Shubman Gill या Yashasvi Jaiswal में से Asia Cup के लिए जगह पाने का असली हकदार कौन? देखें दोनों के T20I आंकड़ें
शुभमन गिल की शानदार फॉर्म को देखते हुए एशिया कप 2025 के टी20 फॉर्मेट में उनकी वापसी की संभावना है। उन्हें उपकप्तान भी बनाया जा सकता है। यशस्वी जायसवाल जिन्होंने आईपीएल 2025 में अच्छा प्रदर्शन किया भी चर्चा में हैं। गिल ने 21 टी20I मैचों में 578 रन बनाए हैं जबकि जायसवाल ने 723 रन बनाए हैं। ऐसे में देखते हैं T20I में किसके आकंड़े बेस्ट हैं।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल हाल ही में इंग्लैंड दौरे पर बेहद ही शानदार फॉर्म में नजर आए। उन्होंने पांच मैचों की टेस्ट सीरीज की 10 पारियों में कुल 754 रन बनाए और इस दौरान उनका औसत 75 का रहा।
उनके बल्ले से चार शतक निकले। 25 साल के गिल ने करियर का बेस्ट स्कोर 269 रन बर्मिंघम में इंग्लैंड के खिलाफ बनाया और इसी मैच की दूसरी पारी में उन्होंने 161 रन बनाए थे।
उनकी टेस्ट में शानदार फॉर्म के बाद ये माना जा रहा है कि वह एशिया कप 2025 के लिए टी20 फॉर्मेट में वापसी कर सकते हैं।
रेवस्पोर्ट्स की रिपोर्ट के मुताबिक, गिल का भारतीय टीम में चयन हो सकता है, जबकि उन्हें उपकप्तान की जिम्मेदारी भी दी जा सकती हैं। वहीं, आईपीएल 2025 में शानदार प्रदर्शन कर महफिल लूटने वाले यशस्वी की भी चर्चा खूब हो रही है। ऐसे में जानते हैं एशिया कप 2025 से पहले यशस्वी बनाम गिल दोनों के T20I आकंड़ों पर एक नजर डालते हैं।
Shubman Gill vs Yashasvi Jaiswal: कौन हैं बेहतर?
दरअसल, शुभमन गिल ने साल 2023 में टी20I में डेब्यू किया था। अब तक उन्होंने कुल 21 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले है, जिसमें उन्होंने 21 पारियों में कुल 578 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 30 का रहा और उनके बल्ले से 578 रन निकले। 170 रन उनका जिम्बाब्वे के खिलाफ पांच पारियों में 42 की औसत से रहा।
उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की पारियों में 144 रन बनाए। इस दौरान उनका औसत 72 का रहा, जबकि श्रीलंका के खिलाफ पांच पारियों में उन्होंने 26 की औसत से 131 रन बनाए।
वहीं, दूसरी तरफ बात करें तो यशस्वी जायसवाल ने टी20I डेब्यू साल 2023 में अगस्त के महीने में किया था। इस फॉर्मेट में उन्होंने कुल 723 रन 36 की औसत से बनाए। इस दौरान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्होंने 27 की औसत से 138 रन बनाए। उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ 141 रन बनाए और नेपाल के खिलाफ एक पारी में उन्होंने 100 रन बनाए।
गिल या यशस्वी?T20I में किसका स्ट्राइक रेट बेहतर
गिल ने टी20I में कुल 21 मैच खेले, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 139 का रहा। उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन पारियों में 184 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए, जबकि श्रीलंका के खिलाफ पांच पारियों में उनका स्ट्राइक रेट 135 का रहा। जिम्बाब्वे के खिलाफ पांच पारियों के बाद उनका स्ट्राइक रेट 125 का रहा। वहीं, वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच पारियों में उन्होंने 120 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए।
गिल या यशस्वी? किसका T20I में 50 प्लस स्कोर बनाए?
गिल के नाम T20I में चार 50 प्लस स्कोर है, जिसमें एक शतक और 3 अर्धशतक शामिल है। उन्होंने 2023 में कीवी टीम के खिलाफ 63गेंदों पर नाबाद 126 रन बनाए थे। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ 2023 में 47 गेंदों पर 77 रन बनाए, जबकि जुलाई के महीने में 2024 में उन्होंने 49 गेंदों पर 66 रन बनाए।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।