विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 14, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'डाई हार्ड फैंस भी नहीं जानते होंगे नाम': मैच से पहले युवा पाकिस्‍तान टीम की लग गई क्‍लास, इस भारतीय ने दिखाया आईना

Published: Sun, 14 Sep 2025 04:59 PM (IST)

एशिया कप 2025 में आज भारतीय टीम और पाकिस्‍तान टीम टकराएगी। दोनों चिर प्रतिद्वंदी टीम दुबई क्रिकेट स्‍टेडियम में रात ...और पढ़ें

पाकिस्‍तान के स्‍क्वॉड में युवाओं को मिला मौका। इमेज- पीटीआई
पाकिस्‍तान के स्‍क्वॉड में युवाओं को मिला मौका। इमेज- पीटीआई

HighLights

  1. युवाओं के साथ उतरी है पाकिस्‍तान टीम
  2. सलमान आगा संभाल रहे टीम की कमान
  3. भारत-पाकिस्‍तान ने जीता पहला मुकाबला

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। एशिया कप 2025 में आज भारतीय टीम के सामने पाकिस्‍तान टीम होगी। दोनों चिर प्रतिद्वंदी टीम दुबई के मैदान में रात 8 बजे से टकराएंगी। टूर्नामेंट में पाकिस्‍तान टीम युवा प्‍लेयर्स के भरोसे उतरी है। ऐसे में टीम की आलोचना भी हो रही है। पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने तो यहां तक कह दिया है कि डाई हार्ड फैंस भी पाकिस्‍तानी प्लेयर्स के नाम नहीं जानते होंगे।

चोपड़ा ने की टीम की आलोचना

पूर्व भारतीय क्रिकेटर निखिल चोपड़ा ने एशिया कप 2025 में पाकिस्तान की टीम का तीखा आकलन करते हुए तर्क दिया है कि इस टीम में वह स्टार पावर और पहचान नहीं है जिसने कभी उन्हें विश्व क्रिकेट में एक ताकत बनाया था। बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान को टी20 टीम से बाहर किए जाने के बाद पाकिस्तान नए नेतृत्व के साथ एशिया कप में उतरा है। सलमान अली आगा अब सैम अयूब, मोहम्मद हारिस और हसन नवाज जैसी युवा टीम की कप्‍तानी कर रहे हैं। टीम में शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ और फखर जमान जैसे कुछ पुराने प्‍लेयर भी शामिल हैं।

अनुभव की कमी है

चोपड़ा ने एनडीटीवी से बातचीत में कहा, उनमें क्षमता है। उनमें अनुभव की कमी है। मैं पाकिस्तानी टीम का अपमान नहीं कर रहा, लेकिन अगर आप उनकी टीम को देखें और किसी भी बच्चे से उनके टॉप तीन या चार खिलाड़ियों के नाम पूछें, तो इनमें से कुछ बच्चे, यहां तक कि टी20 फॉर्मेट के डाई हार्ड फैंस भी उनके नाम नहीं जानते होंगे। अगर आप उनसे पाकिस्तान के 90 के दशक के क्रिकेट हीरो के बारे में पूछें, तो उन्हें याद होगा।"

उन्होंने आगे कहा, "अंतर यह है कि जब आप भारत की अंतिम 11 या अंतिम 15 टीमों को देखते हैं तो उनमें मैच विरर, अनुभवी खिलाड़ी और विश्व स्तरीय स्‍टार मौजूद होते हैं। यशस्वी जायसवाल जैसे खिलाड़ी को अंतिम 15 में जगह तक नहीं मिली है, तो आप सोच सकते हैं कि अजीत अगरकर और टीम मैनेजमेंट के लिए यह कितना बड़ा सिरदर्द होगा।"

भारतीय टीम इस प्रकार है

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, संजू सैमसन, रिंकू सिंह।

पाकिस्तान टीम इस प्रकार है

फखर जमां, हसन नवाज, खुशदिल शाह, साइम अयूब, सलमान आगा, हुसैन तलत, फहीम अशरफ, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद हारिस, साहिबजादा फरहान, अबरार अहमद, हारिस रऊफ, हसन अली, सलमान मिर्जा, शाहीन अफरीदी, सुफियान मुकीम, मोहम्मद वसीम जूनियर।

यह भी पढ़ें- India vs Pakistan: काली पट्टी या कुछ और? पाकिस्तान के खिलाफ 'प्रतीकात्मक विरोध' कर सकती टीम इंडिया

यह भी पढ़ें- India vs Pakistan: 'भारत से कोई मुकाबला नहीं', पाकिस्तानी स्टार ने कर दी अपनी ही टीम के हार की भविष्‍यवाणी!

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।