विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 14, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

India vs Pakistan: 'मैं मैच का बहिष्कार कर रहा हूं', मुकाबले से पहले भी जारी है विरोध; पूर्व क्रिकेटर मैदान में उतरा

Published: Sun, 14 Sep 2025 05:33 PM (IST)

एशिया कप 2025 में भारत-पाकिस्‍तान मैच का विरोध लगातार जारी है। मैच से कुछ घंटे पहले तक इसका बॉयकॉट देखने ...और पढ़ें

मैच पर दिखेगा विरोध का असर। इमेज- पीटीआई
मैच पर दिखेगा विरोध का असर। इमेज- पीटीआई

HighLights

  1. रात 8 बजे शुरू होगा यह मुकाबला
  2. दुबई स्टेडियम में होगी यह टक्‍कर
  3. दूसरी जीत पर दोनों टीमों की नजर

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। एशिया कप 2025 में भारत-पाकिस्‍तान मैच का विरोध लगातार जारी है। मैच से कुछ घंटे पहले तक इसका बॉयकॉट देखने को मिल रहा है। सड़क से लेकर सोशल मीडिया तक भारत-पाकिस्‍तान मैच को विरोध चल रहा है। ज्‍यादातर लोग एक सुर में मुकाबले को नहीं देखने की बात कह रहे हैं। इन सब के बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने कहा है कि मैं मैच का बहिष्कार कर रहा हूं।

इस मैच का बहिष्कार करूंगा

मनोज तिवारी ने घोषणा की है कि वह दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले इस मैच का "बहिष्कार" करेंगे। पहलगाम आतंकी हमले और उसके बाद भारत द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद दोनों टीमों के बीच पहली बार टक्‍कर होगी। मैच से पहले विपक्षी नेताओं ने इस मैच से हटने की मांग की थी। हालांकि, केंद्र सरकार ने मल्‍टीनेशनल टूर्नामेंट का हवाला दिया।

सालों से आ रही यह समस्‍या

मनोज तिवारी ने कहा, "यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है। यह समस्या सालों से चली आ रही है। पुलवामा से लेकर पहलगाम और पठानकोट तक, अनगिनत आतंकवादी हमलों तक। कोई भी भारतीय इसे नहीं भूला है। आप ऐसी स्थिति में भारत पाकिस्तान मैच खेलना चाहते हैं।"

मैं एक क्रिकेट खिलाड़ी रहा हूं

उन्होंने कहा, "मैं कभी भी खेल विरोधी नहीं रहा हूं। मैं एक क्रिकेट खिलाड़ी रहा हूं और एक खेल मंत्री भी हूं। मैंने व्यक्तिगत तौर पर कहा था कि मैं भारत पाकिस्तान मैच और एशिया कप का बहिष्कार कर रहा हूं। मैं इसे नहीं देख सकता। यह समझना जरूरी है कि यह सिर्फ एक खेल है। यह जिंदगी नहीं है। हम इंसानी जिंदगी की तुलना खेलों से कर रहे हैं, ऐसा कभी नहीं होना चाहिए।"

वो परिवार ही समझ सकते

पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने कहा, "उन लोगों के परिवार ही इसे समझ सकते हैं जो देश की रक्षा करते हुए अपने कर्तव्य का पालन करते हुए शहीद होते हैं। वे निर्दोष नागरिक जो आतंकवादी हमलों में मारे जाते हैं। इसलिए मुझे लगता है कि ऐसा नहीं होना चाहिए था।" आम आदमी पार्टी समेत अन्‍य विरोधी दल भी भारत-पाकिस्‍तान मैच का विरोध कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- India vs Pakistan: 'भारत से कोई मुकाबला नहीं', पाकिस्तानी स्टार ने कर दी अपनी ही टीम के हार की भविष्‍यवाणी!

यह भी पढ़ें- 'डाई हार्ड फैंस भी नहीं जानते होंगे नाम': मैच से पहले युवा पाकिस्‍तान टीम की लग गई क्‍लास, इस भारतीय ने दिखाया आईना

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।