1 | 19.7 | 19.6: मार्क अडायर को उमरान मलिक, सिंगल!!! इसी के साथ भारत ने आयरलैंड को 4 रनों से शिकस्त देते हुए 2-0 से सीरीज़ को अपने नाम कर लिया!! ऑफ स्टंप पर डाली गई तेज़ गति की गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप पॉइंट की ओर शॉट खेला| फील्डर पीछे मौजूद थे जिन्होंने गेंद को अंतिम समय तक देखते हुए फील्ड किया| इसी के साथ गेंदबाज़ उमरान के साथ पूरी भारतीय टीम ने जीत का जश्न मनाया| |
0 | 19.6 | 19.5: जॉर्ज डॉकरेल को उमरान मलिक, डॉट बॉल!! 1 गेंद 6 रनों की दरकार| बाई के रूप में आया सिंगल| बेहतरीन यॉर्कर गेंद से बल्लेबाज़ को चकमा दे दिया| कीपर के पास गई बॉल जहाँ से बाई का रन भाग लिया गया| |
1 | 19.5 | 19.4: मार्क अडायर को उमरान मलिक, फ्रेंच कट और सिंगल!! अब 2 गेंदों पर 7 रनों की दरकार| ऑफ़ साइड पर खेलने गए लेकिन अंदरूनी किनारा लेकर फाइन लेग की तरफ गई बॉल जहाँ से एक ही रन मिल पाया| |
4 | 19.4 | 19.3: मार्क अडायर को उमरान मलिक, चौका!!! एक और बाउंड्री!!! आयरलैंड को अब जीत के लिए बस 3 गेंदों पर 8 रनों की दरकार!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद पर कट शॉट लगाने गए| बल्ले का बाहरी किनारा लेकर गेंद शॉर्ट थर्ड मैन फील्डर के ऊपर से गई चार रनों के लिए| |
4 | 19.3 | 19.2: मार्क अडायर को उमरान मलिक, चौका!!! फ्री हिट का पूरा फ़ायदा उठाते हुए बल्लेबाज़ यहाँ पर!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने एक्स्ट्रा कवर्स की ओर शॉट लगाया| गैप में गई बॉल सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए| |
0 | 19.2 | 19.2: मार्क अडायर को उमरान मलिक, ओह!!! नहीं नहीं जो नहीं होना चाहिए था वहीँ हो रहा है यहाँ पर!!! नो बॉल!! अगली गेंद फ्री हिट होगी!! ओवर स्टेप कर बैठे गेंदबाज़ जिसके बाद अम्पायर ने नो करार दिया| प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद पर बड़ा शॉट लगाने गए| बल्ले को मिस करती हुई गेंद सीधा कीपर के हाथ में गई, रन नहीं आया| लेकिन अगली गेंद फ्री हिट ज़रूर हो गई है दोस्तों| मुकाबले में रोमांच आ गया है| |
0 | 19.1 | 19.1: मार्क अडायर को उमरान मलिक, प्ले एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ| आयरलैंड को जीत के लिए 5 गेंद पर 17 रन चाहिए| |
19 ओवर | रन : 209/5 | रन रेट : 11
0 | 18.7 | 18.6: जॉर्ज डॉकरेल को हर्षल पटेल, ऊपर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने सामने की ओर खेला| गेंदबाज़ ने उसे ख़ुद ही पकड़ा| आयरलैंड को जीत के लिए 6 गेंद पर 17 रन चाहिए| |
1 | 18.6 | 18.5: मार्क अडायर को हर्षल पटेल, फुलटॉस डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर खेला| एक रन ही मिल पाया| आयरलैंड को जीत के लिए 7 गेंद पर 17 रन चाहिए| |
6 | 18.5 | 18.4: मार्क अडायर को हर्षल पटेल, छक्का!!! मुकाबला काफी दिलचस्प होता हुआ!!! हैमर्ड! पूरी ताक़त के साथ बल्लेबाज़ ने इस गेंद पर आक्रमण किया और उसे स्क्वायर लेग के पार स्लॉग करते हुए छह रन हासिल किये| आयरलैंड को जीत के लिए 8 गेंद पर 18 रन चाहिए| |
4 | 18.4 | 18.3: मार्क अडायर को हर्षल पटेल, चौका! फील्डर के ऊपर से हवा में गेंद को लॉफ्ट किया मिड ऑफ़ की तरफ| बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए| आयरलैंड को जीत के लिए 9 गेंद पर 24 रन चाहिए| |
1 | 18.3 | 18.2: जॉर्ज डॉकरेल को हर्षल पटेल, बल्लेबाज़ ने इस गेंद को लॉफ्ट किया और टीम के खाते में एक रन जोड़ा| |
1 | 18.2 | 18.1: मार्क अडायर को हर्षल पटेल, आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर एक रन लिया| आयरलैंड को जीत के लिए 11 गेंद पर 29 रन चाहिए| |
0 | 18.1 | 18.1: मार्क अडायर को हर्षल पटेल, वाइड!!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया| |
18 ओवर | रन : 196/5 | रन रेट : 10.89
4 | 17.7 | 17.6: जॉर्ज डॉकरेल को भुवनेश्वर कुमार, चौका!!! अच्छा शॉट यहाँ पर डॉकरेल के द्वारा लगाया गया!! फील्डर के ऊपर से हवा में गेंद को लॉफ्ट किया मिड ऑन की तरफ| बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए| आयरलैंड को जीत के लिए 12 गेंद पर 31 रन चाहिए| |
1 | 17.6 | 17.5: मार्क अडायर को भुवनेश्वर कुमार, लॉन्ग ऑन की ओर गेंद को पुश करते हुए सिंगल ले लिया| |
0 | 17.5 | 17.4: मार्क अडायर को भुवनेश्वर कुमार, एक और तगड़ी गेंद भुवि द्वारा| जड़ में डाली गेंद| बल्लेबाज़ के पैड्स पर लगी| रन भागना चाहते थे लेकिन भुवि ने बॉल को फील्ड करते हुए रन लेने से रोक दिया| कोई रन नहीं हुआ| |
1 | 17.4 | 17.3: जॉर्ज डॉकरेल को भुवनेश्वर कुमार, सिंगल, बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया| 15 गेंदों पर 36 रनों की दरकार| |
0 | 17.3 | 17.2: जॉर्ज डॉकरेल को भुवनेश्वर कुमार, जड़ में डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने उसे सही समय पर ब्लॉक कर दिया| कोई रन नहीं होगा| |
0 | 17.2 | 17.1: हैरी टेक्टर को भुवनेश्वर कुमार, आउट!!! कैच आउट!!! महत्वपूर्ण विकेट टीम इंडिया के लिए आ गई| आयरलैंड की आधी टीम पवेलियन की ओर लौटती हुई!!! हैरी टेक्टर 39 रन बनाकर पवेलियन लौटे| भुवनेश्वर कुमार के हाथ लगी पहली विकेट| आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर हवा में शॉट लगाया| बल्ले के निचले भाग को लगकर गेंद सीधा हवा में ऊँची गई और फील्डर ने बाउंड्री लाइन पर गेंद को जज करते हुए कैच कर लिया| भारत ने इस विकेट के साथ मुकाबले में वापसी कर ली है| 189/5 आयरलैंड, जीत के लिए 17 गेंद पर 37 रन चाहिए| |
0 | 17.1 | 17.1: हैरी टेक्टर को भुवनेश्वर कुमार, वाइड!!! लेग स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया| |
17 ओवर | रन : 189/4 | रन रेट : 11.12
6 | 16.6 | 16.6: जॉर्ज डॉकरेल को हर्षल पटेल, छक्का!!! शानदार शॉट यहाँ पर जॉर्ज डॉकरेल के द्वारा लगाया गया!!! काफी शानदार शॉट| बल्लेबाज़ ने महज़ इसे अपनी टाइमिंग के साथ लॉफ्ट किया और गेंद सीमा रेखा के पार जा गिरी| आयरलैंड को अब जीत के लिए बस 18 गेंदों पर 38 रनों की दरकार| |
0 | 16.5 | 16.5: जॉर्ज डॉकरेल को हर्षल पटेल, प्ले एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ| |
1 | 16.4 | 16.4: हैरी टेक्टर को हर्षल पटेल, फ्रंट फुट पर रहकर बल्लेबाज़ ने इस गेंद को पॉइंट की ओर ड्राइव कर दिया एक रन के लिए| |
1 | 16.3 | 16.3: जॉर्ज डॉकरेल को हर्षल पटेल, लो फुलटॉस गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर खेला| एक रन मिल गया| |
6 | 16.2 | 16.2: जॉर्ज डॉकरेल को हर्षल पटेल, सिक्स!!! ओहोहोहो बेहतरीन स्ट्रेट ड्राइव!!! झन्नाटेदार शॉर्ट छह रन के लिए| बल्लेबाज़ के पाले में गेंद थी जिसका उन्होंने पूरा फायदा उठाया| बॉल और बल्ले का संपर्क इतना बेहतरीन कि गेंद जाकर साईट स्क्रीन से जा टकराई| |
0 | 16.1 | 16.1: जॉर्ज डॉकरेल को हर्षल पटेल, धीमी गति की फुलटॉस डाली गई गेंद पर चकमा खा गए बल्लेबाज़ और पूरी तरह से बीट हो गए| बॉल कीपर के पास गई रन नहीं मिला| |
16 ओवर | रन : 174/4 | रन रेट : 10.88
4 | 15.6 | 15.6: हैरी टेक्टर को भुवनेश्वर कुमार, चौका!!! पैरों पर डाली गई गेंद को बड़ी खूबसूरती से कलाईयों के सहारे फ्लिक किया फाइन लेग बाउंड्री की तरफ, गैप में गई गेंद सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए| आयरलैंड को जीत के लिए 24 गेंद पर 52 रन चाहिए| |
0 | 15.5 | 15.5: हैरी टेक्टर को भुवनेश्वर कुमार, एक डॉट गेंद यहाँ पर देखने को मिली| |
0 | 15.4 | 15.4: हैरी टेक्टर को भुवनेश्वर कुमार, लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को फ्लिक करने गए| बल्ले पर नहीं आई गेंद सीधा बल्लेबाज़ के पैरों में जा लगी| रन नहीं मिल सका| |
4 | 15.3 | 15.3: हैरी टेक्टर को भुवनेश्वर कुमार, चौका!!! ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से सामने की ओर हवा में शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद एक टप्पा खाती हुई गई सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए| |
1 | 15.2 | 15.2: जॉर्ज डॉकरेल को भुवनेश्वर कुमार, जड़ में डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर खेलकर सिंगल निकाला| |
1 | 15.1 | 15.1: हैरी टेक्टर को भुवनेश्वर कुमार, आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर एक रन लिया| |
15 ओवर | रन : 164/4 | रन रेट : 10.93
4 | 14.6 | 14.6: जॉर्ज डॉकरेल को रवि बिश्नोई, एक और चौका! मुकाबला पूरी तरह से रोमांचक होता हुआ| बाउंड्री की तलाश थी आयरलैंड को और वो इस आखिरी गेंद पर हासिल हो गई| 164/4 आयरलैंड| |
4 | 14.5 | 14.5: जॉर्ज डॉकरेल को रवि बिश्नोई, मिसफील्ड और चौका! अच्छा कट शॉट खेला! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को थर्ड मैन की ओर कट किया और बाउंड्री हासिल की| फील्डर हर्शल वहां पर थे जो गेंद को रोक नहीं पाए और चार रन दे बैठे| |
0 | 14.4 | 14.4: जॉर्ज डॉकरेल को रवि बिश्नोई, स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ| |
6 | 14.3 | 14.3: जॉर्ज डॉकरेल को रवि बिश्नोई, छक्का! ओह!! इनसाइड आउट शॉट का इस्तेमाल करते हुए गेंद को सीधा सीमा रेखा के पार पहुँचाया| कमाल की बल्लेबाज़ी और छह रनों के साथ खोला अपना खाता| बेहतरीन टाइमिंग के साथ छह रन बटोरा| |
1 | 14.2 | 14.2: हैरी टेक्टर को रवि बिश्नोई, सिंगल, मिड विकेट की ओर खेला गया पुल शॉट, एक रन मिला| |
2 | 14.1 | 14.1: हैरी टेक्टर को रवि बिश्नोई, कैच ड्रॉप!! मिड विकेट बाउंड्री पर संजू से हुई चूक और एक बड़ा मौका गंवा दिया| ये काफी महंगा पड़ सकता है भारत को यहाँ पर| आगे डाली गई गेंद को लेग साइड पर हीव कर दिया| हवा में फ्लैट गई थी गेंद जहाँ संजू ने अपने दाहिने ओर भागते हुए कैच को लपकना चाहा और चूक कर बैठे| वहीँ से दो रन मिल गए| |
14 ओवर | रन : 147/4 | रन रेट : 10.5
1 | 13.9 | 13.6: हैरी टेक्टर को उमरान मलिक, आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर एक रन ले लिया| 14 ओवर के बाद 147/4 आयरलैंड, जीत के लिए 36 गेंद पर 79 रन चाहिए| |
4 | 13.8 | 13.5: हैरी टेक्टर को उमरान मलिक, चौका!!! ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने जगह बनाकर एक्स्ट्रा कवर्स की दिशा में खेला| हवा में गई बॉल गैप में टप्पा खाकर सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन| |
0 | 13.7 | 13.4: लॉर्कन टकर को उमरान मलिक, आउट!! कैच आउट!! कॉट सब युजवेंद्र चहल बोल्ड उमरान मलिक| पहला अंतर्राष्ट्रीय विकेट उमरान के खाते में जाता हुआ| 5 रन बनाकर टकर लौटे पवेलियन| आगे डाली गई गेंद पर बड़ा शॉट लगाने गए| गति से चकमा खाए, मिस टाइम हुआ शॉट| फील्डर वहां पर आये चहल जिन्होंने पकड़ा एक आसान सा कैच| इस विकेट की टीम इंडिया को दरकार थी और वो यहाँ पर हासिल भी हो गई| 142/4 आयरलैंड, लक्ष्य से 84 रन दूर| |
0 | 13.6 | 13.4: लॉर्कन टकर को उमरान मलिक, वाइड!! लेग स्टम्प के काफी बाहर डाली गई गेंद, दिशा से भटके| अम्पायर ने बाहें फैलाते हुए वाइड का इशारा किया| एक अतिरिक्त रन टीम के खाते में जुड़ा| |
1 | 13.5 | 13.3: हैरी टेक्टर को उमरान मलिक, फ्री हिट थी लेकिन उसका फायदा नहीं उठा पाए बल्लेबाज़| बड़ा शॉट लगाना चाहा लेकिन असफल रहे| फील्डर की तरफ गई गेंद जहाँ से एक रन मिल गया| |
0 | 13.4 | 13.3: लॉर्कन टकर को उमरान मलिक, एलबीडबल्यू की अपील!! अम्पायर सहमत नहीं!! लेग बाई के रूप में आया सिंगल!! फ्लिक मारना चाहते थे, पैड्स को लगकर पॉइंट की तरफ गई बॉल जहाँ से बल्लेबाजों ने रन भाग लिया| ये लीजिये, ये एक नो बॉल हो गई| |
0 | 13.3 | 13.3: लॉर्कन टकर को उमरान मलिक, वाइड! लेग स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद| अम्पायर ने उसे वाइड करार दिया| |
1 | 13.2 | 13.2: हैरी टेक्टर को उमरान मलिक, इस बार क़दमों का इस्तेमाल करते हुए मिड विकेट की दिशा में गेंद को खेला जहाँ से एक ही रन हासिल हुआ| |
1 | 13.1 | 13.1: लॉर्कन टकर को उमरान मलिक, गुड लेंथ गेंद को लॉन्ग ऑन की तरफ खेला, एक ही रन मिल पाया| |
13 ओवर | रन : 135/3 | रन रेट : 10.38
0 | 12.7 | 12.6: हैरी टेक्टर को रवि बिश्नोई, डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| फ्लिक मारना चाहते थे लेकिन पैड्स को जा लगी बॉल| कोई रन नहीं हो पाया| |
0 | 12.6 | 12.6: हैरी टेक्टर को रवि बिश्नोई, वाइड! एक अतिरिक्त गेंद यहाँ पर डाल दी गई, एक अतिरिक्त रन भी मिल जाएगा| |
1 | 12.5 | 12.5: लॉर्कन टकर को रवि बिश्नोई, इस बार स्वीप शॉट खेलते हुए बल्लेबाज़ ने एक रन हासिल किया| |
1 | 12.4 | 12.4: हैरी टेक्टर को रवि बिश्नोई, सिंगल, बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया| |
4 | 12.3 | 12.3: हैरी टेक्टर को रवि बिश्नोई, चौका! किस्मत ने दिया बल्लेबाज़ का साथ| जहाँ मारना चाहते थे वहां नहीं गई गेंद| अंदरूनी किनारा लगा और लेग स्टम्प और कीपर को बीट करते हुए फाइन लेग बाउंड्री के पार निकल गई गेंद चार रनों के लिए| |
0 | 12.2 | 12.2: हैरी टेक्टर को रवि बिश्नोई, इस बार कट लगाने गए थे लेकिन नीचे रही बॉल| बीट हुए बल्लेबाज़| कोई रन नहीं हुआ| |
4 | 12.1 | 12.1: हैरी टेक्टर को रवि बिश्नोई, एक बढ़िया कट शॉट लगाया चार रनों के लिए| शरीर के पास गेंद को आने दिया और आँखों के सामने खेला शॉट!! पॉइंट और कवर्स फील्डर के बीच से, गेंद गई सीमा रेखा के पार चार रन के लिए| |
12 ओवर | रन : 124/3 | रन रेट : 10.33
0 | 11.6 | 11.6: लॉर्कन टकर को अक्षर पटेल, कोई रन नहीं, पॉइंट की ओर गेंद को कट किया, फील्डर वहां मौजूद| 124/3 आयरलैंड| |
1 | 11.5 | 11.5: हैरी टेक्टर को अक्षर पटेल, एक और सिंगल, इस गेंद को लॉफ्ट करते हुए सिंगल हासिल किया| |
1 | 11.4 | 11.4: लॉर्कन टकर को अक्षर पटेल, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया| |
1 | 11.3 | 11.3: हैरी टेक्टर को अक्षर पटेल, सिंगल!! हाफ चांस था लेकिन अक्षर उसे लपक नहीं पाए| गेंद उनके हाथों से लगने के बाद अम्पायर को जा लगी और वहीँ से एक रन का मौका बन गया| आगे की गेंद को सामने की तरफ उठाकर मार दिया गया था जहाँ बोलर ने अपने फॉलो थ्रू में गेंद को रोका| |
1 | 11.2 | 11.2: लॉर्कन टकर को अक्षर पटेल, पैड्स लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर खेला| एक रन ही मिल सका| |
1 | 11.1 | 11.1: हैरी टेक्टर को अक्षर पटेल, लॉन्ग ऑन की ओर गेंद को खेलकर बल्लेबाज़ ने सिंगल ले लिया| |
11 ओवर | रन : 119/3 | रन रेट : 10.82
0 | 10.6 | 10.6: लॉर्कन टकर को हर्षल पटेल, नॉट आउट!! फील्डिंग टीम का दोनों रिव्यु बर्बाद हो गया!! बाल-बाल बच गये बल्लेबाज़ यहाँ पर| एलबीडबल्यू की अपील थी जिसपर अम्पायर सहमत नहीं दिखे| फील्डिंग टीम ने काफी देर सोचने के बाद रिव्यु लेने का इरादा किया और लिया| रिप्ले में देखने पर पता चला कि गेंद विकेट को काफी दूरी से मिस कर रही थी इस वजह से नॉट आउट करार दिए गए| गुड लेंथ से पड़ने के बाद अंदर की तरफ आई थी बॉल| लेग साइड पर खेलने गए और बल्ले को बीट करते हुए पैड्स को जा लगी थी गेंद जिसके बाद अपील हुई| |
1 | 10.5 | 10.5: हैरी टेक्टर को हर्षल पटेल, एक और सिंगल, मिड ऑन की तरफ से खेलते हुए एक रन हासिल किया| |
1 | 10.4 | 10.4: लॉर्कन टकर को हर्षल पटेल, बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया| |
0 | 10.3 | 10.3: एंड्रयू बालबर्नी को हर्षल पटेल, आउट!!! कैच आउट!!! तीसरा झटका यहाँ पर आयरलैंड की टीम को लगता हुआ!!! हर्षल पटेल के हाथ लगी पहली विकेट| एंड्रयू बालबर्नी 60 रन बनाकर पवेलियन लौटे| ऑफ स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद को डीप पॉइंट की ओर बल्लेबाज़ ने शॉट लगाया| गेंद बीच बल्ले को लगकर सीधाडीप पॉइंट बाउंड्री लाइन पर खड़े फील्डर की ओर हवा में गई जहाँ से रवि बिश्नोई ने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा आसान सा कैच| गेंदबाज़ ने मनाया जश्न| भारत ने मुकाबले में की वापसी| 117/3 आयरलैंड| |
6 | 10.2 | 10.2: एंड्रयू बालबर्नी को हर्षल पटेल, छक्का!!! बेहतरीन शॉट बल्लेबाज़ के द्वारा खेला गया यहाँ पर!!! इस शॉट के लिए आप फील्डर नहीं तैनात कर सकते| गुड लेंथ पर पटकी हुई गेंद को स्कूप लगाया गेंद बल्ले पर सही तरह से आई और शॉर्ट फाइन लेग फील्डर के ऊपर से गई बॉल फाइन लेग बाउंड्री के पार गई सीधा स्टैंड में और मिला सिक्स| |
4 | 10.1 | 10.1: एंड्रयू बालबर्नी को हर्षल पटेल, चौका! लाजवाब ड्राइव, गैप में गेंद को खेला| बॉल तेज़ी से सीधे कवर्स की ओर से सीमा रेखा के बाहर चली गई| |
10 ओवर | रन : 107/2 | रन रेट : 10.7
1 | 9.6 | 9.6: एंड्रयू बालबर्नी को अक्षर पटेल, सिंगल!! इसी के साथ आयरलैंड के कप्तान एंड्रयू बालबर्नी ने अपना अर्धशतक पूरा किया!!! शानदार बल्लेबाज़ी का नमूना प्रेश कर रहे हैं बालबर्नी यहाँ पर!!! ऊपर डाली गई गेंद को कवर्स की ओर खेलकर एक रन लिया| 10 ओवर की समाप्ति के बाद 107/2 आयरलैंड| |
1 | 9.5 | 9.5: हैरी टेक्टर को अक्षर पटेल, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया| |
1 | 9.4 | 9.4: एंड्रयू बालबर्नी को अक्षर पटेल, क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया| |
0 | 9.3 | 9.3: एंड्रयू बालबर्नी को अक्षर पटेल, ऑफ साइड की ओर गेंद को पंच किया लेकिन रन का मौका नहीं बन सका| |
0 | 9.2 | 9.2: एंड्रयू बालबर्नी को अक्षर पटेल, कोई रन नहीं, क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया| |
4 | 9.1 | 9.1: एंड्रयू बालबर्नी को अक्षर पटेल, चौका! अच्छा कट शॉट खेला! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को पॉइंट की ओर कट किया और बाउंड्री हासिल की| |
9 ओवर | रन : 100/2 | रन रेट : 11.11
2 | 8.7 | 8.6: हैरी टेक्टर को उमरान मलिक, लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने हलके हाथों से शॉर्ट थर्ड मैन की ओर खेलकर पहला रन तेज़ी से लिया| कीपर ईशान ने भागकर गेंद को पकड़ा और स्टंप्स पर सीधा थ्रो कर दिया| बॉल स्टंप्स को लगकर फाइन लेग की ओर गई जहाँ से ओवर थ्रो के रूप में एक और रन मिल गया| |
0 | 8.6 | 8.5: हैरी टेक्टर को उमरान मलिक, पैड्स लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर फ्लिक करने गए| बल्ले पर नहीं आई गेंद सीधा पैड्स को जा लगी| नॉन स्ट्राइकर एंड पर खड़े बल्लेबाज़ रन लेना चाहते थे लेकिन टेक्टर ने मना कर दिया| |
0 | 8.5 | 8.5: हैरी टेक्टर को उमरान मलिक, वाइड!!! लेग स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया| |
1 | 8.4 | 8.4: एंड्रयू बालबर्नी को उमरान मलिक, मिड ऑन की तरफ से खेलते हुए एक रन हासिल किया| |
4 | 8.3 | 8.3: एंड्रयू बालबर्नी को उमरान मलिक, बेहतरीन कवर ड्राइव!!! चौका मिलेगा!!! ओवरपिच गेंद, ड्राइव किया मिड ऑफ की तरफ| रोकने का कोई मौका नहीं वहां पर फील्डर के पास| गेंद गोली की रफ़्तार से सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए| |
6 | 8.2 | 8.2: एंड्रयू बालबर्नी को उमरान मलिक, छक्का!!! करारा पुल शॉर्ट| शॉटपिच डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने फ्रंटफुट से पुल किया| गेंद और बल्ले का शानदार संपर्क हुआ और बीच बल्ले से लगकर गेंद फाइन लेग बाउंड्री की ओर गई छह रनों के लिए| |
0 | 8.1 | 8.1: एंड्रयू बालबर्नी को उमरान मलिक, कोई रन नहीं, प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें| |
8 ओवर | रन : 86/2 | रन रेट : 10.75
1 | 7.7 | 7.6: एंड्रयू बालबर्नी को रवि बिश्नोई, फ्लाईटेड बॉल| कवर्स की तरफ खेलना चाहा| बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर लेग साइड पर गई गेंद जहाँ से एक रन का मौका बन गया| |
1 | 7.6 | 7.5: हैरी टेक्टर को रवि बिश्नोई, सिंगल, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया| |
0 | 7.5 | 7.4: एंड्रयू बालबर्नी को रवि बिश्नोई, फ्री हिट का फायदा नहीं उठा पाए बल्लेबाज़| लेग बाई का आया सिंगल| स्लॉग स्वीप शॉट लगाने गए थे लेकिन शरीर को लगकर ऑफ़ साइड पर गई गेंद जहाँ से एक रन का मौका बन गया| |
0 | 7.4 | 7.4: एंड्रयू बालबर्नी को रवि बिश्नोई, ओह!!! ये क्या बल्लेबाज़ स्टंप तो हो गए लेकिन अम्पायर ने हाथ उठाकर नो बॉल का इशारा कर दिया!!! जी हाँ भाग्यशाली रहे यहाँ पर आयरलैंड के कप्तान एंड्रयू बालबर्नी जिन्हें एक बड़ा जीवनदान मिल गया| नो बॉल!! अगली गेंद फ्री हिट होगी!! ओवर स्टेप कर बैठे गेंदबाज़ जिसके बाद अम्पायर ने नो करार दिया| गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को आगे आकर शॉट लगाना चाहते थे बल्लेबाज़| टर्न से चकमा खा बैठे और आधे क्रीज़ पर ही खड़े रह गए| कीपर ने गेंद को पड़कर स्टंप्स पर तो लगाया लेकिन उसका कोई फ़ायदा नहीं हुआ| किस्मत पूरी तरह से बलवान का साथ देती हुई| |
1 | 7.3 | 7.3: हैरी टेक्टर को रवि बिश्नोई, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया| |
1 | 7.2 | 7.2: एंड्रयू बालबर्नी को रवि बिश्नोई, आगे की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर खेलकर सिंगल ले लिया| |
1 | 7.1 | 7.1: हैरी टेक्टर को रवि बिश्नोई, लॉन्ग ऑन की ओर गेंद को खेलकर सिंगल ले लिया| |
7 ओवर | रन : 79/2 | रन रेट : 11.29
0 | 6.6 | 6.6: एंड्रयू बालबर्नी को उमरान मलिक, प्ले एंड मिस!! कैच की हलकी सी अपील भी थी उमरान द्वारा लेकिन अम्पायर सहमत नहीं दिखे| ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद पर कट शॉट लगाने गए लेकिन गति से बीट हो गए| कोई रन नहीं होगा| 79/2 आयरलैंड| |
0 | 6.5 | 6.5: एंड्रयू बालबर्नी को उमरान मलिक, कोई रन नहीं, कवर ड्राइव किया गया लेकिन रन का मौका नही बन सका| |
6 | 6.4 | 6.4: एंड्रयू बालबर्नी को उमरान मलिक, छक्का! कड़क पुल शॉट!! जैसे ही छोटी गेंद देखी उसपर जमकर प्रहार कर दिया| बल्ले से लगने के बाद काफी तेज़ी के साथ स्टैंड्स में चली गई गेंद छह रनों के लिए| |
0 | 6.3 | 6.3: गैरेथ डेलानी को उमरान मलिक, आउट!!! रन आउट!!! दूसरा झटका यहाँ पर मेज़बान टीम को लगता हुआ!!! गैरेथ डेलानी बिना खाता खोले हुए पवेलियन लौटे| कमाल की फील्डिंग यहाँ पर कप्तान हार्दिक पंड्या के द्वारा देखने को मिली!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को मिड ऑफ की ओर पुश किया| दूसरे छोर पर खड़े बल्लेबाज़ रन लेने थोड़ा आगे की ओर भागे जिसके बाद सामने से गैरेथ डेलानी भी रन लेने भाग पड़े| इसी बीच फील्डर हार्दिक ने गेंद को उठाकर नॉन स्ट्राइकर एंड की ओर थ्रो किया| बॉल सीधा स्टंप्स को जा लगी| रन आउट की हुई अपील, अम्पायर ने लिया थर्ड अम्पायर का सहारा| रिप्ले में देखने के बाद पता लगा कि गेंद जब स्टंप्स को लगी थी तो बल्लेबाज़ क्रीज़ में नहीं आ पाए थे| आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला| 73/2 आयरलैंड| |
0 | 6.2 | 6.2: गैरेथ डेलानी को उमरान मलिक, इस बार काफी तेज़ गति से डाली गई छोटी गेंद जिसपर लेग साइड की ओर शॉट लगाना चाहा लेकिन शरीर पर जा लगी गेंद| कोई रन नहीं हुआ| |
0 | 6.1 | 6.1: गैरेथ डेलानी को उमरान मलिक, फुल लेंथ बॉल को कवर्स की दिशा में खेला| गैप हासिल नहीं हो सका| कोई रन नहीं मिलेगा| |
6 ओवर | रन : 73/1 | रन रेट : 12.17
0 | 5.7 | 5.6: एंड्रयू बालबर्नी को रवि बिश्नोई, कोई रन नहीं, हल्का सा गेंद को पुश किया लेकिन गैप नहीं मिला| |
0 | 5.6 | 5.5: गैरेथ डेलानी को रवि बिश्नोई, लेग बाई का एक और सिंगल इस रन चेज़ में आता हुआ| |
0 | 5.5 | 5.4: पॉल स्टर्लिंग को रवि बिश्नोई, आउट!!! क्लीन बोल्ड!!! भारत को जिस विकेट की तलाश थी वो दिलाया रवि बिश्नोई ने यहाँ पर!! पॉल स्टर्लिंग 40 रन बनाकर पवेलियन लौटे| गुड लेंथ पर डाली गई तेज़ गति की स्पिन गेंद को बैक फूट से पुल शॉट लगाने गए| गेंद टप्पा खाकर तेज़ी से अंदर की ओर टर्न होकर आई जिसे बल्लेबाज़ भाप नहीं सके और बीट हो गए| बॉल सीधा मिडिल स्टंप्स पर जा लगी| गेंदबाज़ ने मनाया जश्न तो बल्लेबाज़ अपने शॉट से निराश दिखाई दिए| 72/1 आयरलैंड| |
0 | 5.4 | 5.3: पॉल स्टर्लिंग को रवि बिश्नोई, नॉट आउट!!! भारत का रिव्यु हुआ असफ़ल!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई लेग स्पिन गेंद पर स्वीप शॉट खेलने गए| बॉल की लाइन में बल्ले को नहीं ला सके जिसके कारण बॉल सीधा फ्रेंट पैड्स को जा लगी| एलबीडबल्यू की हुई अपील, अम्पायर ने नॉट आउट करार दिया| फील्डिंग टीम ने लिया रिव्यु| रिप्ले में देखने के बाद पता लगा कि गेंद पिचिंग ऑफ साइड ऑफ थी| नॉट आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला| |
0 | 5.3 | 5.2: पॉल स्टर्लिंग को रवि बिश्नोई, टर्न एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ| |
0 | 5.2 | 5.2: पॉल स्टर्लिंग को रवि बिश्नोई, वाइड!!! लेग स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया| |
6 | 5.1 | 5.1: पॉल स्टर्लिंग को रवि बिश्नोई, छक्का!!! रवि बिश्नोई की पहली ही गेंद पर स्टर्लिंग ने बॉल को स्टैंड्स में भेजा!!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को सामने की ओर बल्लेबाज़ ने पूरी ताक़त के साथ खेला| बीच बल्ले को लगकर गेंद सीधा दर्शकों के बीच गई छह रनों के लिए| |
5 ओवर | रन : 65/0 | रन रेट : 13
6 | 4.7 | 4.6: एंड्रयू बालबर्नी को हर्षल पटेल, छक्का! फ्री हिट का पूरा फायदा उठाते हुए गेंद को सीमा रेखा के पार भेज दिया| काफी लम्बा सिक्स मार दिया| काफी जोर से बल्ला घुमाया था और संपर्क भी उतना ही शानदार हुआ| 65/0 आयरलैंड| |
6 | 4.6 | 4.6: एंड्रयू बालबर्नी को हर्षल पटेल, नो बॉल!! फ्री हिट और इसपर लग गया छक्का! धीमी गति की गेंद डालना चाहते थे लेकिन हाई फुल टॉस डाल गए| बल्लेबाज़ ने उसे फाइन लेग की दिशा में पुल कर दिया और छह रन हासिल किया| |
0 | 4.5 | 4.5: एंड्रयू बालबर्नी को हर्षल पटेल, एक बार फिर से धीमी गति की गेंद से बल्लेबाज़ को चकमा दे दिया| कोई रन नहीं हुआ| |
1 | 4.4 | 4.4: पॉल स्टर्लिंग को हर्षल पटेल, सिंगल, बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया| |
0 | 4.3 | 4.3: एंड्रयू बालबर्नी को हर्षल पटेल, लेग बाई का रन आता हुआ| ऑन साइड पर खेलना चाहते थे लेकिन पैड्स को जा लगी बॉल| गैप में गई जहाँ से रन भागने का मौका बन गया| |
0 | 4.2 | 4.2: एंड्रयू बालबर्नी को हर्षल पटेल, एक और डॉट गेंद!! बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया| |
0 | 4.1 | 4.1: एंड्रयू बालबर्नी को हर्षल पटेल, बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला| |
4 ओवर | रन : 50/0 | रन रेट : 12.5
0 | 3.7 | 3.6: पॉल स्टर्लिंग को हार्दिक पंड्या, प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें| |
0 | 3.6 | 3.6: पॉल स्टर्लिंग को हार्दिक पंड्या, वाइड! लेग स्टम्प के काफी बाहर डाली गई गेंद| अम्पायर ने उसे वाइड करार दिया| |
4 | 3.5 | 3.5: पॉल स्टर्लिंग को हार्दिक पंड्या, चौका! फील्डर द्वारा एक भरसक प्रयास लेकिन गेंद को सीमा रेखा के पार जाने से नहीं रोक सके| ऑन साइड पर खेला गया पुल शॉट| बॉल तेज़ी से सीमा रेखा पार कर गई| |
1 | 3.4 | 3.4: एंड्रयू बालबर्नी को हार्दिक पंड्या, सिंगल, स्क्वायर लेग की ओर खेला गया पुल शॉट, एक रन मिला| |
6 | 3.3 | 3.3: एंड्रयू बालबर्नी को हार्दिक पंड्या, खूबसूरत छक्का! काफी शानदार शॉट| बल्लेबाज़ ने महज़ इसे अपनी टाइमिंग के साथ लॉफ्ट किया कवर्स बाउंड्री की तरफ और गेंद सीमा रेखा के पार जा गिरी गेंद| |
0 | 3.2 | 3.2: एंड्रयू बालबर्नी को हार्दिक पंड्या, कोई रन नहीं, प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें| |
0 | 3.1 | 3.1: पॉल स्टर्लिंग को हार्दिक पंड्या, शरीर को लगी गेंद| गैप में गई| बल्लेबाजों ने रन की मांग की और उसे हासिल भी किया| लेग बाई का आया एक रन| |
3 ओवर | रन : 38/0 | रन रेट : 12.67
6 | 2.6 | 2.6: एंड्रयू बालबर्नी को भुवनेश्वर कुमार, छक्का! मैक्सिमम के साथ कप्तान बालबर्नी ने खोला अपना खाता| एक शानदार शॉट खेला गया| पैड्स की गेंद को फ्लिक किया स्क्वायर लेग की ओर और स्टैंड में छह रनों के लिए गई बॉल| |
0 | 2.5 | 2.5: एंड्रयू बालबर्नी को भुवनेश्वर कुमार, एक और डॉट गेंद!! इस गेंद पर भी शॉट लगाने गए थे लेकिन संपर्क नहीं हो पाया| |
0 | 2.4 | 2.4: एंड्रयू बालबर्नी को भुवनेश्वर कुमार, एक अहम डॉट गेंद| ऑफ़ स्टम्प पर जाकर लेग साइड पर गेंद को खेला| शरीर पर खा बैठे| कोई रन नहीं हुआ| |
0 | 2.3 | 2.3: एंड्रयू बालबर्नी को भुवनेश्वर कुमार, ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इसे पॉइंट की दिशा में खेला, फील्डर वहां तैनात, रन नहीं मिल पाएगा| |
1 | 2.2 | 2.2: पॉल स्टर्लिंग को भुवनेश्वर कुमार, क्विक सिंगल!! बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर ब्लॉक किया| सिंगल का मौका बन गया| |
4 | 2.1 | 2.1: पॉल स्टर्लिंग को भुवनेश्वर कुमार, चौका! बेहतरीन टाइमिंग का इस्तेमाल करते हुए फ्लिक किया बाउंड्री लाइन की ओर| चार रन मिला| |
2 ओवर | रन : 26/0 | रन रेट : 13
0 | 1.6 | 1.6: पॉल स्टर्लिंग को हार्दिक पंड्या, एक और सिंगल लेग बाई के रूप में आता हुआ| बड़े शॉट के लिए गए लेकिन पैड्स को लगकर गैप में गई गेंद और एक रन मिल गया| |
6 | 1.5 | 1.5: पॉल स्टर्लिंग को हार्दिक पंड्या, छक्का! एक और कड़क शॉट!! बल्लेबाज़ पूरी तरह से अपनी प्रतिभा दिखाते हुए| पूरी ताक़त से पुल शॉट लगाया गया बॉल सीधा स्टैंड में गई| |
0 | 1.4 | 1.4: एंड्रयू बालबर्नी को हार्दिक पंड्या, लेग बाई के रूप में एक रन आता हुआ| पैड्स को लगकर गैप में गई थी गेंद जिसकी वजह से रन मिल गया| |
0 | 1.3 | 1.3: एंड्रयू बालबर्नी को हार्दिक पंड्या, छोटी लेंथ की गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया| |
0 | 1.2 | 1.2: एंड्रयू बालबर्नी को हार्दिक पंड्या, बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया| |
0 | 1.1 | 1.1: एंड्रयू बालबर्नी को हार्दिक पंड्या, कोई रन नहीं, स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ| |
1 ओवर | रन : 18/0 | रन रेट : 18
4 | 0.6 | 0.6: पॉल स्टर्लिंग को भुवनेश्वर कुमार, एक छक्के के बाद अब हैट्रिक चौका! 18 रन बोर्ड पर लग गए हैं| ताबड़तोड़ शुरुआत पॉल द्वारा| भुवि को पूरी तरह से बेहाल कर दिया| इस गेंद को भी कवर्स की दिशा में उठाकर मारा और गैप से चौका बटोर लिया| |
4 | 0.5 | 0.5: पॉल स्टर्लिंग को भुवनेश्वर कुमार, ओहोहो!! ये लीजिये एक और चौका! इस बार बेहतरीन टाइमिंग का इस्तेमाल करते हुए फ्लिक किया बाउंड्री लाइन की ओर| चार रन मिला| |
4 | 0.4 | 0.4: पॉल स्टर्लिंग को भुवनेश्वर कुमार, चौका! इस बार कवर्स फील्डर के ऊपर से गेंद को लॉफ्ट करते हुए अपने लिए एक बाउंड्री हासिल की| कमाल की बल्लेबाज़ी करते हुए दिखे पिछली दो गेंदों पर पॉल| |
6 | 0.3 | 0.3: पॉल स्टर्लिंग को भुवनेश्वर कुमार, छक्का! बिगी के साथ हुआ रन चेज़ का आगाज़!! अंदर आएगी गेंद ये जानते थे बल्लेबाज़| ऑफ़ स्टम्प पर शफल किया और लेंथ को परखते हुए पुल कर दिया मिड विकेट बाउंड्री की तरफ जहाँ से पूरे छह रन मिल गए| |
0 | 0.2 | 0.2: पॉल स्टर्लिंग को भुवनेश्वर कुमार, एक और अच्छी आउटस्विंगर जिसे बल्लेबाज़ इ परखते हुए सम्मान दिया| कोई रन नहीं हुआ| |
0 | 0.1 | 0.1: पॉल स्टर्लिंग को भुवनेश्वर कुमार, आउटस्विंगर! पड़कर बाहर की तरफ निकल गई गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे लीव कर दिया| सुलझी हुई बल्लेबाज़ी देखने को मिल रही है यहाँ पर| |