1 | 19.7 | आउट रन आउट!! दुसरे रन के प्रयास में रन आउट हुए कार्तिक| 164 रन बोर्ड पर लगा पायी कोलकाता की टीम| छोटी लेंथ की गेंद को पुल मारते हुए मिड विकेट से दूसरा रन चुराने के प्रयास किया लेकिन क्रीज़ से शॉर्ट रह गए| कीपर ने एक बेहतरीन गैदर किया गेंद को और थ्रो करते हुए रन आउट किया| |
0 | 19.6 | अच्छी गेंद!!! एक अहम् डॉट बॉल!!! फुल आउट साइड ऑफ़ जिसे ड्राइव करने गए कार्तिक लेकिन बीट हुए| |
0 | 19.5 | वाइड!!! लेग स्टम्प के बाहर धीमी गति से डाली गई गेंद| अम्पायर ने उसे वाइड करार दिया| |
1 | 19.4 | फुल लेंथ की गेंद को कवर्स की दिशा में मारा| सीधा फील्डर की तरफ गई गेंद जहाँ से एक रन मिल गया| |
0 | 19.3 | लेग साइड पर हीव करने गए लेकिन पैड्स पर खा बैठे| फाइन लेग की तरफ गई गेंद और एक रन हासिल किया| |
4 | 19.2 | चौका!!! छोटी लेंथ की गेंद पर अपर कट लगाया और थर्ड मैन पर कोई फील्डर नहीं जिसकी वजह से चौका मिल गया| खराब गेंदबाजी फील्ड पोज़ीशन के अनुसार| |
1 | 19.1 | लॉन्ग ऑफ़ की दिशा में गेंद को खेला और एक रन हासिल किया| |
19 ओवर | रन : 155/5 | रन रेट : 8.16
0 | 18.8 | गुड बॉल यार वैरी गुड बॉल!!! क्या कमाल की गेंदबाजी देखने को मिली इस युवा अर्शदीप द्वारा| ऐसा लगा ही नहीं कि ये एक नया गेंदबाज़ है और अपना दूसरा ही मुकाबला खेल रहा| ऐसी परिस्थिति में इतना बेहतरीन ओवर निकलाना काबिले तारीफ है| |
0 | 18.7 | रचनात्मक शॉट मारने का प्रयास लेकिन चूक गए कार्तिक| गेंदबाज़ ने अपना टप्पा पकड़ा हुआ है जो कि अच्छी बात है| |
1 | 18.6 | इस बार सिंगल मिल पायेगा क्योंकि पैड्स पर डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने स्क्वायर लेग की दिशा में खेला| |
2 | 18.5 | कोण बदलकर जड़ में डाली गई गेंद जिसे मिड ऑफ़ की तरफ ड्राइव कर दिया और कार्तिक ने वहां से भी दो रन हासिल किये| बेहतरीन रनिंग विकटों के बीच| |
0 | 18.4 | वाइड!! ऑफ स्टम्प के काफी बाहर डाली गई गेंद, दिशा से भटके| अम्पायर ने बाहें फैलाते हुए वाइड का इशारा किया| एक अतिरिक्त रन टीम के खाते में जुड़ा| |
0 | 18.3 | वाइड!!! दिशाहीन गेंदबाजी, कुछ अलग करने के प्रयास में अपनी लय खो बैठे और ऑफ़ स्टम्प के काफी बाहर डाल बैठे गेंद| अम्पायर ने वाइड का इशारा किया| अगली गेंद पर लाइन पकड़नी होगी गेंदबाज़ को यहाँ पर| |
0 | 18.2 | आउट!!! कैच आउट!!! बहुत ही बड़ा विकेट इस मोड़ पर!!! युवा अर्शदीप यु ब्यूटी!!! इस मौके पर इतना बड़ा विकेट लेना, यानी इस गेंदबाज़ में दम है गुरु| अपनी ताक़त पर गेंदबाजी करते हुए रसेल को चकमा दिया| ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई| बल्लेबाज़ ने चेज़ किया और ड्राइव करने गए, बाहरी किनारा लेकर कीपर के दस्तानों में गई गेंद| 151/5 कोलकाता| |
4 | 18.1 | चौका!!! रसेल के बल्ले से आई पहली बाउंड्री!!! अच्छी गेंद थी आउट साइड ऑफ़ जिसपर बल्ला लगाया और बाहरी किनारा लेकर कीपर के दायें ओर से निकल गई गेंद थर्ड मैन की तरफ चार रनों के लिए| |
18 ओवर | रन : 146/4 | रन रेट : 8.11
1 | 17.6 | बाउंसर से रसेल का स्वागत!!! गेंद को बैकफुट पर जाकर ब्लॉक किया और गैप से सिंगल भागे| |
1 | 17.5 | आउट!!! रन आउट!! दूसरा रन लेने के चक्कर में गिल ने गंवाया अपना विकेट| खैर कोई नहीं, उन्होंने अपना काम तो कर दिया है यहाँ पर| अब आयेंगे रसेल मसल| मेरे अनुसार पंजाब को इन्हें आउट ही नहीं करना चाहिए थे| पैड्स लाइन पर डाली गई थी गेंद जिसे फाइन लेग की तरफ खेला| फील्डर तेज़ी से गेंद पर आये और कीपर की तरफ थ्रो किया| बाकी का काम कीपर ने बेल्स उड़ाते हुए किया| 145/4 कोलकाता| |
0 | 17.4 | बाई के रूप में आया रन| धीमी गति की गेंद से बल्लेबाज़ को चकमा दिया था लेकिन कीपर गेंद को पकड़ नहीं पाए और एक रन दे बैठे| |
4 | 17.3 | बाउंड्री!!! बैक टू बैक चौका!!! इसी के साथ कार्तिक का सही समय पर अर्धशतक भी पूरा हुआ| फुल लेंथ की गेंद को हटकर कवर्स की दिशा में मारा| गैप मिला और गेंद बड़ी असानी से सीमा रेखा पार कर गई| |
4 | 17.2 | चौका!!! पैड्स पर डाली गई गेंद को बड़ी शान्दार तरीके से लेग साइड पर मोड़ा और गैप भी मिला| साथ में एक महत्वपूर्ण चौका| |
2 | 17.1 | रिवर्स स्वीप का प्रयास किया और गैप से दो रन हासिल किया| |
17 ओवर | रन : 133/3 | रन रेट : 7.82
2 | 16.6 | रन आउट की अपील लेकिन अम्पायर सहमत नहीं दिखे| थर्ड अम्पायर की मदद ली है एक बार फिर से यहाँ पर| देखने में तो ये भी नॉट आउट ही लग रहा था और थर्ड अम्पायर ने उसे कन्फर्म किया| ऑफ़ स्टम्प की गेंद को स्लाइस किया कवर्स की ओर औरे तेज़ी से भागते हुए दूसरा रन पूरा किया| |
1 | 16.5 | शफल करते हुए ऑफ़ स्टम्प पर गेंद को लेग साइड पर खेला एक रन हासिल किया| |
4 | 16.4 | चौका!! एक और बाउंड्री!!! भाग्य ने दिया इस बार बलवान का साथ| रन जैसे भी आये आने से मतलब है| ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद को कवर्स की तरफ मारने गए| बाहरी किनारा लेकर स्लिप की ओर से थर्ड मैन की तरफ से निकल गई गेंद चार रनों के लिए| |
6 | 16.3 | सिक्स!!! ओहोहोहो!!! बेहतरीन कवर ड्राइव| हवा में थी लेकिन गैप में गई, करारा छह कह सकते हैं| शानदार फॉर्म में नज़र आते हुए बल्लेबाज़| किसी भी फील्डर के पास कोई मौका नहीं गेंद को रोकने का| बाउंड्री के ठीक बाहर जाकर गिरी गेंद| |
4 | 16.2 | शॉट!!! दर्शनीय स्ट्रोक कार्तिक द्वारा!!! ऊपर डाली गई गेंद को कवर्स के ऊपर से उठाकर मारा और चार रन हासिल किया| ये खिलाड़ी कमाल का है भाई!!! |
1 | 16.1 | फुल लेंथ की गेंद को कवर्स की दिशा में खेला और कार्तिक को स्ट्राइक दिया| |
16 ओवर | रन : 115/3 | रन रेट : 7.19
4 | 15.6 | तीसरा चौका इस ओवर से आता हुआ साथ ही अर्धशतकीय साझेदारी भी पूरी हुई दोनों बल्लेबाजों के बीच| क्या कमाल के मूड में नज़र आ रहे कार्तिक| सही समय में फॉर्म में लौटते हुए अपनी टीम के लिए| महज़ 4 ओवर शेष, एक बड़े स्कोर की ओर कदम बढ़ाती हुई कोलकाता| |
0 | 15.5 | वाइड आउट साइड ऑफ़ डाली गई गेंद जिसपर कार्तिक रैम शॉट लगाने गए लेकिन गेंद की लाइन से चूके| |
4 | 15.4 | बाउंड्री!!! एक और चौका कार्तिक के बल्ले से आता हुआ| स्टाइलिश प्लेयर है ये दिग्गज और उसी का नमूना भी पेश कर रहा है| ऊपर डाली गई गेंद को कवर्स के ऊपर से उठाकर मारा और चार रन हासिल किया| |
0 | 15.3 | कैच आउट की अपील!!! अम्पायर सहमत नहीं, कार्तिक ने भी सर हिलाया| सही फैसला!!! वाइड यॉर्कर!!! स्लाइस करने गए थे कार्तिक, बल्ला ज़मीन पर लगा था जिसकी वजह से अपील हुई थी| सही फ़ैसला अम्पायर द्वारा| |
4 | 15.2 | चौका!!! करारा पुल शॉर्ट, पटकी गई गेंद को बैकफुट से पुल किया| शानदार संपर्क हुआ और बीच बल्ले से लगकर गेंद स्क्वायर लेग बाउंड्री की ओर गई चार रनों के लिए| राहुल के बल्ले से रन आते हुए, जो उनकी टीम के लिए सकारात्मक बात| |
2 | 15.1 | स्लोवर बाउंसर!!! पुल किया फाइन लेग की दिशा में गेंद को और फील्डर के आगे से दो रन चुरा लिया| |
15 ओवर | रन : 101/3 | रन रेट : 6.73
1 | 14.6 | पैड्स लाइन की गेंद को ऑन साइड पर खेला और रन हासिल किया| 5 ओवर शेष| कितना बन पायेगा? कोई गेस!!! मेरे अनुसार रसेल को देखते हुए 160 या उससे अधिक!!! |
1 | 14.5 | सिंगल और इसी के साथ कोल्कता के 100 रन भी पूरे हुए| अब यहाँ से उनकी नज़र कुछ बड़े शॉट्स लगाते हुए 150 तक पहुँचने पर होगी| जो इस पिच पर शायद काफी हो| |
2 | 14.4 | इस बार ऊपर रखी गई गेंद जिसे कवर्स की तरफ खेला और दो रन हासिल कर लिया| |
4 | 14.3 | बाउंड्री और इसी एक साथ गिल ने अपना अर्धशतक भी पूरा किया| कोलकाता का खैमा खुश, टीम को उनसे यहाँ से एक बड़ी पारी की उम्मीद| छोटी लेंथ की गेंद को पुल कर दिया स्क्वायर लेग की तरफ और चार रन हासिल किये| |
0 | 14.2 | छोटी लेंथ की गेंद को कट किया पॉइंट की दिशा में लेकिन गैप नहीं मिला| |
2 | 14.1 | पंच किया ऑफ़ साइड पर गेंद को और गैप से दो रन हासिल किया| |
14 ओवर | रन : 91/3 | रन रेट : 6.5
6 | 13.6 | छक्का!!! कैच इट की आवाज़ ज़रूर थी लेकिन ये तो क्लीन हिट है| बैक ऑफ़ लेंथ गेंद थी जिसे जगह से ही मार दिया सामने की ओर और साईट स्क्रीन के पास से छह रन बटोरा| |
2 | 13.5 | बेहतरीन फील्डिंग लॉन्ग ऑन पर मैक्सवेल द्वारा| एक हाथ से गेंद को रोका और चौका बचाया| फिर उसे दौरान गेंद को दूसरे फील्डर जॉर्डन की तरफ फेंका ताकि रन कम हो सके| आगे डाली गई गेंद को सामने की तरफ कार्तिक ने कर दिया था पंच| |
1 | 13.4 | बैकफुट से गेंद को पंच किया ऑफ़ साइड पर एक रन के लिए| |
2 | 13.3 | कवर्स की दिशा में ड्राइव करते हुए इस बार गैप से दो रन हासिल किया| |
4 | 13.2 | बाहरी किनारा!!! हवा में गेंद और स्लिप की ओर से थर्ड मैन बाउंड्री के पार निकल गई गेंद| पीछे फील्डर ज़रूर भागे लेकिन रोकने में असफ़ल| ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को दूर से ही ड्राइव कर बैठे थे गिल| |
1 | 13.1 | पैड्स लाइन की गेंद को लेग साइड पर फ्लिक करते हुए एक रन हासिल किया| |
13 ओवर | रन : 75/3 | रन रेट : 5.77
2 | 12.6 | दो रनों के साथ रवी के एक कसे हुए ओवर की समाप्ति हुई| छोटी लेंथ की गेंद को पुल करते हुए लॉन्ग ऑन बाउंड्री से दो रन हासिल किये| |
1 | 12.5 | मिड ऑफ़ की दिशा में गेंद को खेला और गैप से सिंगल हासिल किया| |
2 | 12.4 | बैकफुट पंच ऑफ़ साइड पर| गैप में गई गेंद जहाँ से दो रन म मिल जाएगा| |
0 | 12.3 | बैकफुट से गेंद को पंच किया और रन नहीं मिल पाया| |
1 | 12.2 | आगे डाली गई गेंद को पुल किया ऑन साइड पर एक रन के लिए| |
1 | 12.1 | आगे डाली गई गेंद को कवर्स की दिशा में खेला और रन हासिल किया| |
12 ओवर | रन : 68/3 | रन रेट : 5.67
0 | 11.6 | पॉइंट की तरफ गेंद को खेला और रन हासिल किया| |
0 | 11.5 | स्वीप किया फाइन लेग की तरफ गेंद को रन का मौका नहीं बन पाया| |
0 | 11.4 | पॉइंट की दिशा दिशा में गेंद को खेला लेकिन गैप नहीं हासिल कर पाए| |
0 | 11.3 | पिच से फसकर आई गेंद जिसे गैप में नहीं मार पाए| |
4 | 11.2 | बाउंड्री!!! शानदार बैकफुट पंच!!! क्लासिकल क्रिकेटिंग शॉर्ट!!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई लेंथ बॉल| गेंद की लाइन के पीछे बल्ला लाया, पंच किया शॉट कवर और मिड ऑफ़ फील्डर के बीच से कवर्स बाउंड्री की ओर| |
0 | 11.1 | कवर्स की दिशा में गेंद को खेला ड्राइव किया लेकिन गैप नहीं मिला| |
11 ओवर | रन : 64/3 | रन रेट : 5.82
0 | 10.6 | डॉट बॉल के साथ हुई एक सफल ओवर की समाप्ति| विकेट लाइन की गेंद को गेंद को लाइन में आकर डिफेंड कर दिया| |
1 | 10.5 | छोटी लेंथ की गेंद को मिड विकेट की दिशा में पुल किया और रन हासिल किया| |
0 | 10.4 | आउट!!! कैच आउट!!! मॉर्गन का बड़ा विकेट युवा बिश्नोई के हाथों में जाता हुआ| इस युवा ने आज काफी प्रभावित किया है सबको| लॉन्ग ऑन बाउंड्री पर मैक्सवेल का एक आसान सा कैच| टीम को इससे काफी राहत मिली होगी| मिडिल स्टम्प की लाइन पर डाली गई थी गेंद जिसे कवर्स की दिशा में मारने गए| टर्न होकर अन्दर आई गेंद और बल्ले के उपरी हिस्से पर लगकर लॉन्ग ऑन की तरफ हवा में उड़ गई| 63/3 कोलकाता| |
1 | 10.3 | पॉइंट पर गेंद को टैप किया और समझदारी के साथ रन हासिल किया| |
1 | 10.2 | सिंगल हासिल किया कवर्स की दिशा में गेंद को एक रन के लिए| |
1 | 10.1 | छोटी लेंथ की गेंद को बैकफुट से कवर्स की तरफ पंच किया और रन हासिल किया| |
10 ओवर | रन : 60/2 | रन रेट : 6
1 | 9.6 | कोलकाता के लिए ये एक अच्छा ओवर गुज़रता हुआ| 11 रन इस ओवर से आये| सीधे बल्ले से गिल ने गेंद को पंच करते हुए सिंगल हासिल किया| 10 के बाद 60/2 कोलकाता| |
1 | 9.5 | एक और कट शॉट मॉर्गन द्वारा जिसे पॉइंट की ओर कट करते हुए रन हासिल किया| |
1 | 9.4 | पॉइंट की दिशा में गेंद को खेला और एक रन हासिल किया| |
1 | 9.3 | ये अच्छी गेंद जिसे हलके हाथों से ऑफ़ साइड पर टैप करते हुए रन हासिल किया| |
6 | 9.2 | सिक्स!!! ओहोहोहो, झन्नाटेदार शॉर्ट छह रन के लिए| बल्लेबाज़ के पाले में गेंद और पूरा फायदा उठाया उस गेंद का| संपर्क इतना बेहतरीन कि गेंद जाकर दर्शकदीर्घा में काफी दूर गिरी| |
1 | 9.1 | ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद को पॉइंट की दिशा में खेला और एक रन हासिल कर लिया| |
9 ओवर | रन : 49/2 | रन रेट : 5.44
1 | 8.6 | सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| ऑफ़ साइड पर गेंद को पंच कर दिया और रन हासिल किया| 9 के बाद 49/2 कोलकाता| |
2 | 8.5 | पैड्स की गेंद को लेग साइड पर फ्लिक करते हुए दो रन हासिल कर लिया, फील्डर मुजीब को अपना निशाना बनाते हुए दोनों बल्लेबाज़| अच्छी रनिंग विकटों के बीच| |
1 | 8.4 | सिंगल मिल जाएगा यहाँ पर| रिवर्स स्वीप का इस्तेमाल करते हुए फील्डर के आगे से रन चुराया| |
0 | 8.3 | ओह!! टर्न से पूरी तरह से बल्लेबाज़ को बीट कर दिया| |
0 | 8.2 | आगे डाली गेंद को बैकफुट से पंच किया ऑफ़ साइड पर लेकिन गैप नहीं हुआ| |
0 | 8.1 | रिवर्स स्वीप का इस्तेमाल लेकिन बीट हुए बल्लेबाज़| |
8 ओवर | रन : 45/2 | रन रेट : 5.63
2 | 7.6 | समझदारी के साथ गेंद को ऑन साइड पर मोड़ा और गैप से दो रन हासिल किया| |
1 | 7.5 | एक बार फिर से उसी दिशा में गेंद को खेलते हुए रन हासिल किया| |
1 | 7.4 | पैड्स पर डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की दिशा में खेला, फील्डर गेंद पर आये लेकिन सिंगल से नहीं रोक पाए| |
1 | 7.3 | बल्ले का मुंह खोलते हुए थर्ड मैन की दिशा में गेंद को खेला और एक रन हासिल किया| |
0 | 7.2 | आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया| |
2 | 7.1 | गुड लेंथ की लाइन पर डाली गई गेंद को कवर्स की दिशा में खेला और दो रन हासिल किये| |
7 ओवर | रन : 38/2 | रन रेट : 5.43
1 | 6.7 | पैड्स की गेंद को ऑन साइड पर मोड़ा और रन हासिल किया| |
4 | 6.6 | रिवर्स स्वीप और चौका!! ये शॉर्ट काफी बढ़िया खेलते हैं मॉर्गन जिसका नमूना उन्होंने यहाँ पर पेश किया है| सही लाइन की गेंद को आराम से खेला गैप में और चौका हासिल किया| |
0 | 6.5 | ओह!! बाल बाल बचे बल्लेबाज़ वहां पर| स्वीप मारने गए थे मॉर्गन लेकिन बल्ले के उपरी हिस्से से लगकर हेलमेट पर जा लगी गेंद| |
0 | 6.4 | वाइड!! साथ ही एक सिंगल भी मिल जाएगा| कीपर से भी हुई चूक| दो अतिरिक्त रन मिल गया| |
1 | 6.3 | पैड्स लाइन की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा और एक रन हासिल किया| |
2 | 6.2 | छोटी लेंथ की गेंद को कवर्स की दिशा में खेला और गैप से सिंगल हासिल किया| |
2 | 6.1 | पंच किया ऑफ़ साइड पर गेंद को कवर्स की ओर और गैप से दो रन हासिल कर लिया| |
6 ओवर | रन : 25/2 | रन रेट : 4.17
1 | 5.6 | ऊपर डाली गई गेंद को कवर्स की दिशा में ड्राइव कर दिया| फील्डर तैनात लेकिन सिंगल से नहीं रोक पाए| |
1 | 5.5 | एक और बढ़िया गेंद| जड़ में डाला जिसे मॉर्गन ने मिड ऑफ़ की दिशा में खेला एक रन हासिल हुआ| |
0 | 5.4 | पॉइंट की दिशा में गेंद को खेला लेकिन गैप नहीं मिल पाया| अच्छी वापसी शमी द्वारा चौका खाने के बाद| |
4 | 5.3 | एक और शॉर्टपिच गेंद शमी द्वारा जिसपर एक और बाउंड्री खा गए| आज उनकी ये गेंद बाउंसर नहीं जा पा रही| मॉर्गन को कोई दिक्कत नहीं हुई और उसे पुल करते हुए बाउंड्री के साथ इस लीग में अपने 1000 रन पूरे किये| |
0 | 5.2 | इनस्विंगर!! कोण बनाकर अंदर की तरफ लाइ गई गेंद जो पैड्स से टकराई| पॉइंट की तरफ गई, जहाँ से रन का मौका नहीं बन पाया| |
0 | 5.1 | गुड लेंथ की लाइन पर डाली गई गेंद को सीधे बल्ले से डिफेंड कर दिया| रन का मौका नहीं बन पाया| |
5 ओवर | रन : 19/2 | रन रेट : 3.8
0 | 4.6 | डॉट बॉल के साथ हुई जॉर्डन के एक सस्ते ओवर की समाप्ति| फ्लिक करने गए थे लेकिन पैड्स पर लगकर कीपर की तरफ गई गेंद| 5 के बाद 19/2 कोलकाता| |
4 | 4.5 | चौका!! गिल के बल्ले से बाउंड्री आती हुई| रिलीज़ बाउंड्री भी कह सकते हैं इसे| पैड्स पर डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने स्क्वायर लेग की दिशा में खेला और गैप से चार रनों के लिए निकल गई गेंद| |
0 | 4.4 | छोटी लेंथ की गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया| गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया| |
0 | 4.3 | एक और छोटी लेंथ की गेंद जिसे बैकफुट से कवर्स की ओर पंच किया| सीधा फील्डर की ओर गई गेंद| |
0 | 4.2 | लेंथ में छोटी डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया| मिड ऑफ फील्डर ने गेंद को फील्ड किया| |
0 | 4.1 | गुड लेंथ की गेंद को पंच किया ऑफ़ साइड पर लेकिन गैप नहीं मिला| |
4 ओवर | रन : 15/2 | रन रेट : 3.75
0 | 3.6 | विकेट लाइन के बीच रखी गई गेंद| बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर उसे डिफेंड कर दिया| 4 के बाद 15/2 कोलकाता| |
0 | 3.5 | पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद को लेग साइड पर मोड़ा, गैप नहीं मिला| |
1 | 3.4 | पुल किया मिड विकेट की तरफ गेंद को एक रन के लिए| |
0 | 3.3 | आउट!!! रन आउट!! नितीश राणा हेर रन आउट!!! खराब ताल मेल बल्लेबाजों के बीच| कल भी हमने दो रन आउट देखा था और आज एक यहाँ पर भी देख लिया| ये बहुत खराब है कोलकाता के लिए| पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद को लेग साइड पर फ्लिक किया था गिल ने और राणा रन के लिए भाग खड़े हुए| गिल तैयार नहीं थे और दोनों ही बल्लेबाज़ के ही छोर पर जा खड़े हुए| वहां से थ्रो हुआ और मिड विकेट फील्डर ने बैक अप करते हुए नॉन स्ट्राइकर एंड की बेल्स उड़ाई| 14/2 कोलकाता| |
1 | 3.2 | विकेट लाइन की गेंद को चिप किया मिड विकेट की तरफ| हवा में ज़रूर थी लेकिन फील्डर से दूर रही गेंद जहाँ से एक रन मिल गया| |
0 | 3.1 | बाउंसर!! काफी तेज़ी से बल्लेबाज़ के सर के ऊपर से निकली, बल्लेबाज़ झुके और जाने दिया कीपर की तरफ| कीपर ने उछाल के साथ गेंद को एक हाथ से रोका| |
3 ओवर | रन : 13/1 | रन रेट : 4.33
1 | 2.6 | सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| तेज़ गति से डाली गई थी छोटी लेंथ की गेंद जिसपर डक तो किया लेकिन बल्ले के उपरी हिस्से से लगकर थर्ड मैन की ओर गई गेंद और सिंगल मिल गया| |
0 | 2.5 | ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद को लीव किया| रन का मौका नहीं बन पाया| |
0 | 2.4 | आउट!!! क्लीन बोल्ड!!! शमी यु ब्यूटी!!! बल्लेबाज़ को चारो खाने चित कर दिया| कोई भी तेज़ गेंद इस गेंद को देखकर खुश होगा| बल्लेबाज़ को पूरी तरह से भेदते हुए बोल्ड करना यानी आप बहुत ही तगड़े गेंदबाज़ हैं| त्रिपाठी की एक जुझारू पारी का हुआ अंत| पड़ने के बाद अंदर की तरफ आई गेंद, बड़े शॉट के लिए गए सामने की ओर लेकिन इनस्विंग से चकमा खाए और गेंद मिडिल स्टम्प उड़ा गई| 12/1 कोलकाता| |
4 | 2.3 | चौका!!! करारा पुल शॉर्ट, जिस मोमेंटम की दरकार थी बल्लेबाज़ को वो मिल गया है यहाँ पर| शॉटपिच डाली गई गेंद थी जिसे फ्रंटफुट से पुल किया| गेंद और बल्ले का शानदार संपर्क हुआ, बीच बल्ले से लगकर गेंद स्क्वायर लेग बाउंड्री की ओर गई चार रनों के लिए| |
0 | 2.2 | शॉटपिच गेंद के साथ बल्लेबाज़ को चौंकाया| पूरी तरह से गेंद की लाइन को देखते हुए डक कर दिया, सही सोच शमी द्वारा| बल्लेबाज़ दबाव में आता हुआ| |
1 | 2.1 | कट किया ऑफ़ स्टम्प की लाइन के बहार की गेंद को पॉइंट की तरफ और रन भाग लिया| |
2 ओवर | रन : 7/0 | रन रेट : 3.5
0 | 1.6 | डॉट बॉल के साथ हुई पहले मेडेन ओवर की समाप्ति| विकेट लाइन की गेंद को सीधे बल्ले से डिफेंड कर दिया| |
0 | 1.5 | प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को कट करने का प्रयास| बल्ले पर नही आई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई| रन नही मिला| |
0 | 1.4 | लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को पॉइंट की ओर कट करने गए| बाले पर नही आई बॉल कीपर के हाथ में गई| |
0 | 1.3 | शानदार गेंदबाज़ी उसे भी बेहतरी प्रयास फील्डर दवारा देखने को मिला यहाँ पर| फुल लेंथ की बॉल को मिड विकेट की दिशा में फील्डर करने गए बल्ले टॉप एज लेती हुई गेंद कवर्स की ओर हवा में गई| फील्डर वहां मौजूद अपने आगे की ओर डाईव लगाकर कैच करने गए| बॉल उनके आगे जा गिरी रन नही हुआ| |
0 | 1.2 | कैच का मौका लेकिन बॉल कीपर के हाथ में आने से पहले ज़मीन को जा लगी| ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को पॉइंट की दिशा में कट करने गए| बल्ले का अंदरूनी किनारा लेती हुई बॉल कीपर की ओर गई| सिमरन ने अपने आगे की ओर डाईव लगाया लेकिन बॉल एक टप्पा खाकर उनके हाथ में गई| बाल बाल बचे बल्लेबाज़| |
0 | 1.1 | प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को ड्राइव करने का प्रयास| बल्ले पर नही आई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई| रन नही मिला| |
1 ओवर | रन : 7/0 | रन रेट : 7
0 | 0.6 | एक और लीव!!! काफी कम ऐसा किसी भी टी 20 मुकाबले में देखने को मिलता है जहाँ एक ओवर में तीन तीन लीव हो| ऑफ़ स्टम्प की लाइन से बाहर डाली गई थी गेंद जिसे देखते हुए जाने दिया कीपर की और| पहले ओवर से आये 7 रन| |
0 | 0.5 | लीव कर दिया इस बार ऑफ़ स्टम्प की लाइन के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने वहाँ पर| रन का कोई मौका नहीं बन पाया| |
4 | 0.4 | शानदार फ्लिक शॉर्ट!!! स्क्वायर लेग बाउंड्री की तरफ!!! पहला चौका, पैरों पर डाली गई गेंद को बड़ी खूबसूरती से कलाईयों के सहारे फ्लिक किया बाउंड्री की तरफ| गैप में गई गेंद सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए| |
2 | 0.3 | दो रन यहाँ पर बल्ले से आता हुआ| पैड्स पर शमी द्वारा डाली गई थी गेंद जिसे फाइन लेग की दिशा में फ्लिक करते हुए रन हासिल किया| डीप में फील्डर मुजीब तैनात जिन्होंने सीमा रेखा से पहले गेंद को कट किया| |
0 | 0.2 | ऑफ़ स्टम्प की लाइन के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने देखा और लीव करना सही समझा| |
0 | 0.1 | पवेलियन एंड के विपरीत छोर से एक स्लिप और एक गली लेकर शमी तैयार, स्ट्राइक पर त्रिपाठी| पैड्स लाइन पर डाली गई थी गेंद जिसे फ्लिक करने गए और बीट हुए| पैड्स से टकराई गेंद और ऑन साइड पर गई| लेग बाई के रूप में आया सिंगल| |