विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 14, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

India vs Pakistan: 'भारत से कोई मुकाबला नहीं', पाकिस्तानी स्टार ने कर दी अपनी ही टीम के हार की भविष्‍यवाणी!

Published: Sun, 14 Sep 2025 04:05 PM (IST)

Danish Kaneria Asia Cup 2025 एशिया कप 2025 के छठे मुकाबले में रविवार को भारतीय टीम का सामना पाकिस्‍तान से ...और पढ़ें

नई पाकिस्‍तान टीम उतरी है मैदान में। इमेज- पीटीआई
नई पाकिस्‍तान टीम उतरी है मैदान में। इमेज- पीटीआई

HighLights

  1. दुबई के मैदान पर होगा मुकाबला
  2. दोनों टीमों की नजर दूसरी जीत पर
  3. मुकाबले की हाइप कम हुई है

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। एशिया कप 2025 के छठे मुकाबले में आज भारतीय टीम के सामने पाकिस्‍तान होगा। भारी विरोध के बीच यह मुकाबला दुबई में खेला जाएगा। सोशल मीडिया से सड़क तक इस मुकाबले का पुरजोर विरोध हो रहा है। इस बीच पाकिस्‍तान के पूर्व क्रिकेटर दानिश कनेरिया ने मैच पर अपने विचार शेयर किए हैं।

प्रतिद्वंद्विता अब अपनी चमक खो चुकी है

कनेरिया का मानना ​​है कि भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाली प्रतिद्वंद्विता अब अपनी चमक खो चुकी है। उन्होंने इसके लिए पाकिस्तान क्रिकेट के गिरते स्तर को जिम्मेदार ठहराया। कनेरिया ने आईएएनएस से कहा, "इसमें कोई शक नहीं कि भारतीयों की भावनाएं आहत हुई हैं। भारत ने वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स का मैच नहीं खेला और इस मामले पर अभी भी कोई स्पष्टता नहीं है। इसके अलावा पाकिस्तान क्रिकेट का स्तर भी गिर गया है, यही वजह है कि इस बार भारत-पाकिस्तान मुकाबले को लेकर ज्‍यादा हाइप नहीं है।"

पाकिस्तान छोटी टीमों से हार रहा

उन्होंने कहा, "अभी कोई प्रतिस्पर्धा नहीं है। पाकिस्तान छोटी टीमों से हार रहा है और टीम में नियमित रूप से बदलाव हो रहे हैं। टीम में न तो बाबर आजम हैं और ना ही मोहम्‍मद रिजवान। टीम में ज्‍यादातर युवाओं को मौका मिला है।" टूर्नामेंट की बात करें तो भारत और पाकिस्‍तान ने जीत के साथ इसका आगाज किया। भारत ने अपने पहले मैच में यूएई को 9 विकेट से हराया था। वहीं मैन इन ग्रीन ने ओमान को 93 रनों से शिकस्‍त दी।

हारे तो यह कारण गिना देंगे

कनेरिया ने कहा, "विराट कोहली और रोहित शर्मा के बिना भी शुभमन गिल की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज बराबर कर ली थी। एशिया कप में सूर्यकुमार यादव एक ऐसे बैटिंग ऑर्डर की अगुवाई कर रहे हैं जिसमें गहराई है। मुझे नहीं लगता कि मैच में कोई प्रतिस्पर्धा होगी।" उन्होंने कहा, "वे एशिया कप में जाएंगे और अगर वे भारत से हार भी जाते हैं, तो भी वे कहेंगे कि हम अभी भी एक नई टीम बनाने की तैयारी कर रहे हैं।"

एशिया कप में भारत-पाक का हेड टू हेड

  • कुल मुकाबले: 19
  • भारत ने जीते: 10
  • पाकिस्तान ने जीते: 6
  • नो रिजल्ट रहे: 3

यह भी पढ़ें- Asia Cup 2025: भारत-पाकिस्‍तान मैच से पहले IPL-PSL फ्रेंचाइजी टकराईं, सोशल मीडिया पर शुरू हुआ वॉर

यह भी पढ़ें- India vs Pakistan: काली पट्टी या कुछ और? पाकिस्तान के खिलाफ 'प्रतीकात्मक विरोध' कर सकती टीम इंडिया

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।