Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    IPL 2023: रियान पराग ने की धौनी की तारीफ, कहा- उन्हें हासिल है महारत, मैं तो बस सीख रहा हूं

    By Jagran NewsEdited By: Umesh Kumar
    Updated: Sat, 26 Nov 2022 09:07 AM (IST)

    आइपीएल में रियान पराग को नंबर 6 या 7 पर बैटिंग करने को मिला है। पराग ने 2022 में 17 पारियों में 183 रन बनाए। इसमें एक अर्धशतक भी शामिल है। आइपीएल 2020 में 12 परियों में 86 रन बनाएं।

    Hero Image
    रियान पराग ने की धौनी की तारीफ।

    नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। राजस्थान रायल्स ने अपनी रिटेन और रिलीज लिस्ट बीसीसीआई को सौंप दी है। रिलीज किए गए नौ खिलाड़ियों में कुछ बड़े नाम भी शामिल हैं, लेकिन RR ने युवा खिलाड़ी रियान पराग को रिलीज न कर रिटेन किया है। हालांकि पराग का प्रदर्शन पिछले कुछ आइपीएल सीजन में अच्छा नहीं रहा है। इसके बावजूद टीम ने उन पर भरोसा जाता है। अब वह धौनी की तारीफ करते हुए फिर रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दरअसल, आइपीएल में रियान पराग को नंबर 6 या 7 पर बैटिंग करने को मिला है। पराग ने 2022 में 17 पारियों में 183 रन बनाए। इसमें एक अर्धशतक भी शामिल है। आइपीएल 2020 में 12 परियों में 86 रन बनाएं। पराग के खराब प्रदर्शन पर उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल भी किया गया। रियान पराग ने ट्रोल का जवाब दिया है।

    फोटो-ट्विटर

    धौनी को हासिल है महारत-रियान

    स्पोर्ट्सकीड़ा से बात करते हुए रियान ने कहा कि यह साल थोड़ा बेहतर था, क्योंकि काफी अधिक मौके मिले, भले ही वे निचले क्रम में बल्लेबाजी करने आए हों। वह मानते हैं कि नीचे क्रम में बल्लेबाजी करना एक कला है, जिसमें एमएस धौनी को छोड़कर बहुत से लोगों को महारत हासिल नहीं है, लेकिन वह इस भूमिका के लिए खुद को तैयार कर रहे हैं और उन्हें विश्वास है कि वह इसमें सफलता प्राप्त करेंगे।

    मुझे खुद पर विश्वास है- पराग

    रियान पराग ने कहा, “2020 मेरे करियर के हिसाब से अच्छा नहीं था। संगकारा और संजू सैमसन मुझ पर विश्वास करते हैं। इसलिए मुझे लगता है कि बाहर कोई कुछ भी बोले इसका फर्क नहीं पड़ना चाहिए। मैं अच्छा करता हूं और वही लोग मेरी प्रशंसा करेंगे। इसलिए यह वास्तव में मायने नहीं रखता। मैं जानता हूं कि मैं अपने बारे में क्या सोचता हूं और मैं उस पर कायम रहूंगा।”

    यह भी पढ़ें- Ind vs nz ODI: टॉम लेथम ने तोड़ा Nathan Astle का रिकॉर्ड, भारत के खिलाफ शतक लगाकर किया यह कमाल

    यह भी पढे़ं- Washington Sundar ने तोड़ा सुरेश रैना और कपिल देव का रिकॉर्ड, न्यूजीलैंड की धरती पर किया यह कमाल

    comedy show banner
    comedy show banner