Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Washington Sundar ने तोड़ा सुरेश रैना और कपिल देव का रिकॉर्ड, न्यूजीलैंड की धरती पर किया यह कमाल

    By Jagran NewsEdited By: Umesh Kumar
    Updated: Fri, 25 Nov 2022 04:14 PM (IST)

    Washington Sundar अपने धमाकेदार स्ट्राइक रेट के साथ वाशिंगटन ने भारत के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी सुरेश रैना का न्यूजीलैंड की धरती पर एक भारतीय खिलाड़ी द्वारा वनडे में सबसे तेज 30 से ज्यादा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

    Hero Image
    वाशिंगटन सुंदर ने तोड़ा सुरेश रैना का रिकॉर्ड। फोटो ट्विटर

    नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में वॉशिंगटन सुंदर ने अपनी बल्लेबाजी से कमाल कर दिया। 16 गेंद पर नाबाद 37 रन की पारी खेल पूर्व ऑलराउंडर सुरेश रैना और पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव का रिकॉर्ड तोड़ दिया। इस दौरान सुंदर की स्ट्राइक रेट 231.25 रही। सुंदर अपनी इस कैमियो पारी के दौरान तीन चौके और इतनी ही छक्के लगाए। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अपने धमाकेदार स्ट्राइक रेट के साथ, वाशिंगटन ने भारत के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी सुरेश रैना का न्यूजीलैंड की धरती पर एक भारतीय खिलाड़ी द्वारा वनडे में सबसे तेज 30 से ज्यादा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड तोड़ दिया। रैना ने 2009 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 18 गेंद में 38 रन बनाए थे। इस दौरान 211.11 की स्ट्राइक रेट था। वाशिंगटन ने 1992 में कपिल देव के 206.25 के स्ट्राइक रेट को भी पीछे छोड़ दिया है।

    फोटो- ट्विटर

    वॉशिंगटन सुंदर को नहीं मिली कोई विकेट

    ब्रॉडकास्टर प्राइम वीडियो से बात करते हुए सुंदर ने कहा, “टीम के लुिए कुछ रन बनाना बहुत अच्छा था। मैं भी अपने शॉट्स की योजना बनाता हूं, ताकत के साथ सही समय का इंतजार करता हूं।” भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में 306/7 का स्कोर बनाया। सलामी बल्लेबाज शिखर धवन और शुभमन गिल ने अर्धशतक लगाए और श्रेयस अय्यर ने सबसे ज्यादा 76 गेंद में 80 रन बनाए। हालांकि, भारत यह मैच हार गया।

    सात विकेट से मिली भारत को हार

    न्यूजीलैंड ने लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत को सात विकेट से हराया। टॉम लेथम ने नाबाद 145 रन और कप्तान केन विलियमसन ने नाबाद 94 रन की पारी खेली। भारत की तरफ से उमरान मलिक ने दो विकेट लिए और शार्दुल ठाकुर को एक विकेट मिली। वाशिंगटन ने बॉलिंग में 10 ओवर में 42 रन खर्च किए। उन्हें कोई भी विकेट नहीं मिला।

    यह भी पढ़ें- IND vs NZ ODI: सूर्यकुमार जैसी बल्लेबाजी कर गए वॉशिंगटन सुंदर, खेला अद्भुत शॉट; देखें वीडियो

    यह भी पढ़ें- Ind vs nz ODI: टॉम लेथम ने तोड़ा Nathan Astle का रिकॉर्ड, भारत के खिलाफ शतक लगाकर किया यह कमाल

    comedy show banner
    comedy show banner