Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'रोहित शर्मा और विराट कोहली रोबोट...', इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने भारतीय दिग्गजों की खराब फॉर्म पर दिया बड़ा बयान

    Updated: Tue, 04 Feb 2025 11:32 PM (IST)

    टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली इस समय खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। दोनों के बल्ले से रन निकलना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में दोनों के संन्यास की अटकलें भी लगाई जा रही हैं। लेकिन इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने कहा है कि ये दोनों दिग्गज हैं और कभी भी फॉर्म में वापसी कर सकती हैं।

    Hero Image
    विराट कोहली और रोहित शर्मा की फॉर्म इस समय खराब चल रही है

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली इस समय खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। दोनों की बल्लेबाजों का हाल ही में ऑस्ट्रेलिया दौरा अच्छा नहीं रहा था। इसी कारण दोनों की आलोचना भी हो रही है। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने इन दोनों की आलोचना करने वाले फैंस जमकर लताड़ा लगाई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पीटरसन ने कहा है कि फैंस को रोहित और विराट का साथ देना चाहिए। दोनों के संन्यास की बातें भी हो रही हैं। टेस्ट सीरीज में खराब फॉर्म के बात ये बातें तेज हो गई थीं। हालांकि, पीटरसन को लगता है कि दोनों का रिटायर होना काफी गलत होगा।

    यह भी पढ़ें- IND vs ENG: रोहित शर्मा तोड़ेंगे सचिन तेंदुलकर का महारिकॉर्ड, बस करना है ये काम, जानिए क्या है मामला

    ऐसा कैसे कह सकते हैं?

    पीटरसन ने समाचार एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए कहा है कि इन दोनों ने काफी रन बनाए हैं और ऐसे में इन दोनों से संन्यास की बातें कहना काफी गलत है। उन्होंने कहा, "ये गलत है। जिसने इतने रन बनाए हैं उनसे रिटायरमें की बात कहना गलत है। यहां ये चर्चा का विषय हो सकता है। मैं समझ सकता हूं। लेकिन ये दोनों काफी सम्मान के हकदार हैं।"

    पीटरसन ने कहा है ऐसा नहीं हो सकता कि रोहित और कोहली जब मैदान पर उतरें तभी रन बनाए। उन्होंने कहा, "मैंने भी अपने करियर में ये दौर देखा है। ये होता है। रोहित और विराट रोबोट नहीं हैं। ऐसा नहीं हो सकता कि दोनों जब उतरें और हर समय शतक बना दें। उनका एक ऑस्ट्रेलिया दौरा बुरा हो सकता है। लेकिन क्या इससे वो बुरे खिलाड़ी बन गए। क्या इससे वह बुरे क्रिकेटर बन गए? बिल्कुल नहीं।"

    'दोनों इंसान हैं'

    पीटरसन ने कहा है कि कोहली और रोहित दोनों इंसान हैं। इंग्लैंड के पूर्व कप्ताने ने कहा कि ये हमेशा आंकड़ों की बात नहीं होती। उन्होंने कहा, "आपको समझना होगा कि ये लोग भी इंसान ही हैं। अभी आप उन्हें कोस रहे हैं लेकिन जब वह चले जाएंगे तब आप उनकी कमी महसूस करेंगे। इन लोगों ने आपको खुशी दी है।"

    विराट और रोहित दोनों से इंग्लैंड के खिलाफ खेली जाने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज और फिर चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम को रनों की उम्मीद है। दोनों अगर फॉर्म में लौट आते हैं तो भारत के लिए अच्छा होगा। 

    यह भी पढ़ें- IND vs ENG 1st ODI Playing-11: यशस्वी जायसवाल करेंगे डेब्यू, गंभीर के खास को भी मिलेगा मौका! जानिए कैसी हो सकती है भारत की प्लेइंग-11