the Match ▶️ https://t.co/2EpEyR3PF2#TATAIPL | #SRHvRCB pic.twitter.com/xjntxkuuAS
रजत पाटीदार के लगातार 4 छक्कों की मदद से आरसीबी का स्कोर 11वें ओवर में 121 रनों के पार पहुंच गया है।
6️⃣ 6️⃣ 6️⃣ 6️⃣
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) April 25, 2024
RAJAT is unleashing fury! 🔥#PlayBold #ನಮ್ಮRCB #IPL2024 #SRHvRCB
कप्तान फेफ डुप्लेसिस और विल जैक्स के आउट होने के बाद विराट कोहली और रजत पाटीदार की जोड़ी ने आरसीबी की पारी को संभाल लिया है और 9 ओवर में टीम का स्कोर 84-2 हो गया है।
Lofted with perfection and style! 😎@RCBTweets move to 61/1 after 6 overs
— IndianPremierLeague (@IPL) April 25, 2024
Watch the match LIVE on @JioCinema and @StarSportsIndia 💻📱#TATAIPL | #SRHvRCB | @imVkohli pic.twitter.com/WdVkWT99yz
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को दूसरा झटक लग गया है। विल जैक्स 6 रन बनाकर मयंक मार्केंडय की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए हैं।
विराट कोहली के शानदार खेल के दम पर आरसीबी ने पावरप्ले में धमाकेदार खेल दिखाया है। ऐसे में अब उनकी टीम का स्कोर 6 ओवर के बाद 62-1 हो गया है।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की टीम को अच्छी शुरुआत मिल गई है और पहले 5 ओवर में ही टीम ने 50 रनों का आंकड़ा भी पार कर लिया है। फिलहाल टीम का स्कोर 51-1 है।
अच्छी शुरुआत के बाद आरसीबी की टीम को कप्तान फेफ डुप्लेसिस 25 (12) के रूप में पहला झटका लग गया है। सनराइजर्स हैदराबाद के पेसर टी नटराजन ने पहला विकेट लिया है।
पहले 3 ओवर में ही आरसीबी ने एसआरएच पर हल्ला बोल दिया है और बिना किसी नुकसान के 43 रन का स्कोर बना लिया है। हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस के पहले ओवर में कोहली और डुप्लेसिस ने मिलकर 19 रन ठोंक डाले हैं।
The @RCBTweets openers are off to a perfect start against #SRH! 👌👌
— IndianPremierLeague (@IPL) April 25, 2024
They move to 43/0 after 3 overs
Follow the Match ▶️ https://t.co/2EpEyR3hPu#TATAIPL | #SRHvRCB pic.twitter.com/PARDMIOeu2
आरसीबी को कोहली और डुप्लेसिस ने तेज शुरुआत दिलाई और 2 ओवर में टीम ने 24 रन ठोंक डाली है।
आरसीबी की पारी के पहले ओवर में विराट कोहली ने हाथ खोले हैं और सनराइजर्स हैदराबाद स्पिनर अभिषेक शर्मा पर एक चौका भी जड़ा है। टीम स्कोर अब 1 ओवर के बाद 10-0 है।
टॉस जीतकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की पारी की शुरुआत हो गई है। विराट कोहली और फेफ डुप्लेसिस की जोड़ी मैदान पर उतर गई है।
फाफ डू प्लेसिस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। आरसीबी की टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के पूर्व कप्तान और मैन इन फॉर्म विराट कोहली पर आज के मुकाबले में हर किसी की नजरें टिकी रहेंगी। अब तक 8 मैचों में कोहली 379 रन बना चुके हैं और औरेंज कैप उनके पास है। ऐसे में हैदराबाद के सामने अपनी टीम को जीत दिलाने का दारोमदार कोहली के कंधों पर ही रहेगा।
आरसीबी और एसआरएच के बीच मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल मैदान पर थोड़ी ही देर में शुरू होने वाला है। इस ग्राउंड की पिच रिपोर्ट के बारे में चर्चा की जाए तो ये बल्लेबाजी के लिए कारगर मानी जा रही है और आज फिर से रनों की बारिश देखने को मिल सकती है।
