विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 14, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

India vs Pakistan: काली पट्टी या कुछ और? पाकिस्तान के खिलाफ 'प्रतीकात्मक विरोध' कर सकती टीम इंडिया

Published: Sun, 14 Sep 2025 03:36 PM (IST)

बॉयकॉट के बीच भारत-पाकिस्‍तान क्रिकेट टीम एशिया कप 2025 में आज टकराने के लिए तैयार हैं। दोनों टीमों के बीच ...और पढ़ें

रात 8 बजे शुरू होगा मुकाबला। इमेज- बीसीसीआई, पीटीआई
रात 8 बजे शुरू होगा मुकाबला। इमेज- बीसीसीआई, पीटीआई

HighLights

  1. रात 8 बजे शुरू होगा भारत-पाकिस्‍तान का मैच
  2. दुबई इंटरेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगी टक्‍कर
  3. दोनों टीमों ने जीता है अपना पहला-पहला मैच

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। बॉयकॉट के बीच भारत-पाकिस्‍तान क्रिकेट टीम एशिया कप 2025 में आज टकराने के लिए तैयार हैं। दोनों टीमों के बीच दुबई इंटरेशनल क्रिकेट स्टेडियम में टक्‍कर देखने को मिलेगी। यह मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 8 बजे शुरू होगा। वहीं टॉस आधा घंटे पहले 7:30 बजे होगा। दोनों टीमों ने 2012 से कोई द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली है। दोनों टीम मल्‍टीनेशनल टूर्नामेंट में ही टकराती हैं।

27 लोगों की गई थी जान

पहलगाम आतंकी हमले के बाद दोनों देशों के बीच रिश्‍ते ठीक नहीं हैं। इस हमले में 26 लोगों की जान चली गई थी। इसके कुछ समय बाद ही भारत-पाकिस्‍तान का मैच हो रहा है, ऐसे में इसके बॉयकॉट की मांग उठ रही है। सड़कों पर विरोध प्रदर्शन हो रहा है। सोशल मीडिया पर बॉयकॉट ट्रेंड चलाया जा रहा है।

लगातार हो रहा है मैच का विरोध

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) और सराकर की भी आलोचना हो रही है। एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, मैच को लेकर 'बहिष्कार' की चर्चा भारतीय ड्रेसिंग रूम में भी पहुंच गई है और टीम का माहौल 'गंभीर' है। यह मैच दुबई अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में हो रहा है।

ऐसे में फैंस मैदान पर ज्‍यादा विरोध करते नहीं नजर आएंगे। हालांकि, मैच शुरू होने के बाद भारतीय टीम के सदस्यों द्वारा कुछ 'प्रतीकात्मक विरोध' देखने को मिल सकते हैं। इसमें हाथ नहीं मिलाना, काली पट्टी बांधना या अन्य संभावित तरीकों से हो सकते हैं।

कोच ने स्‍वीकारी थी यह बात

शनिवार को मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारत के असिस्‍टेंट कोच रयान टेन डोएशेट ने स्वीकार किया था कि पूरा कैंप मैच को लेकर लोगों की भावनाओं से वाकिफ है। टेन डोएशेट ने कहा, "हम निश्चित रूप से लोगों की भावनाओं से वाकिफ हैं। गौतम गंभीर का मैसेज बहुत ही पेशेवर रहा है, जिसमें उन्होंने उन चीजों की चिंता न करने की बात कही है जो हमारे नियंत्रण में नहीं हैं।"

यह भी पढ़ें- Asia Cup 2025: भारत-पाकिस्‍तान मैच से पहले IPL-PSL फ्रेंचाइजी टकराईं, सोशल मीडिया पर शुरू हुआ वॉर

यह भी पढ़ें- IND vs PAK Preview: पाकिस्तान के विरुद्ध ऑपरेशन 'सूर्य', भारत और पाक के बीच हाई वोल्टेज मुकाबला आज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।