Ms Dhoni: जिस धौनी की दुनिया दीवानी उन्होंने बताया कौन हैं उनके फेवरेट
भारत के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने खुलकर अपने आइडियल के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि बाकी भारतीयों की तरह मैं भी इन्हें देखकर बड़ा हुआ और हमेशा से उनकी तरह खेलना चाहता था।
नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। महेंद्र सिंह धौनी एक ऐसा नाम जिन्होंने न केवल भारत में बल्कि पूरी दुनिया को सिखाया कि मैच को विपरीत परिस्थितियों में कैसे फिनिश करना है। उन्हें यूं ही नहीं वर्ल्ड का सबसे बड़ा फिनिशर कहा जाता है बल्कि कई मौकों पर उन्होंने ऐसा करके दिखाया है।
उन्होंने न केवल भारतीय क्रिकेट में एक नया अध्याय जोड़ा बल्कि वर्ल्ड क्रिकेट में न जाने कितने खिलाड़ियों को अपने जैसा बनने के लिए प्रेरणा दी। वो खिलाड़ी जो उनकी कप्तानी में खेल चुके हैं वह हमेशा उनकी तारीफ में कहते हैं कि उन्होंने, उनकी तरह क्रिकेटिंग ब्रेन कहीं नहीं देखा। ऐसे महेंद्र सिंह धौनी जिनकी दुनिया फैन है उन्होंने बताया कि वह किसके फैन हैं और किसे अपना आइडियल मानते हैं।
सचिन हैं धौनी के फेवरेट खिलाड़ी
क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के बारे में बोलते हुए उन्होंने बताया कि बाकी भारतीयों की तरह मैं भी सचिन की बैटिंग देखता था और बाद में उनकी तरह खेलना चाहता था। लेकिन फिर मुझे एहसास हुआ कि मैं उनकी तरह नहीं खेल सकता। लेकिन हमेशा से मेरे दिल में यह बात रही कि मैं उनकी तरह खेलूं।
Even Thala’s favourite period is PT! 😉#WhistlePodu #Yellove 🦁💛 @msdhoni pic.twitter.com/t4MInuQhxu— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) October 13, 2022
एमएस धौनी एक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे जहां एक बच्ची ने उनसे यह सवाल किया जिसके जवाब में उन्होंने सचिन को अपना आइडियल बताया। बच्ची ने इसके अलावा उनसे, उनके फेवरेट विषय के बारे में भी पूछा जिसका जवाब वह टाल गए।
हाल ही में दिखा, धौनी का नया अवतार
हाल ही में खबर आई थी कि भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी फिल्मों में भी अपना हाथ आजमाने वाले हैं। वह बतौर प्रोड्यूसर फिल्म जगत से जुड़ने वाले हैं। हालांकि वह यह काम अकेले नहीं करने वाले हैं बल्कि कॉलीवुड में उनका साथ स्टार एक्टर विजय जबकि टॉलीवुड में महेश बाबू देंगे।
T20 World Cup से पहले बाबर आजम ने तोड़ा विराट कोहली और रोहित शर्मा का रिकॉर्ड