Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ranji Trophy: 'Rohit Sharma को ज्यादा ज्ञान देने की जरूरत नहीं...', 'हिटमैन' के बचाव में उतरे मुंबई टीम के कप्तान

    Updated: Wed, 22 Jan 2025 05:05 PM (IST)

    Ajinkya Rahane on Rohit Sharma मुंबई टीम के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा को बैक किया। रोहित शर्मा मौजूदा समय में खराब फॉर्मे से गुजर रहे हैं। BGT 2024-25 में रोहित का बल्ला खामोश रहा था। वह तीन मैचों में केवल 31 रन बना सके थे। अब रोहित रणजी ट्रॉफी में करीब 10 साल मैच खेलने वाले है।

    Hero Image
    Ajinkya Rahane ने Rohit Sharma का किया सपोर्ट

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Ajinkya Rahane on Rohit Sharma: मुंबई टीम के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा को बैक किया। रोहित शर्मा मौजूदा समय में खराब फॉर्मे से गुजर रहे हैं। BGT 2024-25 में रोहित का बल्ला खामोश रहा था। वह तीन मैचों में केवल 31 रन बना सके थे। अब रोहित रणजी ट्रॉफी में करीब 10 साल मैच खेलने वाले है। इस बीच आलोचनाओं से घिरे रोहित को अंजिक्ये रहाणे का साथ मिला।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ajinkya Rahane ने Rohit Sharma का किया सपोर्ट

    दरअसल, अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) ने मुंबई ट्रेनिंग सेशन के दौरान मुंबई में कहा,

    "देखिए रोहित, रोहित है। हम जानते हैं। आपको भी पता है रोहित का करैक्टर। मैं बहुत खुश हूं दोनों को मुंबई के ड्रेसिंग रूम में वापस देखते हुए। रोहित हमेशा ही रिलेक्स रहते है। फिर चाहे वह इंटरनेशनल लेवल खेले, उनका करैक्टर हमेशा ही एक जैसा रहा है। उनका रवैया हमेशा रिलेक्स वाला रहा है। वह अपना गेम अच्छे से जानते हैं और किसी को भी उन्हें बताने की जरूरत नहीं। मुझे यकीन है कि अगर वह आया तो वह शानदार खेलेगा। रोहित बिल्कुल नहीं बदले, जो कि काफी अच्छी चीज है।"

    बता दें कि 37 साल के रोहित काफी महीनों से खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं और न्यूजीलैंड के खिलाफ और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनका बल्ला खामोश रहा है। रहामे ने ये दावा किया है कि रोहित खेलने के लिए बिल्कुल कॉन्फिडेंट हैं।

    यह भी पढ़ें: ICC Rankings में पाकिस्तान के 2 खिलाड़ियों ने टॉप-10 में मारी एंट्री, पंत-रोहित और बाबर को भारी नुकसान

    रहाणे ने आगे कहा कि सबसे ज्यादा जरूरी क्या है कि वह भूखे है और वह अच्छा प्रदर्शन चाहते हैं। मुझे यकीन है कि अगर वह आए तो उन्हें बड़ी पारी खेलेंगे। उन्होंने कल सेशन में बहुत अच्छा खेला और मैं रोहित के लिए बिल्कुल कॉन्फिडेंट हूं।

    IND VS ENG: Rohit Sharma इंग्लैंड के खिलाफ वनडे में करेंगे टीम इंडिया की कप्तानी

    रोहित शर्मा 6 फरवरी 2025 से इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में टीम इंडिया की कप्तानी करेंगे। इस कड़ी में अंजिक्य रहाणे ने कहा कि मैं सोच रहा हूं कि वह अपना गेम खेल रहे हैं और उन्हें अगले गेम के बारे में निश्चित नहीं हूं। अगले चार दिनों में उनकी राय काफी महत्वपूर्ण होगी।

    रहाणे ने साथ ही यशस्वी जायसवाल को लेकर कहा कि पिछले कुछ साल से वह भारतीय टीम के लिए शानदार परफॉर्म कर रहे ैं और टीम इंडिया में जाने से पहले उन्होंने मुंबई के लिए अच्छा किया। यशस्वी जैसे खिलाड़ी का टीम में होना अच्छा है, क्योंकि उन्हें रनों की भूख है।